.मुख्य प्रमुख एव बड़ी खबरें…………
➡️लखनऊ: अंसल से 11 गांवों की जमीन से जुड़ी खबर, जमीन की खरीद और बिक्री पर लगेगी रोक, अंसल में अवैध रूप से हो रही थी रजिस्ट्री, NCLT में मामला, फिर भी हुई अवैध रजिस्ट्री, अहमामऊ, यूसुफ नगर बगियामऊ में लगी रोक, निजामुर मझिगंवा, हसनपुर खेवली में रजिस्ट्री पर रोक, देवामऊ, मुजफ्फरनगर घुसवल में नहीं होगी रजिस्ट्री, हरिहरपुर, बरौना, माड़रमऊ में नहीं होगी रजिस्ट्री, पहाड़नगर टिकरिया में भी नहीं हो सकेगी रजिस्ट्री, एलडीए के निबंधन विभाग को पत्र लिखा, LDA की बिना अनुमति रजिस्ट्री कराई जा रही थी, पूर्व में एलडीए ने दर्ज कराया था मुकदमा
➡️देहरादून: गृहमंत्री अमित शाह का उत्तराखंड का दौरा, छह नवंबर को अमित शाह आएंगे उत्तराखंड, पुलिस लाइन में कार्यक्रम में शामिल होंगे शाह, लोकतंत्र बचाओ यात्रा में भी भाग लेंगे गृहमंत्री, परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे अमित शाह
➡️उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी कार, गंगनानी के पास गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में चार लोगों की हुई दर्दनाक मौत, कार सवार कई लोगों की तलाश
➡️दिल्ली: आज़म खां की याचिका पर आज सुनवाई संभव, ED मामले में सुप्रीम कोर्ट में हो सकती है सुनवाई, मामले में गिरफ्तारी को आज़म ने दी है चुनौती, गिरफ्तारी के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई, आजम खां गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं
➡️संभल: होटल के बाहर कुत्ते ने काटा, होटल पर केस, खाना खाकर निकले शख्स को कुत्ते ने काटा, होटल मालिक के पालतू कुत्ते ने हमला किया, घायल ने होटल पर ही मुकदमा करा दिया, होटल मालिक के कुत्ते ने कई जगह काटा, बहजोई स्थित दिव्यलोक होटल का मामला
➡️गोंडा: नवाबगंज में घर की ढलाई करते गिरी शटरिंग, शटरिंग गिरने से चार मजदूर दबकर हुए घायल, घायल मजदूरों को सीएचसी में कराया गया भर्ती, नवाबगंज अयोध्या रोड के कटी तिराहे की घटना
➡️मेरठ: शान मोहम्मद की जिलाबदरी पर हाईकोर्ट की रोक, आसपा स्टूडेंट यूनियन का नेता है शान मोहम्मद, हाईकोर्ट ने मेरठ पुलिस की कार्रवाई पर दिया स्टे, आंदोलनों से जुड़े मामलों में की गई थी जिलाबदरी, IIMT, CCSU में पिछले दिनों हुए आंदोलनों का मामला
➡️हापुड़: हापुड़ में युवक ने घर में लगाई आग, परिजनों से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम, जान बचाने के लिए घर से बाहर भागे परिजन, स्थानीय पुलिस ने आग पर पाया काबू, थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र का पूरा मामला
➡️हापुड़: मिलावटखोरों पर FSDA की बड़ी कार्रवाई, मिलावटी खोये को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, करीब 16 कुंतल मिलावटी खोया बरामद, 3.20 लाख रुपये का खोया कराया गया नष्ट, हापुड़ के लालपुर सोलाना में हुई छापेमारी
➡️रायबरेली: रायबरेली में दवा कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, 26 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस किए निरस्त, जांच में कई दुकानों पर मिलीं अनियमितताएं, मानक, जरूरी अभिलेखों में पाई गईं खामियां, 43 दवा कारोबारियों को जारी किए गए नोटिस, सात दिन के भीतर मांगा गया जवाब
➡️रुड़की: तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का वीडियो भी हुआ था वायरल, वायरल वीडियो के बाद पुलिस सतर्क, चेकिंग के दौरान आरोपी दबोचा गया, रजवाहे की पटरी के पास से हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने साबिर के खिलाफ दर्ज किया केस, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला
➡️देवरिया: मिलावटखोरों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जिले की सभी तहसीलों में छापेमारी, कई दुकानों से मिठाइयों के नमूने लिए गए, जांच के लिए लैब भेजे गए सैंपल, 65 किलो दूषित मिठाई कराई गई नष्ट
➡️देहरादून: कांग्रेस के अभियान पर BJP का तंज, भूमि बचाओ, धामी हटाओ अभियान, अभियान शुरू करने का कांग्रेस का ऐलान, भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार बोले, देवभूमि में कांग्रेस की भ्रम फैलाने की कोशिश- कुंदन, नेगेटिव नैरेटिव सेट का एक नया प्रयास- कुंदन, प्रदेश की जनता सीएम धामी के साथ- कुंदन, 2027 में भाजपा सरकार फिर आएगी- कुंदन
➡️बस्ती: दो सिपाहियों ने होटल मालिक से की मारपीट, बिना वर्दी के होटल में रौब झाड़ने का आरोप, SP ने दोनों सिपाहियों को किया लाइन हाजिर, आदित्य पाल और विजय यादव लाइन हाजिर, कोतवाली थाना क्षेत्र के पटेल चौक का मामला
➡️बलिया: अवैध पटाखों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 525 किलो अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद, चार लाख कीमत की विस्फोटक सामग्री मिली, वार्ड नंबर 3, 5 से 2 तस्कर पुलिस ने दबोचे, सतवार थाना क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री बरामद
➡️सीतापुर: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुए तेंदुआ, एक माह से कर रहा था चहलकदमी, तेंदुए की मौजूदगी से किसानों में थी दहशत, नैमिषारण्य थाना के खेवटा जंगल का मामला
➡️लखनऊ: मेसर्स जीएस एक्सप्रेस लिमिटेड पर हुई FIR, फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाकर लिया टेंडर, फर्जीवाड़ा कर 3003 करोड़ के 41 टेंडर लिए, सिद्धार्थ विवि में काम करने का अनुभव दिखाया, UPRNN की अयोध्या यूनिट ने कराया मुकदमा, कंपनी के फर्जी अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच
➡️लखनऊ: वसुंधरा ग्रुप के MD पर ठगी की एफआईआर, बिल्डर सुधीर सिंह पर ठगी की FIR लिखी गई, जमीन के नाम पैसा लिया रजिस्ट्री नहीं कराई, 2018 में रकम लेकर टालता रहा बिल्डर सुधीर, गोरखपुर के वकील को फोन पर धमकाता था, तहरीर पर कैंट पुलिस ने सुधीर पर लिखा केस
➡️संभल: तंत्र-मंत्र का झांसा देकर ठगी का आरोप, झांसे में लेकर सोने-चांदी के जेवर ठगे, महिला ने कराया केस दर्ज, आरोपी फरार, बहजोई कोतवाली के मुलेहटा का मामला
➡️जालौन: 7 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर जान दी, बहन के मोबाइल छीनने से नाराज था रितिक, रील देख रहे रितिक से बहन ने छीना था फोन, नाराज रितिक खूंटी के सहारे फांसी पर लटका, कुठौंद क्षेत्र के डगरू पुरवा गांव की घटना
➡️आगरा: भीषण सड़क हादसा, दो की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार दामाद और सास की मौत, आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र का मामला
➡️अलीगढ़: अलीगढ़ से PET अभ्यर्थी हुआ लापता, कानपुर देहात का अभ्यर्थी युवक लापता, आदित्य का HB इंटर कॉलेज में था सेंटर, पिता की शिकायत पर थाने में FIR दर्ज, 33 वर्षीय युवक उदनापुर गांव का निवासी, जिले के गांधी पार्क थाना क्षेत्र का मामला
➡️बरेली: थाने से भाग गया चोरी का आरोपी, जंगले में लगी जाली हटाकर फरार, मुंशी रूम में बैठा था चोरी का आरोपी, पेट दर्द की शिकायत पर रूम में बैठता था, SSP ने संतरी पुष्पक को किया सस्पेंड, प्रेम नगर थाना परिसर से हुआ सोहन फरार
➡️बाराबंकी: सड़क हादसे में बाराबंकी पुलिस का खेल, आरोपी ड्राइवर बदलने का पुलिस पर आरोप, जो ड्राइवर मौके से पकड़ा गया उसे छोड़ दिया, पहले श्यामजी सिंह को पुलिस ने पकड़ा था, अब प्रशांत पांडे को चालक बता रही पुलिस, पीड़ित परिवार ने CM योगी से शिकायत की, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर 4 युवकों की मौत, जिसे जेल भेजना था पुलिस ने उसे छोड़ दिया, बाराबंकी पुलिस को जांच से हटाया जाए- पीड़ित परिवार, रामसनेही घाट में 1 नवंबर को हुआ था हादसा, आखिर श्यामजी सिंह को क्यों बचा रही पुलिस?
➡️सीतापुर: शराबी पोते ने दादी को मारी कुल्हाड़ी, गर्दन पर कुल्हाड़ी लगने से महिला घायल, शराब के लिए पैसा न देने पर किया हमला, वारदात के बाद आरोपी पोता मौके से फरार, रामपुर मथुरा के गोड़ादेवरिया गांव की घटना
➡️आगरा: सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी, ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत, थाना पिनाहट के गांव मर्दानपुरा का मामला
➡️ललितपुर: बाजार में कपड़े की दुकान में लगी आग, दुकान में आग लगने से मचा हड़कंप, कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, थाना मड़ावरा अंतर्गत कस्बे का मामला
➡️बरेली: महिला का पर्स छीनने वाले मुठभेड़ में घायल, पुलिस मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हुए, बारादरी थाना क्षेत्र के भरतोल रोड पर मुठभेड़
➡️बुलंदशहर: संदिग्ध हालत में ई-रिक्शा चालक का शव मिला, खुर्जा तहसील मार्ग KDA ऑफिस के पास मिला शव
➡️पीलीभीत: फर्जी NOC मामले में मदरसा संचालक पर FIR, अफशान खान समेत 7 पर कोर्ट के आदेश पर केस, फर्जी NOC से मदरसा यादगारे इस्लाम खां चल रहा, बीसलपुर के मुसेली में अवैध मदरसे का संचालन, 2010 में मीरपुर में मिली थी अस्थायी मान्यता, 2022 में फर्जी NOC से मुसेली शिफ्ट किया गया
➡️एटा: जलेसर बाईपास पर पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दो साथी भी गिरफ्तार, अवागढ़ पुलिस बाईपास पर कर रही थी चेकिंग, कब्जे से चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक बरामद
➡️प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट से शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, विशेष TET में शामिल करने की मांग को ठुकराया, विशेष टीईटी से बाहर रखना भेदभाव नहीं- कोर्ट, ‘शिक्षामित्र- सहायक अध्यापकों की सेवा स्थिति अलग-अलग’, शिक्षामित्रों को TET पास करने के पर्याप्त अवसर मिले, कम से कम छह नियमित टीईटी परीक्षाएं कराई जाएं- कोर्ट, 31 अगस्त 2028 तक टीईटी परीक्षाएं हो- हाईकोर्ट, शिक्षामित्रों को टीईटी के दो-दो अवसर देने का निर्देश, 2026 से 2028 तक हर साल दो अवसर देने का निर्देश, वसीम अहमद की विशेष अपील पर आया फैसला, हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सुनाया अहम फैसला
➡️कन्नौज: फायरिंग करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार, रंगदारी देने से इंकार करने पर फायरिंग की, व्यापारी को रास्ते में रोककर मांगी थी रंगदारी, इंदरगढ़ थाना पुलिस ने विपिन को किया अरेस्ट
➡️दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर की मुलाकात, गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली से मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा
➡️वाराणसी: BHU, नगर निगम को उड़ाने की धमकी, दोनों संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी, कथित खालिस्तान आर्मी ने दी धमकी, धमकी भरा ईमेल मिलने से मचा हड़कंप, 8 नवंबर से 27 नवंबर तक धमाके की धमकी, ईमेल में काशी, अयोध्या और मथुरा का जिक्र, बम की सूचना पर जांच में जुटी पुलिस, बुधवार को मिला था धमकी भरा ई-मेल
➡️लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी का एक्स पर पोस्ट, निष्पक्ष जांच, समय पर सजा – सीएम योगी, यही सुदृढ़ न्याय व्यवस्था का आधार – सीएम, वैज्ञानिक अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देंगे- सीएम, नवचयनित अधिकारियों को अग्रिम बधाई- सीएम
➡️मिर्जापुर: नगर पालिका चुनार में जमकर ओवररेटिंग टेंडर, EO और ठेकेदार की मिलीभगत से हो रहा टेंडर, विभागीय JE बनाते हैं ओवररेटिंग टेंडर का एस्टीमेट, डामर की सड़क का इंटरलॉकिंग के लिए टेंडर दिया, 7 से 8 लाख रुपये के काम का 50 लाख में टेंडर, अपनी सफाई में झूठ बोल गए EO विजय कुमार, चुनार में नहीं है डामर रोड बनाने के ठेकेदार- EO, चुनार बाजार से गंगा जी मोड़ की सड़क का काम, DM के निर्देश पर SDM चुनार को जांच का जिम्मा
➡️टिहरी: दीवाली से पहले मिलावटखोरों पर एक्शन, टिहरी में खाद्य विभाग का विशेष अभियान, मिठाई की दुकानों, डेयरी, रेस्टोरेंट में मारी रेड, टीम ने कुल 70 नमूने जांच के लिए भेजे, मिठाइयों के सबसे ज्यादा 31 नमूने लिए, दूध और दुग्ध उत्पादों के 9 नमूने लिए, 6 विक्रेताओं के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर
➡️वाराणसी: अब रोपवे से काशी में घूमना होगा आसान, 3.85 किमी लंबा सफर 16 मिनट में पूरा होगा, 96 प्रतिशत काम पूरा, जल्द मिलेगी सौगात, 24 मार्च 2023 को PM ने रखी थी आधारशिला, स्टेशनों के बीच किराया 10 रुपये से शुरू होगा, एक व्यक्ति 7 किलो तक सामान ले जा सकेगा, ज्यादा सामान होने पर एक और टिकट लेना होगा, 148 गंडोले हैं, एक गंडोले में 10 यात्रियों की क्षमता
➡️कन्नौज: पति ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, पेट्रोल छिड़ककर पत्नी को जिंदा जला डाला, इलाके में हड़कंप, हैवान पति गिरफ्तार हुआ, पति से कारण पता करने में जुटी है पुलिस, छिबरामऊ कोतवाली के जगतपुर की वारदात
➡️अयोध्या: कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, 8 नवंबर को धमकी भरा ईमेल मिला, जिला न्यायालय को भेजा गया ईमेल, बम की सूचना पर जिला प्रशासन अलर्ट
➡️मथुरा: कार सवार दबंगों ने मां-बेटी को टक्कर मारी, मां-बेटी बोनट पर गिरीं, 2 किमी दौड़ाई कार, चालक ने कार रोकने की बजाए कार दौड़ा दी, CCTV वायरल, आरोपी प्रेम, पुनीत अरेस्ट, रुपयों के लेनदेन से जुड़े विवाद में खुली गुंडई, जमुनापार थाना क्षेत्र के पानीगांव का मामला
➡️ग्रेटर नोएडा: जेवर के इमरान हत्याकांड का मामला, पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी गिरफ्तार, वांछित आरोपी सालू को पैर में लगी गोली, जहांगीरपुर से हसनपुर रास्ते में हुई मुठभेड़, अवैध तमंचा, .315 बोर, एक खोखा बरामद, दो जिंदा कारतूस भी किए गए बरामद, 7 अक्टूबर को इमरान को मारी गई थी गोली
➡️मेरठ: कुख्यात गैंगस्टर ऊधम सिंह पर फिर से कानूनी शिकंजा, मेरठ के बिल्डर को रंगदारी के लिए धमकी देने के आरोप, ऊधम ने 7 सितंबर को धमकी दी, बिल्डर ने नहीं कराई FIR, 1 नवंबर को धमकी की चिट्ठी, कारतूस आने पर FIR कराई, चंद रोज पहले मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल पहुंचा था ऊधम, फर्जी जमानती लगाने पर पिछले दिनों ऊधम पर हुई FIR, 25 हजार का इनामी होने पर भी पुलिस पकड़ नहीं सकी, हाईकोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर ऊधम को दिया था स्टे, मेरठ के सदर बाजार थाने में दर्ज हुआ ऊधम पर मुकदमा
➡️अलीगढ़: AMU में छात्र संघ चुनाव का मतदान जारी, अध्यक्ष पद के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में हैं, उपाध्यक्ष पद के 7, सचिव पद के 3 प्रत्याशी, कैबिनेट के लिए 46, 68 कोर्ट मेंबर प्रत्याशी, कैंपस में 13 फैकल्टी में बनाए मतदान केंद्र, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान, शाम 7 पर ABK गर्ल्स स्कूल में होगी काउंटिंग, AMU में 8 साल बाद हो रहे हैं छात्र संघ चुनाव, देर रात तक चुनावी नतीजे आने की उम्मीद है
➡️बांदा: एसपी दफ्तर पहुंचा रेप का फरार आरोपी, बिसंडा थाने से हथकड़ी की रस्सी खोल भागा था, एनकाउंटर के डर से थाने से भागा था आरोपी, ‘पुलिस गोली मार देती इसलिए थाने से भागा’, किशोरी से मलखान यादव ने किया था दुष्कर्म, गंभीर हालत में किशोरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती, अपहरण और रेप का आरोपी है मलखान यादव
➡️कौशाम्बी: पिकअप ने महिला को टक्कर मारी, मॉर्निंग वॉक पर निकली थी महिला, सड़क हादसे में नीलू देवी की हुई मौत, पिकअप चालक की तलाश जारी, चकसैनी गांव में हुआ सड़क हादसा, सैनी कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡️लखनऊ: प्रदेश में घट गए 3786 मतदेय स्थल, 1200 मतदाताओं पर बना एक बूथ, SIR में 2 करोड़ 4 लाख मतदाता प्रदेश में घटे, मतदाता घटने से कम हुई बूथों की संख्या, प्रदेश में बूथों की संख्या अब 173730 बची, एक परिवार के वोट एक ही बूथ पर होंगे.
