सुबह 8:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें……*06.11.2026

Share Now:

सुबह 8:30 बजे की बड़ी एवं प्रमुख खबरें……………….

➡️लखनऊ: पुलिस लाइन में पुलिस भर्ती नियुक्ति पत्र कार्यक्रम आज, मुख्यमंत्री योगी आज उपनिरीक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र, सुबह 8 बजे से लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, निशातगंज से IT चौराहे की ओर जाने वाला रास्ता बंद, सेंट्रल बैंक तिराहे से पुलिस लाइन का रास्ता प्रतिबंधित, IT चौराहे से पुलिस लाइन गेट नंबर-5 का रास्ता बंद, निरालानगर चौराहा नंबर-4 से IT चौराहे की ओर रास्ता बंद, डालीगंज से IT मेट्रो स्टेशन की ओर जाने वाला रास्ता बंद, सुबह 6 बजे से IT चौराहा नो पार्किंग जोन घोषित, मजार तिराहे से हनुमान सेतु तक पार्किंग प्रतिबंधित

➡️आगरा: खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के 16 नमूने किए गए संग्रहित, 400 लीटर सरसों का तेल किया गया सीज, खेरागढ़ के रहेलाई और बिरथला में छापेमारी, खोया विक्रेताओं से लिए गए 6 नमूने, मिठाई की दुकानों पर भी पहुंची टीम, डेयरी से पनीर का नमूना भी किया गया संग्रहित, दयालबाग के नगला पदी में सीज किया गया तेल, जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

➡️प्रयागराज: उमेश पाल, दो सरकारी गनर शूटआउट केस मामला, जेल में बंद सदाकत खान की पैरोल अर्जी नामंजूर, स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट अनुराधा ने अर्जी की खारिज, छोटी बहन के निकाह के लिए मांगी थी पैरोल, सदाकत खान ने 6 दिन की पैरोल दाखिल की थी, 20-26 नवंबर तक पैरोल पर रिहाई की मांगी थी, 21 नवंबर को है छोटी बहन निशात खातून का निकाह, अभियोजन ने पैरोल अर्जी का किया पुरजोर विरोध

➡️मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, नाली विवाद को लेकर जमकर मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, संघर्ष में एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल, नई मंडी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद का मामला

➡️मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, अनियंत्रित बाइक खड़े ट्रक में पीछे से टकराई, हादसे में सचिन और निक्की की मौत, पुलिस ने खड़े ट्रक को कब्जे में लिया, मीरापुर क्षेत्र के रामराज मार्ग पर हुआ हादसा

➡️ललितपुर: अवैध पटाखों के खिलाफ पुलिस का अभियान, स्कॉर्पियो गाड़ी से अवैध पटाखों की खेप बरामद, करीब 17 लाख रुपये कीमत के पटाखे बरामद, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से 84 हजार नकद भी बरामद, जखौरा थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई

➡️बुलंदशहर: बुलंदशहर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी बदमाश साजिद गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश साजिद घायल, गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में चल रहा था वांछित, मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र का रहने वाला है साजिद, कब्जे से तमंचा, कारतूस, एक बाइक बरामद

➡️श्रावस्ती: बंद राइस मिल में UP STF की बड़ी छापेमारी, नकली नोटों के कथित कारोबार की आशंका, STF ने मौके पर पहुंचकर शुरू की सघन जांच, सोनवा थाना पुलिस, CO भारत पासवान रहे मौजूद, बातचीत में CO भारत पासवान ने दी जानकारी, अभी जांच जारी है- CO भारत पासवान, ‘सभी पहलुओं की बारीकी से की जा रही पड़ताल’, जांच पूरी होने के बाद सुबह होगी प्रेसवार्ता- CO, STF की जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई

➡️रायबरेली: मिश्रा मेडिकल एजेंसी की दो दवाओं के नमूने फेल, जांच रिपोर्ट में दवाओं की गुणवत्ता में मिली गड़बड़ी, ड्रग इंस्पेक्टर माधुरी सिंह ने जारी किया नोटिस, सिक्किम की एल्केम दवा कंपनी से मांगा जवाब, एजेंसी संचालक आमोद से भी जवाब तलब, आमोद के खिलाफ पहले से दर्ज है मुकदमा, सीजेएम कोर्ट में सुनवाई की प्रक्रिया भी शुरू, बछरावां स्थित है मिश्रा मेडिकल एजेंसी

➡️रायबरेली: 3 वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा, गैंगस्टर एक्ट में वांछित थे तीनों अभियुक्त, सीतापुर जनपद के रहने वाले हैं तीनों आरोपी, मिलएरिया थाना पुलिस ने की कार्रवाई

➡️देहरादून: गृहमंत्री अमित शाह का उत्तराखंड का दौरा, आज देहरादून आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, सीएम धामी ने तैयारियों का लिया जायजा, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर लिया जायजा, सीएम धामी संग प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद

➡️दिल्ली: श्रीनगर के लोकसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने दिया इस्तीफा, लोकसभा अध्यक्ष ने इस्तीफा किया स्वीकार, लोकसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

➡️दिल्ली: शराब नीति मामले में CBI की हाईकोर्ट में चुनौती, केजरीवाल, सिसोदिया को मिली राहत को CBI ने दी चुनौती, CBI ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को दिल्ली HC में चुनौती दी, गोवा चुनाव के लिए फंड जुटाने के लिए बनाई थी नीति-CBI, CBI की ओर से ASG एसवी राजू ने हाईकोर्ट में रखी दलील, CBI का दावा, LG ने नीति में सिर्फ बदलाव को दी थी मंजूरी, लेकिन मंजूरी के नाम पर छह अन्य बदलाव भी किए गए, मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 नवंबर को होगी

➡️दिल्ली: आज राहुल गांधी ने आवास पर बैठक बुलाई, महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों को आवास बुलाया, कांग्रेस शासित राज्यों के CM भी बुलाए गए, CWC सदस्य और वरिष्ठ नेताओं को बुलाया, आज शाम 5 बजे राहुल गांधी के आवास पर बैठक, CEC मामले पर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे

————————————————————————————