- *दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें*
➡️ *लखनऊ -* लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर , हादसे में तीन लोग हुए गंभीर घायल, एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, कानपुर से लखनऊ आ रही थी स्कॉर्पियो, सरोजनीनगर के दरोगा खेड़ा चौराहे पर हादसा
➡️ *कानपुर देहा-* दिवाली पर धनतेरस के दिन जिला प्रशासन एवं जिला आकांक्षा समिति की अनूठी पहल, माती मुख्यालय स्थित सीडीओ कार्यालय परिसर में दिवाली मेले का आयोजन, DM की पत्नी एवं जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती चारू सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ
➡️ *मुरादाबाद-* 2 बुजुर्ग महिलाओं को कार ने टक्कर मारी, एक महिला की मौत, एक महिला घायल, खौफनाक हादसा वीडियो सीसीटीवी में कैद, 4 नवंबर का बताया जा रहा है वीडियो, सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना
➡️ *सिद्धार्थनगर -* किराना की दुकान जलकर राख, 2 लाख नगद, जेवरात जलकर खाक, भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा गांव में हादसा, आग बुझाने के दौरान ग्रामीण का हाथ टूटा, आग बुझने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड- ग्रामीण, दुकानदार ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
➡️ *रायबरेली-* धनतेरस का पर्व, बाजारों में दिख रही रौनक, सोने, चांदी के आभूषणों के दामों में गिरावट, आभूषणों की दुकानों में खरीददारों की भीड़, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मुस्तैद
➡️ *अयोध्या -* 7 नवंबर को दीपोत्सव का भव्य आयोजन, दीपोत्सव की तैयारियां अब अंतिम चरण में, शोभायात्रा की झांकियां लगभग तैयार हो चुकी , देश-विदेश से पहुंचे रामलीला के कलाकार , शोभायात्रा में कुल 21 झांकियां शामिल होंगी, 7 झांकियां रामचरितमानस के सातों कांड पर आधारित, शोभायात्रा को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह रवाना करेंगे
➡️ *उन्नाव:* BJP विधायक अनिल सिंह का बयान वायरल, MLA ने बिना नाम लिए ब्रजभूषण पर कसा तंज, ‘पुरवा में केवल अनिल का दबदबा है, दबदबा रहेगा’, ‘मेरा विरोध करना है करो,लेकिन अगर मैं जीत गया’ तो विरोध झेलने को तुम भी तैयार रहना- अनिल सिंह, ‘तब रोना मत, मैं पंडित हूं, लोधी हूं,ये सब नहीं चलेगा’, तब मैं बताऊंगा फिर मुझे हरा सकना तो हर देना-अनिल, लेकिन अगर मैं जीत गया तो फिर समझ लेना- अनिल, 3 महीने बचे हैं हरा पाना तो हराना देना-अनिल सिंह, अगर न हरा पाना तो ‘पुरवा’ छोड़कर भाग जाना-अनिल, पुरवा विधानसभा से भाजपा विधायक है अनिल सिंह
➡️ *एटा:* जिम के बाहर पथराव और फायरिंग, 6 युवकों ने किया पथराव, फायरिंग, 2 गोलियां अस्पताल के शीशों से निकली, घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, 6 नामजद, 2 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, कोतवाली नगर के निधौली रोड का मामला
➡️ *सहारनपुर:* देवबंद गैंगरेप केस में दो रिटायर्ड पुलिसकर्मी दोषी, पूर्व सीओ बृजमोहन यादव, पूर्व इंस्पेक्टर मेघपाल दोषी, घटना के वक्त ढाई महीने की गर्भवती थी पीड़िता, गर्भवती होने की गुहार के बावजूद किया था रेप-अधिवक्ता, पीड़िता और गर्भस्थ दोनों की जान पर था खतरा-अधिवक्ता, 11 साल की कानूनी लड़ाई, परिवार के 25 साल बर्बाद-अधिवक्ता, दोषियों को आजीवन कारावास, भारी जुर्माना लगाने की मांग, 19 नवंबर को मामले में अदालत सुनाएगी सजा, देवबंद कोतवाली में पीड़िता के साथ हुआ था गैंगरेप
➡️ *देहरादून:* उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, पूरा देश मोक्ष के लिए देव भूमि आता है-अमित, उत्तराखंड में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी-अमित, उत्तराखंड बनाने में बीजेपी की अहम भूमिका- शाह, उत्तराखंड में विकास की नई कहानी लिखी- शाह, पीएम मोदी ने उत्तराखंड को संवारा- अमित शाह, उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाना है-अमित शाह, अटल जी ने उत्तराखंड को बनाया- अमित शाह, उत्तराखंड पर हमें गर्व है- अमित शाह, 2047 में सबसे पहले उत्तराखंड विकसित होगा- शाह
➡️ *बहराइच -* चलती कार बनी आग का गोला, जलकर कार हुई राख के ढेर में तब्दील, शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा, दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू, कोतवाली नगर के बाल्मीकी चौराहे का मामला