शेखर न्यूज़ पर 04 नवम्बर 2026 के मुख्य समाचार

Share Now:

*बुधवार, 04 नवम्बर 2026 केमुख्य समाचार*

 

🔶पुतिन की ट्रंप को गुप्त चेतावनी; अमेरिका को ईरान पर परमाणु हमला पड़ेगा भारी, यूक्रेन में रूस लेगा बराबरी का बदला

🔶MP राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप सिंह पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के पर्चे खारिज

🔶टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा से 22 वर्षीय महिला गिरफ्तार, अब तक 13 लोग हिरासत में

🔶’विरोध के नाम पर किसी जगह पर कब्जा नहीं कर सकते’, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर CJI

🔶सीएम योगी का छात्र हित में बड़ा कदम, मेडिकल कॉलेजों में तीन स्तरीय शिकायत निवारण व्यवस्था होगी लागू

🔶’सोशल मीडिया पर नहीं, संसद में आइए’: एसआईआर और ईवीएम पर हो जाए आर-पार की बहस, राहुल गांधी को सीतारमण की दो-टूक

🔶अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कहा- सीधा CM पद की शपथ लूंगा

🔶LIVE: अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए के 50 राज्यों में वोटिंग जारी, पत्रकारों पर भड़के ट्रंप; मीडिया कवरेज पर जताई नाराजगी

🔶उन्हें पैसों की जरूरत नहीं… इजराइल को हर साल मिलने वाले 4 अरब डॉलर पर ब्रेक लगाएंगे ट्रंप, 2027 से बंद होगी अमेरिकी मदद

🔶बिहार सरकार-केंद्र के बीच एमओयू साइन:4 बड़ी परियोजनाओं के लिए 49,751 करोड़ की डिमांड; नदियों की गाद से बनेगी सड़क, बाढ़ की समस्या कम करने की पहल

🔶तूफान मुरासु का केंद्र आंध्र प्रदेश से आगे बढ़ा:12 घंटे तक तेज हवाओं–बारिश का अलर्ट; हजारों पेड़-बिजली के पोल गिरे, दो की मौत

🔶त्रिपुरा में BSF जवानों को डंडे से पीटा, 3 घायल:9 गिरफ्तार; राज्य में ढाई साल में जवानों पर हमले की तीसरी घटना

🔶हाईकोर्ट बोला- भारत धर्मनिरपेक्ष देश:BMC दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो दोबारा अपलोड करे; एक्ट्रेस ने ग्रीन पटाखे जलाने की अपील की थी

🔶देश भर में 30% मौतें सरकारी रिकॉर्ड से बाहर:122 जिलों में महिला मृत्यु पंजीकरण 40% से कम; गांवों में हर तीसरी मौत का डेटा गायब

🔶ईरान ने जारी की परमाणु हमले से बचने की गाइडलाइन: 24 घंटे घरों में रहें, AC बंद रखें; खिड़कियों से रहें दूर

🔶वीजा फ्रॉड कम किया, अमेरिकी नौकरियां अब सिर्फ नागरिकों के लिए- उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

🔶मंगला पशु बीमा योजना से पशुपालकों को मिला 108 करोड़ का आर्थिक संबल, 27.56 लाख पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी

🔶ओमान के पास भारतीय जहाज पर हवाई हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 को सुरक्षित बचाया

🔷ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, बीबीएल में जारी रखेंगे सफर

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏

==================