शाम 7:30 बजे की बड़ी खबरें

Share Now:

*शाम 7:30  बजे की बड़ी खबरें……………….

➡️लखनऊ: बिगहु में बच्चों के विवाद पर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में मारपीट, 3 लोग गिरफ्तार, एक व्यक्ति घायल, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, काकोरी थाना क्षेत्र के बिगहु गांव का मामला।

➡️सिद्धार्थनगर: पानीपुरी, टिक्की खाने से 100 लोग बीमार, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उल्टी के शिकार, उल्टी और दस्त आने की शिकायत से हड़कंप, मेडिकल कॉलेज में सभी भर्ती, हालत सामान्य, बासी आलू खाने से फूड पॉइजनिंग की आशंका, खेसराहा के पेडारी और कलनाखोर गांव का मामला।

➡️बरेली: 20 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की 310 ग्राम स्मैक बरामद, तस्कर साहिब लंबे समय से था फरार, मीरगंज थाना क्षेत्र के गुलड़िया से अरेस्ट।

➡️हाथरस: पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, शहर के प्रमुख तालाब चौराहे पर चलाया अभियान।

➡️गोरखपुर: सीएम योगी पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, बाबा गोरखनाथ का लिया आशीर्वाद, रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में करेंगे CM, कल सुबह करेंगे पूजा-अर्चना और गौसेवा।

➡️हाथरस: 7 साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी आरोपी हुआ गिरफ्तार, फरार अभियुक्त महिपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा, POCSO एक्ट के मामले में फरार था महिपाल।

➡️एटा: 3 वर्षीय मासूम राधिका की हत्या का खुलासा, सगे मामा-मामी ने अपहरण कर की थी हत्या, हत्या करने वाले सगे मामा-मामी ही निकले, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बच्ची की मां की पहले हो चुकी थी मौत, नाना-नानी पाल रहे थे, इसी पर हुआ विवाद, बच्ची के नाम पर रखे जेवर, प्लॉट का विवाद, मलावन थाना क्षेत्र के नगला भूपाल की वारदात।

➡️हाथरस: DM ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, बुजुर्गों को फल-मिष्ठान वितरित कर लिया आशीर्वाद।

➡️दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस के सामने टैक्सी ड्राइवर से मारपीट, महिला को लेकर जाते वक्त युवकों ने रास्ते में रोका, मयूर विहार में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल।

➡️गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी कल जाएंगे देवरिया, श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को देंगे श्रद्धांजलि, CM ने पूर्व सांसद के निधन पर जताया शोक, सीएम योगी ने शोक जताते हुए पोस्ट भी किया।

➡️जालौन: किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार किसान की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का किया प्रयास, एसडीएम जालौन ने ग्रामीणों को किया शांत, जालौन कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुरा की घटना।

➡️चित्रकूट: चित्रकूट दीपावली मेले में भारी भीड़, श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी, कई प्रदेशों के श्रद्धालु मेले में पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम।

➡️सहारनपुर: डिवाइडर से टकराई बाइक, व्यक्ति घायल, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर रोड पर हादसा, हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल, थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के कस्बे की घटना।

➡️अमेठी: ज्वैलरी की दुकान में चोरी का मामला, चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपी अभिषेक साहू, रामनरेश आरोपी, वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद, रामगंज थाना पुलिस ने की कार्रवाई।

➡️दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले, PM ने राष्ट्रपति को दिवाली की शुभकामनाएं दी, राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी ने की मुलाकात।

➡️संभल: जमीन विवाद में डबल मर्डर की वारदात, मां और भाई को उतारा मौत के घाट, किशनपाल ने दो बेटों के साथ की हत्या, 8 बीघा जमीन हड़पने को लेकर विवाद, हत्या कर ई-रिक्शा के नीचे डाले शव, हत्या को एक्सीडेंट दिखाने का किया प्रयास, मृतक की पत्नी ने एएसपी से की शिकायत, मृतक का भाई किशनपाल, दोनों बेटे अरेस्ट, थाना बहजोई के गांव करीमपुर का मामला।

➡️कानपुर: चकेरी में पति ने की पत्नी की हत्या, हत्या की वारदात से क्षेत्र में सनसनी, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में हत्या, चकेरी थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात।

➡️अमेठी: ज्वैलरी की दुकान में चोरी का मामला, चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपी अभिषेक साहू, रामनरेश अरेस्ट, वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद, रामगंज थाना पुलिस ने की कार्रवाई।

➡️मथुरा: त्योहारों को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, दीपावली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, SSP के निर्देशन में चला अभियान, पुलिस, LIU, BDS टीम ने की चेकिंग, बाजारों पर पुलिस की पैनी नजर.