शाम 7:30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

Share Now:

शाम 7:30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले विधायक योगेश शुक्ला, किसान प्रतिनिधिमंडल संग रक्षा मंत्री के आवास पर मिले, रक्षा मंत्री ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, रक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद किसानों में जगी उम्मीद, जल्द किसानों के हित में होगा निर्णय- विधायक योगेश

➡️लखनऊ: नियुक्ति शेड्यूल जारी नहीं होने से नाराजगी, 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी, दशहरा से दीपावली तक धरने पर बैठे अभ्यर्थी

➡️चंदौली: पुलिस ने बरामद किए 111 खोए मोबाइल, एसपी ने मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे, मोबाइलों की कीमत 33 लाख 30 हजार रुपये

➡️जौनपुर: रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले, दोनों पक्षों के बीच मारपीट, एक परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल, जफराबाद थाना के मोहिउद्दीनपुर का मामला

➡️मुरादाबाद: पति ने पत्नी के साथ खेला खौफनाक खूनी खेल, पत्नी को छुरी मारकर खुद पर भी हमला किया, पत्नी की गर्दन, खुद की गर्दन पर छुरी चलाई, पति तौकीर, पत्नी फरहीन गंभीर हालत में भर्ती, आपसी विवाद के बाद वारदात से क्षेत्र में हड़कंप, नागफनी थाना के दसवां घाट की खूनी वारदात

➡️हमीरपुर: दीपावली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम, एसपी की पुलिस बल संग पैदल गश्त, सरीला कस्बे में प्रमुख बाजारों का निरीक्षण, भीड़भाड़ वाले स्थानों में सुरक्षा व्यवस्था देखी

➡️कुशीनगर: 24 वर्षीय युवक का नहर में मिला शव, ट्रांसफार्मर के पास नहर में मिला शव, हाटा के वार्ड नंबर 24 निवासी था युवक

➡️अलीगढ़: बीजेपी नेता की मां से दिनदहाड़े लूट, बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूटे, पति के साथ बैंक जा रही थीं बुजुर्ग, नेता अमित गोस्वामी ने दी तहरीर, BJYM के महानगर उपाध्यक्ष हैं अमित, बन्ना देवी के मसूदाबाद चौराहे की घटना

➡️प्रतापगढ़: मस्जिद में ध्वनि वाहक को लेकर धमकी, पुलिस प्रशासन सूचना पर पहुंची, एक्शन, दीवार पर लिखा संदेश मिटाया, मामला दर्ज, रानीगंज थाना के सुल्तानपुर का मामला

➡️कन्नौज: तिर्वा कट पर रुका अखिलेश यादव का काफिला, अखिलेश ने हाईवे पर समर्थकों को दिए उपहार, समर्थकों से मुलाकात कर जानी उनकी समस्याएं, लखनऊ से सैफई जाते समय रुका था काफिला, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के तिर्वा कट का मामला

➡️जौनपुर: भूप यादव नामक युवक टावर पर चढ़ा, उधारी वापस न मिलने का आरोप, मौके पर पुलिस प्रशासन समझाने में जुटी, बक्शा क्षेत्र के मोहम्मदपुर का मामला

➡️अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर साधा निशाना, ‘पहले अयोध्या में राम का नाम लेने पर लाठी चलती थी’, कुछ लोग अयोध्या को रक्तरंजित करते थे- मुख्यमंत्री, ‘रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अयोध्या जरूर आएं’, लेकिन जब वह यहां आएं, माफी मांगकर जाएं- सीएम, प्रभु श्रीराम उन्हें माफ करेंगे- मुख्यमंत्री योगी, ‘अयोध्या को अब कोई उपेक्षित नहीं कर पाएगा’, कोई रामभक्तों पर गोली नहीं चलवा पाएगा- सीएम, साधु संतों का कोई अपमान नहीं कर पाएगा- सीएम

➡️बागेश्वर: कांग्रेस नेता हरीश रावत का भाजपा पर हमला, कांग्रेस को सत्ता से बाहर हुए 10 साल- हरीश, भाजपा को क्यों सताता है मेरा भूत?- हरीश, गरुड़ के मेला डूंगरी हेलीपैड पर पहुंचे थे

➡️कुशीनगर: घर में घुसकर महिला का मोबाइल छीना, UPI के जरिए खाते से 1.53 लाख लूटे, रूम देखने के बहाने घर में पहुंचा था चोर, बाहर बाइक पर मौजूद साथी संग फरार, पीड़िता ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया, तमकुहीराज क्षेत्र के हरिहरपुर का मामला

➡️बहराइच: तालाब में डूबकर महिला की हुई मौत, घर से 150 मीटर दूर शव बरामद, रानीपुर के गोबरगाहा निवासिनी थी राबिया, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, थाना रानीपुर इलाके का पूरा मामला

➡️भदोही: रिश्ते शर्मसार, 2 भाइयों ने ली बहन की जान, भाइयों ने सगी बहन को उतारा मौत के घाट, फोन पर युवक से बातचीत को लेकर थे नाराज, हैवान भाइयों ने सगी बहन का गला घोंट डाला, सबूत मिटाने के लिए लाश जलाने की कोशिश, बालिग भाई गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में, भदोही के गोपीगंज की सनसनीखेज वारदात

➡️मुरादाबाद: बिलारी में रुई की फैक्ट्री में भीषण आग, फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, तैयार लिहाफ और गद्दे जलकर स्वाहा हुए, फैक्ट्री में रखा सारा सामान चपेट में आया, दमकल विभाग आग काबू करने में जुटा, बिलारी में मुरादाबाद रोड पर भीषण आग

➡️बुलंदशहर: पहासू में एडीओ कार्यालय के भीतर शराब पार्टी, कर्मचारियों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल, टेबल पर सजी शराब की बोतलें और नमकीन, वीडियो से कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल

➡️बहराइच: घर लौट रही महिला हुई हादसे का शिकार, ट्रैक्टर की चपेट में आकर महिला की मौत, थाना हुजूरपुर इलाके के बांसगांव की घटना

———————————————————————————-