*रात 10:30 बजे की बड़ी खबरें……..*
➡️लखनऊ: लखनऊ में डेंगू के 25 नए पॉजिटिव मरीज मिले, चंदरनगर में सबसे ज्यादा 7 डेंगू संक्रमित मरीज, अलीगंज में 5 और सरोजनीनगर में 4 मरीज मिले, इंदिरानगर में 4 और सिल्वर जुबली में 3 संक्रमित, रेडक्रॉस और एनके रोड में एक-एक मरीज मिला
➡️दिल्ली: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, संगठन और चुनावी कैंपेन को लेकर हुई चर्चा- आराधना, कैंपेन कमेटी और मेनिफेस्टो कमेटी के गठन पर मंथन, चुनाव की तैयारियों के हिसाब से बनेगी कमेटी-आराधना
➡️लखनऊ: वरदान इंटरनेशनल में 2 दिवसीय वार्षिक खेल समारोह, स्पोर्ट्सज़ानिया 2026 के साथ खेल उत्सव का आगाज, FICCI FLO की चेयरपर्सन सिमरन साहनी मुख्य अतिथि, प्रिंसिपल ऋचा खन्ना ने मोमेंटो देकर किया स्वागत, मशाल जलाकर और गुब्बारे उड़ाकर हुआ शुभारंभ
➡️मेरठ: J&K के कुख्यात गटारू गैंग के 4 बदमाश पकड़े, गैंग मेम्बर सौरभ गुप्ता, गौरव गुप्ता गिरफ्तार, रोहित बलोना और माज कुरैशी भी गिरफ्तार, बागपत के आशू पंडित ने मेरठ में दिलाई शरण, आशू ने मेरठ में गैंग मेम्बर्स को दिलाई शरण, J&K के सांबा में दर्ज मुकदमों में वांछित मेरठ में थे, गैंग का रंगदारी, सुपारी किलिंग, डकैती का धंधा है, सुमित के साथ मिलकर सौरभ गुप्ता चलाता है सिंडिकेट, यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने सोतीगंज से पकड़ा
➡️गोरखपुर: कल गोरखपुर में बीजेपी निकालेगी पदयात्रा, लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ अभियान, नितिन नवीन, CM योगी पदयात्रा में मौजूद रहेंगे, कल 11 बजे बीजेपी अध्यक्ष पहुंचेंगे एयरपोर्ट, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीएम जनसभा को करेंगे संबोधित, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी जनसभा को करेंगे संबोधित, 12 बजे के बाद तीनों के नेतृत्व में शुरू होगी पदयात्रा, MP इंटर कॉलेज से सरदार पटेल की प्रतिमा तक पदयात्रा
➡️लखनऊ: घूसखोरी के मामले में पूर्व बैंक मैनेजर को सजा, CBI स्पेशल कोर्ट ने 4 साल की सुनाई सजा, BOB के तत्कालीन मैनेजर सुबोध रस्तोगी दोषी, कोर्ट ने 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया, 5 लाख के लोन के बदले ली 25 हजार की रिश्वत, घूस न देने पर खाता बंद करने की धमकी दी थी, CBI ने 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था, 26 अक्टूबर 2015 को दर्ज हुआ था मुकदमा, 18 दिसंबर 2015 को CBI ने दाखिल की थी चार्जशीट, बलरामपुर ब्रांच में तैनाती के दौरान रिश्वत मांगी थी
➡️दिल्ली: SIR में नाम कटने वाले पुराने वोटरों को बड़ी राहत, लिस्ट से नाम गायब तो दोबारा भर सकेंगे Form-6, पुराने वोटर भी नए सिरे से जुड़वा सकेंगे अपना नाम, जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 31 के तहत राहत, चुनाव आयोग ने Form-6 को लेकर स्थिति की स्पष्ट
➡️गोरखपुर: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का गोरखपुर दौरा कल, कल से 2 दिवसीय दौरे पर आएंगे नितिन नवीन, मिशन 2027 को लेकर पार्टी नेताओं को देंगे मंत्र, पूर्वांचल की राजनीतिक नब्ज टटोलेंगे नितिन नवीन, सुबह 11:.30 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे नितिन नवीन, CM योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में होगी जनसभा, एमपी इंटर कॉलेज से पटेल चौक तक निकलेगी पदयात्रा, पदयात्रा में विधायक, सांसद और मंत्री होंगे शामिल, एनेक्सी भवन में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगे, जनप्रतिनिधियों से भी लेंगे फीडबैक नितिन नवीन, संगठन के पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे, पूर्व सांसदों और विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे, शाम को प्रदेश कोर कमेटी की अहम बैठक, CM योगी और दोनों डिप्टी CM भी रहेंगे मौजूद, अगले दिन गोरखनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन
➡️लखनऊ: आशियाना मंगल बाजार में पुलिसकर्मियों से मारपीट, विवाद सुलझाने पहुंची महिला-पुरुष सिपाही में मारपीट, महिला सिपाही के बाल नोचने, घूंसे मारने का आरोप, पुरुष सिपाही को जमीन पर गिराकर पीटा गया, पुलिसकर्मियों से मारपीट-हंगामे का वीडियो वायरल, मौके से दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज
➡️बहराइच: खूंखार तेंदुए का आतंक लगातार जारी, तेंदुए ने बच्चे को खींचने का किया प्रयास, दादी की गोद से खींचने का किया प्रयास, चीख-पुकार सुनकर एकत्रित हुए परिजन, लोगों ने तेंदुए को लाठी, डंडा लेकर खदेड़ा, मासूम बच्चे के सिर में आए गंभीर जख्म, बच्चे को CHC मोतीपुर रेफर किया गया, थाना सुजौली इलाके के मटेही का मामला
➡️कन्नौज: अवैध रूप से डंप की गई आतिशबाजी जब्त, घर में छिपाकर रखी गई थी आतिशबाजी, हजारों की 24 कार्टून आतिशबाजी जब्त, आरोपी अनिल को भी पुलिस ने पकड़ा, तिर्वा कोतवाली के पट्टीपवोरा का मामला
➡️कानपुर: दीपावली पर मल्टीलेवल पार्किंग निःशुल्क हुई, 7 दिन के लिए 3 मल्टीलेवल पार्किंग निःशुल्क, झकरकट्टी बस अड्डे की कई बसों का रूट बदले, जरीब चौकी से घंटाघर मार्ग पर जाम कम होगा, डग्गामार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
➡️रायबरेली: घर में शराब पार्टी में खूनी खेल का मामला, दोस्त ने ही दोस्त को उतारा था मौत के घाट, रामकिशोर की पीट-पीटकर की गई थी हत्या, कमरा बंद कर फरार हुआ था आरोपी शिवम, पुलिस ने आरोपी शिवम को किया गिरफ्तार, बछरावां थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव की घटना
➡️प्रतापगढ़: दिवाली त्योहार को देखते हुए पुलिस अलर्ट, भंगवा चुंगी से स्टेशन तक पुलिस का गश्त, दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश, संदिग्ध बाइक सवार युवकों की तलाशी की, स्टेशन के बाहर टहल रहे लोगों से पूछताछ, नगर कोतवाली पुलिस ने किया पैदल मार्च
➡️आगरा: इटली से आए विदेशी जोड़े ने रचाई शादी, भारतीय परंपरा ने जीता विदेशी जोड़े का दिल, ताजमहल देखने आगरा आया था विदेशी कपल, मंदिर में विधि-विधान से निभाईं शादी की रस्में, अग्नि को साक्षी मानकर लिए सात फेरे, भारतीय परंपरा से एक-दूजे के हुए विदेशी प्रेमी, विदेशी जोड़े की शादी बनी चर्चा का विषय
➡️संभल: बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में हत्या से इलाके में हड़कंप, मृतक भी हत्या के केस में जा चुका था जेल, SP, फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटे, थाना बनियाठेर क्षेत्र में हत्या की वारदात
➡️मुजफ्फरनगर: पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश शाहनवाज घायल, बदमाश ताहिर और आरिश भी गिरफ्तार, ई-रिक्शा, तमंचा, कारतूस, चोरी का माल मिला, तीनों बदमाशों पर 30 से ज्यादा केस दर्ज, नगर कोतवाली इलाके में हुई मुठभेड़
➡️लखनऊ: आलमबाग में चेन छीनकर भाग रही महिला अरेस्ट, पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर आरोपी महिला को पकड़ा, पुलिसकर्मी की मदद से आरोपी महिला गिरफ्तार, टेढ़ी पुलिया के पास ऑटो में हुई थी चेन छिनैती, 3 महिलाओं ने पीड़िता को बातों में उलझाया था, गले से सोने की चेन छीनकर भाग रही थी आरोपी, आरोपी पर पहले से 2 आपराधिक मुकदमे दर्ज
➡️दिल्ली: यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का बयान, यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा, चुनावी कैंपेन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर मंथन, मेनिफेस्टो और दूसरे अहम मुद्दों पर भी चर्चा, कांग्रेस और सपा मिलकर लड़ेंगे यूपी चुनाव- गौतम, दोनों दल साथ मिलकर चुनावी कैंपेन चलाएंगे-गौतम, सीट शेयरिंग पर जल्द होगी बातचीत-राजेंद्र पाल
➡️दिल्ली: दिल्ली में मिलावटखोरों पर 24 घंटे रहेगी नजर, स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने ली समीक्षा बैठक, खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ की समीक्षा बैठक, सभी जिलों में विशेष टीमें तैनात करने के निर्देश, 2 महीनों में खाद्य पदार्थों के 429 सैंपल लिए गए, 4500 किलो से ज्यादा असुरक्षित खाद्य सामग्री नष्ट, 3440 किलो खोया, धाप और मक्खन किया नष्ट, घी के 65 सैंपल में 19 असुरक्षित पाए गए
➡️देवरिया: बाइक सवार पिता-पुत्र ने अधिवक्ता को पीटा, नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, कई अधिवक्ताओं ने कोतवाली का किया घेराव, सदर कोतवाल शशि भूषण राय पर लगाए आरोप, अधिवक्ताओं से अभद्रता करने का लगाया आरोप, आरोपी को सिपाहियों द्वारा भगाने का भी आरोप, ASP, CO सदर कोतवाली पहुंचे, समझाने में जुटे, बाइक में टक्कर पर पिता-पुत्र पर पीटने का आरोप, सदर कोतवाली थाना के सुभाष चौक का मामला
➡️ग्रेटर नोएडा: PNB FD घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई, मामले में CBI ने दो आरोपियों को पकड़ा, असिस्टेंट सब स्टाफ दीपांशी हुई गिरफ्तार, 10 करोड़ 24 लाख का हुआ था फ्रॉड, दीपांशी के साथ उसका प्राइवेट साथी अरेस्ट, CBI ने 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी, दोनों आरोपी पुणे से CBI ने गिरफ्तार किए
➡️लखनऊ: दीपावली पर पटाखों की अस्थायी दुकानों को लेकर आदेश, कमिश्नरेट में 1201 अस्थायी पटाखा दुकानों के प्रस्ताव, मानकों और सुरक्षा नियमों के तहत ही जारी होंगे लाइसेंस, तेज आवाज वाले और प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री पर रोक, दुकान पर 200 लीटर पानी, अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य, दो दुकानों के बीच कम से कम 3 मीटर की दूरी जरूरी, रिहायशी मकान, अस्पताल और स्कूल से 50 मीटर दूरी, नाबालिगों से पटाखों की बिक्री नहीं कराई जा सकेगी
➡️पौड़ी: खांड्यूसेण में गुलदार का हमला, बच्ची की मौत, मुख्य बाजार से बच्ची को उठा ले गया गुलदार, घटना के बाद इलाके में हड़कंप, दहशत का माहौल, काफी खोजबीन के बाद बरामद हुआ बच्ची का शव, आक्रोशित लोगों ने विधायक राजकुमार पोरी को घेरा, मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम, आक्रोशित भीड़ को शांत कराने में जुटा प्रशासन
➡️ऋषिकेश: गंगा से बिजनेसमैन नीरज गुप्ता का शव बरामद, पनाम्बी रिजॉर्ट एंड स्पा के संचालक थे नीरज गुप्ता, 27 अक्टूबर से पुलिस-SDRF टीमें कर रही थी तलाश, लापता होने से पहले रिजॉर्ट में छोड़ा था सुसाइड नोट, तलाशी के दौरान गंगा किनारे मिले थे जूते और घड़ी, ऋषिकेश की लक्ष्मणझूला पुलिस ने जांच शुरू की
➡️प्रयागराज: गवर्नर आनंदीबेन पटेल का दो दिवसीय दौरा, कल सुबह 9:30 बजे प्रयागराज आएंगी गवर्नर, प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह रज्जू भैय्या विवि जाएंगी, पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 में शिरकत करेंगी, विवि के नए भवनों, कक्षों का लोकार्पण करेंगी, 5 को राजकीय बालिका गृह (पॉक्सो) जाएंगी, UP राजर्षि टण्डन ओपेन यूनिवर्सिटी भी जाएंगी, 5 को दोपहर 2:55 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगी
➡️लखनऊ: UP में स्पेशल TET परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, प्रदेश के 6 मंडल मुख्यालयों पर आयोजित हुई परीक्षा, 2 पालियों में आयोजित हुई स्पेशल TET-2026 परीक्षा, पंजीकृत अभ्यर्थियों में 87.92 प्रतिशत ने दी परीक्षा, दोनों पालियों को मिलाकर 93,681 अभ्यर्थी हुए शामिल, पहली पाली में 50,666 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल, दूसरी पाली में 43,015 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे, AI इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से हुई केंद्रों की निगरानी, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा था आरोपी युवक, बप्पा श्री नारायण कॉलेज में पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी
➡️कासगंज: मिठाई की दुकानों पर कार्रवाई का मामला, अलीगढ़ खाद्य विभाग ने की थी कार्रवाई, सैंपल के बाद दो दुकानों पर हुई कार्रवाई, 2 मिठाई की दुकानों के पंजीकरण निलंबित
➡️जालौन: खाद संकट और कर्मचारियों की हड़ताल पर एक्शन, हड़ताल पर गए 4 सहकारी समिति सचिव बर्खास्त, एस्मा लागू होने के बावजूद हड़ताल पर डटे थे कर्मचारी, नोटिस और अपील के बाद भी ड्यूटी पर नहीं लौटे थे, राजकुमार सीकरी, चंद्र प्रकाश द्विवेदी की सेवाएं समाप्त, रविन्द्र कुमार यादव और राजकिशोर की भी सेवाएं समाप्त, किसानों को खाद उपलब्ध कराने को लेकर बड़ा एक्शन, जनपद में खाद की कोई कमी नहीं- प्रशासन, लापरवाही करने वालों पर भी होगी कठोर कार्रवाई, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने दी जानकारी
➡️हाथरस: पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण, SP चिरंजीव नाथ सिन्हा ने किया निरीक्षण, भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए, अनुशासन, जवाबदेही बनाए रखने को कहा
➡️अम्बेडकरनगर: डीएम ईशा प्रिया ने खेत में काटी धान की फसल, किसान के खेत में CCE Agri App के माध्यम से कटाई, 43.30 वर्ग मीटर में 21.160 किलो धान का उत्पादन, प्रति हेक्टेयर 48.8 कुंटल उपज का अनुमान मिला, अधिकारियों को सही आंकड़े शासन को भेजने के निर्देश, आलापुर के देवरिया बुजुर्ग गांव में किया क्रॉप कटिंग
➡️सहारनपुर: दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को तोहफा, सिलेंडर रिफिल पर मिलेगी 957 की सब्सिडी, कलेक्ट्रेट में CM के कार्यक्रम का हुआ प्रसारण, विधायक देवेंद्र निम, DM ने दिए प्रतीकात्मक चेक, जिले में 2.59 लाख से अधिक लोगों को लाभ
➡️अयोध्या: रामनगरी अयोध्या पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल, शिव प्रताप शुक्ल ने हनुमान जी के दर्शन किए, दर्शन के बाद गोरखपुर के लिए रवाना होंगे
➡️मुजफ्फरनगर: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली मामला, रैली पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दी प्रतिक्रिया, नरेंद्र कश्यप ने रैली को फ्लॉप करार दिया, विपक्ष को चुनावी हार से हताश भी बताया, 2029 में केंद्र में सरकार बनाने का दावा
➡️हापुड़: धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा कथित टिप्पणी का मामला, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी करने का आरोप, टिप्पणी मामले पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम, ‘इंसान को भगवान पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए’, ‘बयान से करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंची’, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा- यह अफसोसजनक, धीरेंद्र शास्त्री को इसका प्रायश्चित करना चाहिए- आचार्य
➡️सहारनपुर: ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत कार्रवाई, मादक पदार्थों के साथ आरोपी हुए गिरफ्तार, 70 ग्राम स्मैक, 4000 रुपये नगद बरामद, 3 आरोपियों को भी पुलिस ने किया अरेस्ट, थाना बेहट पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
➡️लखनऊ: 5 केडी CM आवास पर सीएम योगी की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा, DGP, मुख्य सचिव, ADG एलओ बैठक में शामिल, प्रमुख सचिव और ACS स्तर के अधिकारी भी शामिल, CP, SSP, SP और डीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े
➡️औरैया: GST मुकदमे से परेशान युवक ने दी जान, फर्जी फर्म से 9.38 करोड़ का कारोबार दिखाने का मामला, सुसाइड नोट में GST अफसरों पर प्रताड़ना के आरोप, 1.98 करोड़ की टैक्स चोरी के मुकदमे में था नाम, 22 वर्षीय गजेंद्र की मौत से मचा हड़कंप, पिता ने की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, अजीतमल कोतवाली के जैनपुर गांव का मामला
➡️बाराबंकी: गांधी सभागार डीआरडीए में दिशा की बैठक, सांसद तनुज पुनिया की अध्यक्षता में बैठक, विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा, अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थिति के निर्देश, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने के निर्देश, डीएम ईशान प्रताप सिंह, सीडीओ रहे मौजूद
