बहराइच शहर निवासी एक बुजुर्ग ने पत्नी की मौत के 14 माह बाद ही एक महिला से शादी कर ली। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। चर्चाओं का बाजार गर्म है।
कोतवाली नगर के मुहल्ला बड़ीहाट के मकबरा चौराहा निवासी रफीक बाबा के पत्नी की मौत 14 माह पहले हुई थी। उनके दो बेटे व एक बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। इतना ही नहीं नाती व पोते भी हैं।
14 माह पहले हुई पत्नी की मौत
उन्होंने 65 वर्ष की उम्र में गुरुवार को मुहल्ला शेखदहीर निवासी 20 वर्षीय महिला से दोबारा शादी की। मौलाना ने निकाह पढ़वाया। इसके बाद वह पत्नी को लेकर अपने घर गए। जमकर आतिशबाजी हुई। इस उम्र हुई शादी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
तन्हाई में रहने की कही बात
मिली जानकारी के अनुसार, रफीक उर्फ बाबा की पहली पत्नी के जाने के बाद उनके जवान बच्चे और परिवार के लोग तो साथ थे, लेकिन घर में लगातार महसूस होने वाले अकेलेपन ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था। अकेलेपन का यह अहसास उन्हें बार-बार सताता था। इसी परेशानी से निजात पाने के लिए उन्होंने अपने परिवार के सामने दूसरी शादी करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर उनके बच्चों ने भी अपनी सहमति दी।
