जमीला बेगम मौत के 1 घंटे बाद हुईं जिंदा, अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच लौटीं सांसें

Share Now:

  1. *मौत को छूकर वापस लौटी महिला: 100 साल की जमीला बेगम मौत के 1 घंटे बाद हुईं जिंदा, अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच लौटीं सांसें*

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 100 वर्षीय वृद्ध महिला को मृत मानकर परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी करीब 1 घंटे बाद अचानक उनकी सांसें वापस लौट आईं।

घटना थाना सहपऊ के कस्बा मोहल्ला बनियाना की है। जमीला बेगम पत्नी सूखे खां पिछले 4-5 महीनों से चारपाई पर लेटी थीं। रविवार सुबह परिजनों ने उन्हें मृत मान लिया।

परिजनों ने सभी रिश्तेदारों को इंतकाल की खबर दे दी। तीनों बेटियां और दामाद भी आ चुके थे। जमीला बेगम को नहलाकर अन्य रस्में पूरी की जा रही थीं, तभी अचानक उनकी सांसें दोबारा चलने लगीं।

मृत समझी जा रही महिला को जिंदा देख सभी आश्चर्यचकित रह गए। गम का माहौल खुशी में बदल गया। उन्हें तुरंत वापस चारपाई पर लिटा दिया गया।

इलाके में इस घटना की चर्चा जोरों पर है !!