‘उत्तर प्रदेश छात्र संसद’ का नंदिनी नगर में 2 और 3 नवंबर को ‘ होगा भव्य आयोजन

Share Now:

गोंडा जिले के नवाबगंज में स्थित नंदिनी नगर महाविद्यालय में 2 और 3 नवंबर को ‘उत्तर प्रदेश छात्र संसद’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है।

इस दो दिवसीय बड़े आयोजन में कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर छात्रों और युवाओं को संबोधित करेंगे।

इससे पहले भी उन्होंने इस मंच से युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कड़ी मेहनत और अनुशासन का संदेश दिया है।