आज की शाम 4:30 की बड़ी खबरें…………….08.11.2026

Share Now:

*शाम 4:30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ: होमगार्ड भर्ती अभ्यर्थियों का लखनऊ में प्रदर्शन, वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर धरना, हजरतगंज की गांधी प्रतिमा के पास जुटे अभ्यर्थी, हाथों में पोस्टर लेकर अभ्यर्थियों ने जताया विरोध, होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की प्रतीक्षा सूची की मांग, प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, हिरासत में लेकर अभ्यर्थियों को ईको गार्डन भेजा

➡️लखनऊ: 4000 का पेट्रोल डलवाकर खुली दबंगई, सेल्समैन को 500 मीटर तक घसीटा, खिड़की पर लटकाकर सेल्समैन को घसीटा, पेट्रोल पंप कर्मचारी को 500 मीटर दूर फेंका, गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप की घटना

➡️लखनऊ: STF ने लूट करने वाले गिरोह का किया खुलासा, मास्टरमाइंड दिनेश चंद्र यादव समेत 6 गिरफ्तार, लखनऊ में कैश कैरियरों को निशाना बनाते थे, आरोपियों के कब्जे से 48.45 लाख रुपये बरामद, अवैध पिस्टल, दो कारतूस और 7 मोबाइल बरामद, विराजखंड सब्जी मंडी के पास 22 लाख रुपये लूटे थे, विराटखंड में जुलाई महीने में 45 लाख रुपये लूटे थे, आशियाना के सेक्टर-जी में 1.55 करोड़ की लूट की, स्कूटी में कार से टक्कर मार कैरियरों को गिराते थे, सहारा पुल के नीचे क्रिकेट एकेडमी के पास गिरफ्तारी

➡️लखनऊ: पनकी हादसे का CM योगी ने लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों के प्रति जताई शोक संवेदना, अफसरों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश, राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश, मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद के निर्देश, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

➡️लखनऊ: गोमती तट पर कल से उत्तराखंड महोत्सव का शुभारंभ, 14 दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव 22 नवंबर तक चलेगा, सीएम योगी 11 नवंबर को करेंगे औपचारिक उद्घाटन, 17 नवंबर को उत्तराखंड CM पुष्कर धामी होंगे शामिल

➡️लखनऊ: 17 नवंबर को जारी होगी SSR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, 17 नवंबर को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, 17 नवंबर से दावे और आपत्तियां दाखिल की जाएंगी, 28 सितंबर तक दावे और आपत्तियों का होगा निस्तारण, 4 जनवरी 2027 को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

➡️अयोध्या: दीपावली पर देशभर से अयोध्या पहुंच रहे भक्त, अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन कर रहे भक्त, दीपोत्सव के बाद भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है, राम मंदिर से लेकर हनुमानगढ़ी तक सजावट, साफ-सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था चाक-चौबंद

➡️अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान, आज भव्य अयोध्या नजर आ रही- योगी, पहले और आज की अयोध्या में अंतर- सीएम

➡️अलीगढ़: भाजपा नेता की मां से कुंडल लूटने वाला गिरफ्तार, बन्नादेवी पुलिस ने शातिर लुटेरे वसीम को दबोचा, 7 नवंबर को महिला से कुंडल लूटकर हुआ था फरार, आरोपी के कब्जे से लूटा गया कुंडल बरामद, वारदात में इस्तेमाल सुपर स्प्लेंडर बाइक भी बरामद, आरोपी पर हत्या और NDPS समेत कई मुकदमे दर्ज

➡️रायबरेली: पुराने शिवालय में नाग देवता ने जमाया डेरा, ग्रामीणों का मानना नागदेवता कर रहे शिवलिंग की आराधना, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के बीच वाक्या बना चर्चा का विषय, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गांव का मामला

➡️पीलीभीत: डेंगू की चपेट में आने से महिला की मौत, गांव के 14 लोगों के डेंगू पॉजिटिव की पुष्टि, डेंगू से मौत, 14 मरीज मिलने से फैली दहशत, गांव में गंदगी, गंदा पानी भरने से डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग निगरानी के नाम पर खानापूर्ति में जुटा, पूरनपुर के केसरपुर गांव में डेंगू के प्रकोप से दहशत

➡️लखनऊ: सैलरी कटौती से नाराज संविदा कर्मी टावर पर चढ़ा, विकास यादव ने टावर पर चढ़कर किया हंगामा, काटी गई सैलरी वापस दिलाने की लगाई गुहार, JE से शिकायत के बाद पूरी सैलरी न मिलने का आरोप, बिजली विभाग अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार, काकोरी के चौधरी खेड़ा FCI पावर हाउस का मामला

➡️कौशाम्बी: भैरव बाबा के मंदिर में चोरी से हड़कंप, मंदिर को निशाना बनाकर चोरों ने की वारदात, मंदिर में लगे कई घंटे चोरों ने किए पार, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस जांच में जुटी, चोरों की तलाश जारी, पिपरी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव का मामला

➡️सहारनपुर: दीपावली की सजावट के दौरान दर्दनाक हादसा, लाइट लगाने में हाईटेंशन लाइन में लगा करंट, करंट लगने से 15 फीट ऊंचाई से गिरी युवती, गंभीर रूप से झुलसी युवती की हालत नाजुक, परिजन घायल युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे, सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र का मामला

➡️बुलंदशहर: बड़े भाई को बचाने के प्रयास में 2 भाई गंगा में डूबे, बड़े भाई को बचाने गंगा में उतरा था छोटा भाई, हादसे की सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा, अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गंगा घाट का मामला

➡️बलिया: समाधान दिवस में दिखा डीएम का मानवीय चेहरा, दिव्यांग ने गांव में अंधेरा दूर करने की लगाई गुहार, गांव की गलियों के लिए मांगी 50 लाइटें, डीएम ने दिव्यांग को दिए 1000 रुपये, डीएम को देख अन्य अधिकारी मदद को आए आगे, दिव्यांग ने सभी अधिकारियों का जताया आभार, सिकंदरपुर में आयोजित हुआ था समाधान दिवस

➡️दिल्ली: उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति से मुलाकात की, सीपी राधाकृष्णन राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिवाली की बधाई दी

➡️लखनऊ: काकोरी के बिगहू में मारपीट की घटना, पटाखे जलाने को लेकर बच्चों में विवाद, आशाराम नाम का व्यक्ति गंभीर घायल, 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया

➡️लखीमपुर: लापता महिला का तालाब में मिला शव, कल से घर से गायब थी महिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सिंगाही थाना क्षेत्र में तालाब में शव मिला

➡️गोरखपुर: CM योगी जंगल तिकोनिया के वनटांगिया गांव पहुंचे, वनटांगिया समुदाय के ग्रामीणों संग मनाएंगे दिवाली, 82 करोड़ की 52 परियोजनाओं की सौगात देंगे CM, परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे CM, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को देंगे प्रमाण पत्र

➡️सिद्धार्थनगर: गोलगप्पे खाने से करीब 100 लोगों की बिगड़ी तबीयत, खेसरहा थाना क्षेत्र के तीन गांवों में फैली बीमारी, पेडारी, गुलहरिया और कलनाखोर गांव में मचा हड़कंप, पानी पूरी खाने के बाद लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत, 2 साल के बच्चों से लेकर महिलाएं और पुरुष शामिल, सभी बीमारों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

➡️बस्ती: संदिग्ध हालत में कमरे में युवक का शव मिला, छत की कुंडी से कपड़े के सहारे लटका मिला शव, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर गांव की घटना

➡️कानपुर: पेड़-पौधे चुराने वाली महिला से लोग परेशान, कानपुर में पौधा चोर महिला का आतंक, घरों के बाहर रखे गमलों को बना रही निशाना, महिला की करतूत CCTV कैमरे में कैद, पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर का मामला

➡️संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, चालक को नींद आने से हादसा होने की आशंका, बस में 100 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे, 8-10 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, दिल्ली कश्मीरी गेट से आजमगढ़ जा रही थी बस, बहजोई कोतवाली में चैनल नंबर 111 पर हादसा

➡️चंदौली: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाई, कल शाम शराब के नशे में पत्नी से हुआ था विवाद, विवाद से नाराज होकर पत्नी गई थी अपने मायके, रविवार को युवक का शव फंदे पर लटका मिला, सैयदराजा थाने के लक्ष्मणपुर पुरवा की घटना.