*सुबह 10:30 बजे की बड़ी खबरें…….*04.11.2026

Share Now:

➡️लखनऊ:उत्तरकाशी में फंसी लखनऊ की 2 सगी बहनें, केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन में दोनों फंसी, दीपिका वर्मा, वर्तिका वर्मा ट्रैकिंग के लिए गई थीं, सोशल मीडिया पर खबर देख पहुंचे परिजन, गायत्रीपुरम की रहने वाली दोनों बहनों की तलाश, नेपाल, भारत में कई जगह ट्रैकिंग कर चुकी थीं

➡️लखनऊ: रहीमाबाद में युवती से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध करने पर दबंगों ने भाई को पीटा, 28 अक्टूबर की घटना, अब तक FIR नहीं, आरोपी आसिफ लगातार धमकी दे रहा, पुलिस कार्रवाई नहीं समझौता कराने में जुटी

➡️लखनऊ: 55 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का गंभीर आरोप, नशे में श्रमिक ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म, शोर मचाने पर आरोपी प्रमोद मौर्य फरार हुआ, केस दर्ज, महिगवां पुलिस जांच, तलाश में जुटी

➡️इटावा: झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, ढकरा की नारियां के पास शव मिला, अज्ञात की पहचान में जुटी बढ़पुरा पुलिस, मृतक के दाहिने हाथ पर गुदा प्रशांत नाम, बढ़पुरा क्षेत्र के चकरनगर मार्ग का मामला

➡️रायबरेली: जरायम की दुनिया से महिलाओं ने किया तौबा, अब समूह के जरिये महिलाएं कमा रही रुपए, 62 महिलाओं ने छोड़ा शराब बनाने का काम, सीडीओ अंजू लता की पहल से सकारात्मक बदलाव, जिला परियोजना अधिकारी मुनेश ने दी जानकारी

➡️संभल: अनियंत्रित दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल, पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, 35 वर्षीय राजेश मृत घोषित हुआ, दूसरा घायल अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर, बबराला क्षेत्र के इटऊवा गांव का मामला

➡️देवरिया: शादी का दबाव बना शिक्षिका की हत्या का कारण, रानी विश्वकर्मा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, स्कूल प्रबंधक विजय ने ही उतारा था मौत के घाट, कार में गला घोंटकर हत्या की, शव डिग्गी में भरा, रातभर डिग्गी में भरकर घूमा, रात में फेंकी लाश, शादीशुदा प्रबंधक विजय का रानी से प्रेम संबंध था, दबाव बनाया तो वेतन के बहाने बुलाकर हत्या की, वीएन सेंट्रल एकेडमी का प्रबंधक है विजय निषाद, रुद्रपुर थाना के कन्हौली गांव के पास मिला था शव

➡️प्रयागराज: नीले ड्रमों में करोड़ों रुपए मिलने का मामला, 10 करोड़ से अधिक की संपत्तियों का पता चला, राकेश और राजेश यादव से पूछताछ की जा रही, 3 ड्रमों से 3 करोड़ 20 लाख बरामद किए गए, कोविड के बाद से दोनों भाइयों ने संपत्ति खरीदी, पुणे से कोविड में 7 बैग में लाई गई थी रकम, दोनों पुणे में एक सर्राफा के यहां काम करते थे, कैश के वास्तविक स्रोत की अभी पुष्टि नहीं हुई है, नवाबगंज के बरईपुर रामनगर में मकान में खुदाई की गई

➡️मेरठ: नकली सिगरेट फैक्ट्री कांड में कथित रिश्वत का मामला, इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, जमानत मिली, इनामी आरोपियों को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली, मुख्य आरोपी समेत चारों फरार आरोपियों को जमानत, डिग्री कॉलेज की इमारत में थी नकली सिगरेट फैक्ट्री, इमारत का मालिक भी आरोपी नहीं बनाया गया, फैक्ट्री से 8 करोड़ का माल बरामद, 20 लाख की रिश्वतखोरी, सीओ आशुतोष जांच रिपोर्ट दाखिल नहीं कर पाए हैं, आरोपी स्वाट प्रभारी, हस्तिनापुर थानेदार लाइन हाजिर हुए थे

➡️गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ का एक्स पर पोस्ट, चुनावों में हार के नए रिकॉर्ड बना रही कांग्रेस- CM, इंडी गठबंधन की हताशा अराजकता में बदली- CM, नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी की कमी- CM, नेतृत्वकर्ताओं में क्रेडिबिलिटी का पूरा अभाव- CM, जनादेश का अनादर इसी सोच का परिणाम है-CM, लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं- सीएम

➡️नोएडा: नोएडा की हवा हुई बेहद खराब, सेक्टर-62 में सबसे ज्यादा AQI 423, सेक्टर-150 में 349, सेक्टर-110 में 347, सेक्टर-39 में AQI 324 रिकॉर्ड हुआ, सेक्टर-116 में 251, सेक्टर-125 में 239, लगातार खराब हो रही हवा की गुणवत्ता, ग्रैप 2 लागू होने के बाद भी सुधार नहीं

➡️अयोध्या: दीपोत्सव में उप राष्ट्रपति करेंगे रामलला का राजतिलक, महर्षि विशिष्ठ की भूमिका में निभाएंगे सीपी राधाकृष्णन, श्री राम और माता सीता का राजतिलक, आरती करेंगे, पूरी अयोध्या दीपों और रोशनी से जगमगाएगी

➡️एटा: जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर भिड़े, मारपीट में बुजुर्ग समेत पांच लोग घायल, पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा, रिज़ोर क्षेत्र के राजकोट गांव का मामला

➡️नोएडा: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो रसगुल्ला, 450 किलो बूंदी नष्ट कराई, गंदा, मिलावटी रसगुल्ला और बूंदी जब्त की, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्वीट शॉप्स पर रेड, मिठाई दुकानों से 7 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने, सेक्टर-62 रसूलपुर नवादा में दुकान में गंदगी, दुकान का लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई शुरू, सुधार होने तक कारोबार के संचालन पर रोक

➡️सुल्तानपुर: अवैध खनन रोकने गई टीम पर हमला, नायब तहसीलदार का हमले में पैर टूटा, लेखपाल घायल, 4 पुलिसकर्मी निलंबित, नगर के अमलिया कला गांव में हमला, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव को पीटा, लेखपाल सुमित वर्मा मारपीट में घायल हैं, 2 नामजद समेत 10-15 अज्ञात पर केस

➡️कानपुर: पुलिस चौकी पर खड़े वाहनों में लगी आग, शरारती तत्वों ने लगाई आग, कई वाहन जले, कई वाहनों के टायर तेज धमाके के साथ फटे, करीब 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, बिठूर थाना क्षेत्र की मंधना चौकी की घटना

➡️मेरठ: विद्युत विभाग ने कॉलोनाइजर पर कराई FIR, 10 अवैध बिजली के पोल लगाने पर मुकदमा, अवैध 350 मीटर ABC लाइन बनाई गई थी, कॉलोनी विकसित करने वाले राजकुमार, गौरव पर FIR, 2 लोगों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई, श्याम विहार एक्सटेंशन कॉलोनी का मामला

➡️भदोही: सिद्धिविनायक अस्पताल को लेकर कोर्ट सख्त, गोपीगंज के अस्पताल का मामला पहुंचा कोर्ट, डॉक्टर दंपति समेत 5 पर दर्ज होगा मुकदमा, कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया, ACJ (Jr. Div.) भदोही-ज्ञानपुर ने दिया आदेश, धीरेंद्र तिवारी की याचिका पर हुई सुनवाई, माया तिवारी के इलाज में लापरवाही का आरोप

➡️वाशिंगटन: अमेरिका में ट्रंप को चार तरफ से झटका, ईरान युद्ध, टैरिफ ने बिगाड़ा ट्रंप का खेल, 4 बड़े वोटर समूहों ने रिपब्लिकन से मोड़ा मुंह, मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका, FOX NEWS के वोटर पोल में चौंकाने वाला रुझान, युवा, निर्दलीय, ग्रामीण वोटर ने ट्रंप से दूरी बनाई, हिस्पैनिक मतदाताओं ने रिपब्लिकन से दूरी बनाई, रिपब्लिकन के पारंपरिक गढ़ों में भी सेंध लगी, प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स के नियंत्रण का अनुमान

➡️जालौन: कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड मामला, मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, जवाबी कार्रवाई में इनामी मोनू यादव घायल, एक लाख का इनामी हत्यारोपी मोनू यादव, जोल्हूपुर-मदारीपुर के जंगल में भीषण मुठभेड़, घायल बदमाश को जिला अस्पताल उरई में भर्ती, हत्याकांड में अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार, कालपी क्षेत्र में जोल्हूपुर मोड़ का है मामला

➡️दिल्ली: दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का कहर, हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई, पंजाबी बाग और जहांगीरपुरी में 447 AQI, IIT दिल्ली में AQI 438, मुंडका में 436, DTU इलाके में AQI 422 दर्ज किया गया, अलीपुर में 410 और बवाना में 403 AQI, अशोक विहार में 336, आनंद विहार में 278 AQI

➡️दिल्ली: AGMUT कैडर के दो IPS अधिकारियों का तबादला, IPS शिव दर्शन सिंह जामवाल दिल्ली भेजे गए, अरुणाचल प्रदेश के DGP पद से हटाकर दिल्ली में तैनात, गृह मंत्रालय ने AGMUT कैडर के दोनों वरिष्ठ अधिकारी, IPS अधिकारी राजेश कुमार अरुणाचल प्रदेश के DGP बने

➡️अमेरिका: ट्रंप को करारा झटका, डेमोक्रेट्स की बड़ी वापसी, सीनेट पर कब्जे की ओर बढ़ रहे डेमोक्रेट्स, अमेरिका के मिड-टर्म चुनावों में सियासी भूचाल, डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन के गढ़ में सेंध लगाई, सेंध लगाते हुए नॉर्थ कैरोलिना की सीनेट सीट छीनी, पूर्व गवर्नर रॉय कूपर ने ट्रंप के करीबी को हराया, करीबी माइकल व्हाटली को करारी शिकस्त दी, जॉर्जिया में कैंडिडेट जॉन ओसॉफ ने सीट बचाई, न्यू हैम्पशायर में भी डेमोक्रेट्स जीते, ट्रंप को झटका, महंगाई और बदलाव की मांग पर वोटरों का संदेश, रेडिस्ट्रिक्टिंग का प्लान फेल, फ्लोरिडा में भी सीटें लुढ़कीं, डेमोक्रेट्स को पूरे कंट्रोल के लिए 3 सीटें और चाहिए, शुरुआती रुझान साफ, अमेरिकी राजनीति में ‘गेम चेंज’.