आज की बड़ी खबरें…….09.11.2026
➡️लखनऊ: 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने मनाई दीपावली, आंदोलन स्थल पर दीप जलाकर मनाया प्रकाश पर्व, घर नहीं लौट सके आंदोलनरत शिक्षक अभ्यर्थी, इको गार्डन के बाहर फव्वारे के पास जलाए दीप।
➡️लखनऊ: ब्रजेश पाठक ने अपने आवास पर किया दीप प्रज्वलन, दीपावली के अवसर पर डिप्टी सीएम ने जलाया दीपक, देश, प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
➡️लखनऊ: काकोरी में बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, हत्या के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार, बच्चों के मामूली विवाद में हुआ था झगड़ा, मामले में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
➡️आगरा: छत्ता पुलिस ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 36 किलो गांजा बरामद, बरामद गांजे की कीमत करीब 25 लाख रुपये, यमुना किनारे चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी, ओडिशा से लाकर आगरा में कर रहे थे सप्लाई, फ्रीगंज निवासी विजय को देनी थी गांजे की खेप, तीन मोबाइल फोन और 490 रुपये भी बरामद, विजय नाम के चौथे आरोपी की तलाश जारी, छत्ता थाने में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।
➡️बलरामपुर: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल, दीपावली का सामान खरीदने जा रहा था युवक, ललिया के ललिया-शिवपुरा मार्ग का मामला।
➡️फतेहपुर: मोबाइल चोरी के शक में युवक की पिटाई, खागा में चौराहे पर लोगों ने जमकर पीटा, सरेराह मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, खागा कोतवाली के खागा कस्बे का मामला।
➡️लखीमपुर: पढुआ की गैस एजेंसी पर विवाद, लोगों ने कर्मचारियों से की मारपीट, गेट तोड़कर अंदर घुसे लोग, कर्मचारियों ने थाने में दी तहरीर, गौरिया गैस एजेंसी का मामला।
➡️अलीगढ़: दो पक्षों में बीच सड़क पर मारपीट, मारपीट, पथराव का वीडियो वायरल, पुलिस के सामने ही चले लात-घूंसे, पुलिस टीम ने किया बल का प्रयोग, करीब एक दर्जन उपद्रवी हिरासत में, थाना इगलास के कस्बे का मामला।
➡️सहारनपुर: छुटमलपुर वृद्धाश्रम पहुंचे जिलाधिकारी, DM ने बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, आत्मीयता से जाना हाल-चाल, कुशलक्षेम, बुजुर्गों को फल, कंबल वितरित किए।
➡️अलीगढ़: मंगलम हॉस्पिटल में डॉक्टर से मारपीट, राजकुमार सिंह सहित कई पर आरोप, मरीज को पहले देखने को लेकर विवाद, एक्स-रे कराने को लेकर भी हुआ विवाद, डॉ. महेश चंद शर्मा ने थाने में दी तहरीर, अलीगढ़ के थाना खैर इलाके की घटना।
➡️गाजियाबाद: विजयनगर में नोवा कंपनी में भीषण आग, प्लास्टिक कुर्सियां बनाने का कच्चा माल जला, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार, दमकल की 1 दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं, विजयनगर औद्योगिक क्षेत्र का मामला।
➡️बदायूं: रामलीला मेले में चाकूबाजी, हत्या का मामला, पुलिस ने हत्यारोपी रईस को किया गिरफ्तार, खिलौने खरीदने पर हुए विवाद में मारा था चाकू, रईस और उसके बेटे ने किया था चाकू से वार, वारदात के बाद से मुख्य आरोपी अभी फरार है, रईस ने पूछताछ में शामिल होने की बात स्वीकारी, दातागंज रामलीला मेले में हुई थी हत्या की वारदात।
➡️कौशाम्बी: दिवाली की सजावट के दौरान हादसा, छत से नीचे गिरा युवक गंभीर घायल, घर में झालर लगाते समय हुआ हादसा, पिपरी थाना के नौवापुर गांव की घटना।
➡️जालौन: यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत, नदी के गहरे पानी में समा गया युवक, 22 वर्षीय अशोक के रूप में शिनाख्त, पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे, कालपी के नरहान गांव का मामला।
➡️लखनऊ: दीपावली के पर्व को लेकर लखनऊ में भारी उत्साह, कॉलोनियों से लेकर बाजार, ऑफिस तक जगमग, जनपथ मार्केट के व्यापारियों ने आतिशबाजी की, व्यापारियों ने एक-दूसरे को दी दीपावली की बधाई।
➡️लखनऊ: कैसरबाग में बंगाली क्लब के पास आग, सैनेट्री साइकिल स्टोर गोदाम में आग लगी, दमकल और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद।
➡️बिजनौर: शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रिक शॉप में लगी आग, दुकानदार का लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू, कोतवाली शहर के बुखारा चुंगी के पास हादसा।
➡️गाजियाबाद: GH 7 सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग, आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं, क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का मामला।
➡️बलिया: SP ने बच्चों के साथ दीपावली पर्व मनाया, SP डॉ. ईरज राजा ने बच्चों को दिए उपहार, मिठाइयां, पटाखे और फुलझड़ी वितरित की।
➡️कानपुर: चकरपुर मंडी में एक दुकान में लगी आग, अंदर रखे 400 आलू के बोरों में तक पहुंची आग, पल्लेदारों का सामान, नगदी जलकर राख।
➡️इटावा: सैफई में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान, यह सरकार स्कूल बंद करवाना चाहती है- अखिलेश, ‘स्कूल बंद कराकर ठेका खुलवाना चाहती है सरकार’, अब अस्पतालों को भी इलाज की जरूरत- अखिलेश, सभी कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहें- अखिलेश, समय कम है, हमें बस टिकट बांटना है- अखिलेश।
➡️बलिया: दबंगों ने युवक की डंडों से की पिटाई, गंभीर रूप से घायल युवक पहुंचा थाने, युवक ने मुंशी पर लगाया भगाने का आरोप, तहरीर नहीं ली, मुझे वहां से भगाया- पीड़ित, दुबहर के ओझवलिया धोबी टोला गांव की घटना।
➡️सिद्धार्थनगर: पानीपुरी, टिक्की खाने से 100 लोग बीमार, बीमार लोगों का हाल जानने पहुंचे DM, मेडिकल कॉलेज पहुंचकर जाना हालचाल, PICU में भर्ती बच्चों का जाना हाल, परिजनों से मुलाकात कर दिलाया भरोसा, बच्चों की सेहत को लेकर दिए सख्त निर्देश, CMS और चिकित्सकों को दिए निर्देश, खेसरहा इलाके के लोगों की बिगड़ी तबीयत।
