*रात 10 बजे की बड़ी खबरें*
– *लखनऊ: त्योहारों को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट:* पुलिस का पैदल मार्च, व्यापारियों से संवाद, CP ने चौक सर्राफा मार्केट में देखी व्यवस्था, पुलिस कमिश्नर, JCP बबलू कुमार का नेतृत्व
– *लखनऊ: सीएम योगी ने सीतापुर सड़क हादसे का संज्ञान लिया:* मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना – मुख्यमंत्री योगी, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना – सीएम, अधिकारियों को मौके पर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद, घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान
– *दिल्ली: कार शोरूम में लगी आग पर पाया गया काबू:* पुलिस और दमकल ने 15 लोगों को सुरक्षित निकाला, शोरूम के पीछे से 4 लोगों का भी रेस्क्यू, धुएं के कारण 2 महिलाएं मामूली रूप से घायल, घायल महिलाओं को अस्पताल में कराया भर्ती
– *दिल्ली: CBSE बोर्ड ने परीक्षा तिथियों का किया ऐलान:* 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से होंगी, सभी परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से होंगी
– *दिल्ली: यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का बयान:* अमित शाह की चुनौती पर राजेंद्र पाल का पलटवार, अमित शाह जी देश को क्यों बेवकूफ बना रहे हैं – पाल, संसद में विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया – पाल, खुले मंच पर बहस कराने की दी चुनौती, महारैली में यूपी से 1 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे – पाल
– *दिल्ली: उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत का बयान:* अमित शाह के दौरे में कई बार नाम लिए जाने पर बोले, अपनी पार्टी के बुझते दिए में तेल डालना ही था – हरीश, अमित शाह को झूठ साबित करने की चुनौती दी, आरोप सिद्ध करने की चुनौती, राजनीति छोड़ने की कही बात, शुभकामनाओं का मिठास के साथ हुआ आदान-प्रदान, हमारा नेता हर संघर्ष का प्रतीक है: हरीश रावत
– *अमेठी: खेत में मेड़ को काटने को लेकर विवाद:* विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग हुए घायल, पुलिस ने घायलों को भिजवाया अस्पताल, शिवरतनगंज थाना के पन्हौना का मामला
– *आगरा: दीपावली पर आगरा पुलिस अलर्ट:* कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ी, RPF, GRP ने चलाया चेकिंग अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर
– *सहारनपुर: पुलिस का दीपावली पर सुरक्षा का महाएक्शन:* देहात के 12 थानों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, 200 से अधिक पिकेट पॉइंट बनाकर पुलिस तैनात, 900 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा के मोर्चे पर तैनात, 112 की गाड़ियों, गश्ती वाहनों से लगातार निगरानी, प्रमुख कस्बों और बाजारों में सघन गश्त अभियान, सर्राफा बाजारों की सुरक्षा पर पुलिस की विशेष नजर
– *रायबरेली: महल में हुई चोरी का पुलिस द्वारा खुलासा:* करीब 5 लाख के सामान संग 2 गिरफ्तार, टेकारी स्टेट के महल में हुई थी लाखों की चोरी, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, डीह पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
– *अमेठी: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर:* हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत, बेटा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर, भाले सुल्तान थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
– *चित्रकूट: कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन:* मनोज कुमार मिश्र को जिलाध्यक्ष बनाया गया, जग्गी लाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी, जयगोपाल को कनिष्ठ उपाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी, अनिल कुमार मंत्री और हिमांशु पाण्डेय कोषाध्यक्ष बने, सर्वसम्मति से 15 पदाधिकारियों का चयन किया गया
– *सीतापुर: सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत:* ट्रक की टक्कर से पलटी थी ट्रैक्टर ट्रॉली, मुंडन कराकर वापस लौट रहे थे ट्रैक्टर सवार, हरदोई के रायपुर खटेली से आ रहे थे वापस, 4 महिलाओं समेत एक बालिका की हुई मौत, महोली CHC में इलाज के दौरान मौत, ट्रैक्टर ट्रॉली में कुल 22 लोग सवार थे, 4 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर का मामला
– *सोनभद्र: कोयला लदी ट्रेलर रोडवेज बस से टकराई:* टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, 2 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 घायल, ट्रेलर के कोयले के नीचे दबे बाइक सवार, वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर पहुंची पुलिस, बाइक सवारों को जेसीबी से निकाला गया, ट्रेलर के केबिन में फंसे चालक की मौत, रोडवेज बस के 3 यात्री घायल, भर्ती, अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान की घटना
– *इटावा: लाइनमैन के करंट लगने का मामला:* करंट में झुलसे लाइनमैन की मौत, रामप्रोजन की इलाज के दौरान मौत, शव रखकर धरने पर बैठे परिजन, SDM और अधिशासी अभियंता पहुंचे, आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त, हैवरा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात थे
– *बदायूं: रक्षामंत्री से मिले विधायक बब्बू भैया:* रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की, राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की, बीएल संतोष से भी शिष्टाचार भेंट की, अनुराग ठाकुर से भी मिले बब्बू भैया
– *उन्नाव: अब्बासपुर में आतिशबाजी दुकानों पर छापा:* छापेमारी में खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, ASP सिटी, सदर SDM का पुलिस बल संग निरीक्षण, निर्धारित क्षमता से अधिक बारूद का भंडारण, भंडारण मिलने पर कुल 3 दुकानें की गईं सीज, स्टार फायर वर्क्स, राजपूत फायर वर्क्स सीज, बालाजी फायर वर्क्स को किया गया सीज
– *लखनऊ: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कल अयोध्या जाएंगे:* उपराष्ट्रपति करेंगे दसवें दीपोत्सव-2026 का शुभारंभ, अयोध्या में 56 घाटों पर जगमगाएंगे असंख्य दीप, पूज्य संत-धर्माचार्यों की उपस्थिति में होगा दीपोत्सव, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और CM योगी रहेंगे मौजूद, राम की पैड़ी पर 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर, ड्रोन शो, नया घाट पर होगी म्यूजिकल आतिशबाजी, देश-विदेश के रामलीला दल करेंगे मंचन, करीब 2,000 कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
– *गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम:* एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा, भीषण जाम में फंसने से लोग हुए परेशान, दिवाली पर घर वापसी की जद्दोजहद से जाम, अचानक बढ़ा वाहनों का दबाव, लगा लंबा जाम
– *आगरा: नगर निगम सदन की बैठक में हंगामा:* हंगामे और प्रदर्शन के बीच बैठक संपन्न, ई-टेंडरिंग में करोड़ों के गबन का आरोप, भाजपा पार्षद ने सदन में उठाए सवाल, निर्माण विभाग में गबन का लगाया आरोप, 200 करोड़ की हेराफेरी की जताई आशंका, जांच कमेटी सदस्यों की भूमिका पर उठाए सवाल, मामला CM तक पहुंचाने की चेतावनी दी, बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
– *कन्नौज: पीएनजी ड्राइव 3 अभियान की समीक्षा:* जिलाधिकारी ने समीक्षा कर दिए निर्देश, पीएनजी विस्तार करने के दिए निर्देश, नए गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश
– *जौनपुर: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा:* पुलिस ने 14 अभियुक्तों को पकड़ा, सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे, चेन स्नैचिंग, टप्पेबाजी, चोरी करते थे, जौनपुर पुलिस ने किया भंडाफोड़
– *लखनऊ: CP, JCP, DCP और ADCP फोर्स समेत पहुंचे चौक:* धनतेरस को लेकर फुट पेट्रोलिंग, व्यवस्था देखी, व्यापारियों से सीनियर अधिकारी ने बातचीत की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
– *लखीमपुर: नगर पालिका ईओ संजय कुमार पर बड़ा एक्शन:* राज्य सूचना आयोग ने 25 हजार का अर्थदंड लगाया, रामलीला मेला 2024 से जुड़े मामले में की कार्रवाई, दुकानों के आवंटन, किराया वसूली की नहीं दी सूचनाएं
– *लखनऊ: NIOS DELED शिक्षकों को भर्ती में आवेदन का मौका:* सहायक अध्यापक भर्ती को अंतरिम आवेदन अनुमति, हाईकोर्ट के आदेश पर ऑनलाइन पोर्टल दोबारा खुला, 18 माह का डीएलएड उत्तीर्ण शिक्षक कर सकेंगे आवेदन, 10 अगस्त 2017 को सेवारत होना अनिवार्य किया, 01 अप्रैल 2019 से पहले की डीएलएड अर्हता जरूरी, पात्र अभ्यर्थी 11 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे
– *जौनपुर: 301 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद:* 60 लाख रुपये बताई जा रही कीमत, CEIR पोर्टल की मदद से मिली सफलता, पुलिस ने असली मालिकों को सौंपे फोन
– *लखनऊ: UP सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित:* 19 और 20 नवंबर को लिखित परीक्षा होगी, प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर होगी परीक्षा, लखनऊ, आगरा, मेरठ, गोरखपुर में बनेंगे परीक्षा केंद्र, प्रयागराज और वाराणसी में भी होगी परीक्षा, दोनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी