*शाम 5:30 की बड़ी खबरें*
*➡️लखनऊ: लखनऊ में राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव, 23 से 26 नवंबर तक होगा कार्यक्रम, योगी सरकार देगी जनजातीय कला को मंच, 150 से अधिक शिल्पकार दिखाएंगे हुनर, 16 राज्यों के 500 से अधिक कलाकार आएंगे यूपी*
*➡️लखनऊ: यूपी की सियासत में नई हलचल, अखिलेश का अपमान करने वाले स्वामी को सम्मान, स्वामी प्रसाद को कांग्रेस में सम्मान, यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की मुलाकात, अखिलेश पर स्वामी के तीखे बोल, फिर भी मुलाकात, गठबंधन में क्या पक रही है नई खिचड़ी?, आज दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी ने मुलाकात की, क्या मुलाकात से अखिलेश पर दबाव की रणनीति?, आखिर कांग्रेस प्रभारी को मिलने की क्या जरूरत पड़ी?, स्वामी प्रसाद आए दिन अपमानजनक टिप्पणी करते हैं, एक तरफ सपा और कांग्रेस का गठबंधन, दूसरी तरफ अखिलेश के आलोचक से मुलाकात, फिलहाल मुलाकात का आधिकारिक एजेंडा स्पष्ट नहीं*
*➡️मथुरा: यम द्वितीया पर्व पर नगर आयुक्त की एक्शन बैठक, ओजस्वी राज ने ली अधिकारियों की बैठक, 11 नवंबर को मनाया जाएगा यम द्वितीया पर्व, घाटों पर रहेगी सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था*
*➡️दिल्ली: उत्तराखंड के कांग्रेसी नेताओं की मुलाकात, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले, नेता विपक्ष राहुल गांधी से मिले कांग्रेसी नेता, उत्तराखंड के तमाम मुद्दों पर मीटिंग में चर्चा*
*➡️लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में कार्रवाई की तैयारी, STF रिपोर्ट के बाद KGMU प्रशासन हुआ सक्रिय, 6 नवंबर को आपात कार्यपरिषद की बैठक होगी, बैठक में STF रिपोर्ट के निष्कर्षों पर चर्चा होगी, 7 विभागों के डॉक्टरों की भूमिका की होगी जांच, डॉक्टरों की बर्खास्तगी तक का फैसला संभव है, STF रिपोर्ट में 12 डॉक्टरों के नाम सामने आए*
*➡️लखनऊ: पंचायत चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन, राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, पंचायतों का सम्मान, लोकतंत्र का अभिमान नारा, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने कार्यालय से हटाया, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को ईको गार्डन भेजा*
*➡️आगरा: दो टाउनशिप लॉन्चिंग के बाद तीसरी की लॉन्चिंग, मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत लॉन्च, ग्रेटर आगरा की तर्ज पर विकसित हो रही टाउनशिप, 10 नदियों के नाम पर रखा गया है टाउनशिप का नाम*
*➡️दिल्ली: यूपी कांग्रेस की इंदिरा भवन में बैठक, यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम कर रहे बैठक, यूपी प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मौजूद, यूपी कांग्रेस के सह प्रभारी बैठक में मौजूद*
*➡️इटावा: सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम, जयंती कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल यादव, सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, 2027 में सरकार बनाने का किया दावा, भाजपा सरकार पर बोला जमकर हमला*
*➡️मुजफ्फरनगर: बुर्कानशी युवती से युवक ने की मारपीट, युवक ने गिफ्ट देने के बाद की मारपीट, मारपीट की घटना CCTV कैमरे में कैद, गुस्साई युवती ने गिफ्ट नाली में फेंके, आरोपी युवक गिरफ्तार, जांच शुरू हुई, सिविल लाइन थाना के साकेत का मामला*
*➡️दिल्ली: सीएम धामी कल दिल्ली के दौरे पर, दोपहर 2 बजे के बाद दिल्ली पहुंचेंगे सीएम, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री*
*➡️रुड़की: दीपावली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, त्योहारों को लेकर फायर पुलिस अलर्ट, पटाखा फैक्ट्रियों का किया निरीक्षण, फैक्ट्रियों में अग्निशमन उपकरणों की जांच, अग्नि सुरक्षा मानक पालन के दिए निर्देश*
*➡️सीतापुर: सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत, बाइक से ननिहाल जा रहे थे सुशील व सूरज, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से हुआ हादसा, रेउसा थाना क्षेत्र में सीताराम पुरवा के पास हादसा*
*➡️हाथरस: CCTV में कैद हुआ मौत का खौफनाक मंजर, हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस से टकराई बाइक, बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा युवक हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, आगरा से दवा लेकर वापस लौट रहे थे दोनों, रोडवेज बस चालक की लापरवाही से हादसा, सवारियों के लिए हाईवे पर रोकी थी बस, जिले के थाना चंदपा क्षेत्र का मामला*
*➡️फर्रुखाबाद: डिप्टी CMO का CHC कायमगंज का निरीक्षण, औचक निरीक्षण में मिला खामियों का अंबार, कमियों पर डिप्टी CMO ने लगाई फटकार, डॉक्टर और कर्मचारियों को लगाई फटकार, तीन कर्मचारी मिले ड्यूटी से नदारद, कायमगंज सीएचसी की खुली पोल*
*➡️लखनऊ: यमुना अथॉरिटी में शैलेंद्र सिंह को ACEO का चार्ज मिला, अर्बन सेल और डेवलपमेंट के काम देखेंगे शैलेंद्र सिंह, यमुना अथॉरिटी में ओएसडी थे शैलेंद्र सिंह, मनीष मीणा का काम हटाकर शैलेंद्र सिंह को दिया गया*
*➡️हरदोई: नगर पालिका सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन, तीन महीने से वेतन न मिलने पर किया प्रदर्शन, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र का बयान, आउटसोर्स कंपनी को दे चुके हैं फंड- पालिका अध्यक्ष, 24 घंटे में वेतन न देने पर ब्लैकलिस्ट की चेतावनी*
*➡️आगरा: पशु व्यापारी जहरखुरानी का शिकार, खाने में जहर डालकर डेढ़ लाख लूटे, तीन व्यापारियों से की डेढ़ लाख की लूट, तीन व्यापारी CHC में भर्ती, हालत गंभीर, बाह के बटेश्वर मेले का मामला*
*➡️अलीगढ़: स्कूल शिक्षिकाओं ने मैनेजमेंट पर लगाए आरोप, दो शिक्षिकाओं ने लगाए रामकुमार शर्मा पर आरोप, राजकुमार करता था यौन एवं मानसिक उत्पीड़न, कार्यालय में बुलाकर करता था अभद्र व्यवहार, जबरदस्ती की कोशिश भी करता था राजकुमार, पीड़ित शिक्षिकाओं ने SSP ऑफिस में की शिकायत, शिकायत करने पर मुकदमा करने की देता था धमकी, थ्री डॉट्स स्कूल के मैनेजमेंट पर लगे गंभीर आरोप, जिले के थाना क्वार्सी क्षेत्र का पूरा मामला*
*➡️अयोध्या: सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, राम कथा पार्क में लैंड हुआ हेलीकॉप्टर, दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे, यात्री सुविधा केंद्र में होगी समीक्षा बैठक*
*➡️प्रतापगढ़: सपा नेता पर दुष्कर्म का केस दर्ज, अजय कुमार उर्फ गुड्डन पासी पर केस दर्ज, महिला ने अजय की पुलिस से की शिकायत, आम के बाग में आरोपी ने जबरन किया दुष्कर्म, कुंडा थाना इलाके में हुई दुष्कर्म की वारदात*
*➡️कुशीनगर: पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, रामकोला-पडरौना मार्ग पर हुई मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, घायल समेत दो पशु तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो की सीटें हटाकर तस्करी करते थे, रामकोला, पडरौना पुलिस की कार्रवाई*
*➡️इटावा: इटावा में एक महीने में पांच फायरिंग की घटना, अवैध तमंचे-पिस्टल से फायरिंग, तीन गिरफ्तार, छोटी रंजिश से रंगदारी में अवैध तमंचों का उपयोग, इकदिल में दो, पक्का बाग में एक हुआ था घायल, कुछ मामलों में आरोपी अरेस्ट, हथियार सप्लायर फरार, मध्य प्रदेश से असलहों की सप्लाई की आशंका, पांच से सात हजार में तमंचा मिलने का दावा- सूत्र, पुलिस सप्लाई नेटवर्क का नहीं कर पाई खुलासा*
*➡️बांदा: रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में लापरवाही, मृत जन्मे बच्चे को उठा ले गए आवारा कुत्ते, परिजनों को नींद आने के बाद बनाया निशाना, अस्पताल से बाहर ले जाकर कुत्तों ने नोंच डाला, अस्पताल परिसर में तैनात गार्डों पर उठे सवाल*
*➡️मेरठ: पत्नी से परेशान BJP नेता के बेटे ने दी जान, दहेज मांगने की पुलिस में की थी शिकायत, बेटे की मौत से पिता को आया हार्ट अटैक, बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता भर्ती, सुसाइड से पहले प्रवल ने वीडियो भी बनाया, काउंसलिंग में पुलिस ने धमकाया था- प्रवल, पुलिस के सामने जेल की धमकी देती थी पत्नी, उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने खाया जहर, ससुरालीजनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, दो माह की बेटी को मेरे मां-बाप को सौंपें- प्रवल, कंकरखेड़ा थाना की पटेलपुरी कॉलोनी की घटना*
*➡️ग्रेटर नोएडा: PNB बैंक डिजिटल डकैती से जुड़ी बड़ी खबर, PNB ब्रांच पर खाताधारकों का धरना प्रदर्शन, ब्रांच के गेट पर जंजीर से लगा दिया ताला, खाताधारकों के वकील भी प्रदर्शन में मौजूद, पुलिस प्रदर्शनकारी लोगों को समझाने में जुटी, अभी 10-12 लोगों के ही रुपये आए हैं वापस, PNB पर करोड़ों रुपये की FD फ्रॉड का आरोप*
*➡️झांसी: पुलिस की दबिश के बाद काली सरकार फरार, जमानतदार को पकड़ा तो पुलिस गाड़ी से कूदा, जमानतदार पुलिस कार से छलांग लगाकर फरार, काली सरकार पर लूटकांड केस में NBW जारी है, काली पर बच्चे से कुकर्म का भी मुकदमा दर्ज है, काली सरकार उर्फ प्रदीप शुक्ला की तलाश जारी, मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में हरदोई पुलिस का छापा*
*➡️बरेली: खड़ी कार में अचानक से लगी आग, आगे का हिस्सा जलकर हुआ राख, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, बहेड़ी थाना क्षेत्र का मामला*
*➡️बरेली: पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, मुठभेड़ में आरोपी देवराज गिरफ्तार, महिला के कान का कुंडल लूटा था, तमंचा, 3 कारतूस, लूटा कुंडल बरामद, घायल आरोपी देवराज CHC में भर्ती, उगनपुर गांव के पास हुई मुठभेड़, फरीदपुर थाना क्षेत्र का मामला*
*➡️सहारनपुर: आकाश आनंद भरेंगे आज चुनावी हुंकार, नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सरसावा में जनसभा, BSP कर सकती 2027 के चुनाव का शंखनाद, सर्वसमाज को जोड़ने का बसपा का बड़ा दांव, नकुड़ सीट पर प्रत्याशी ऐलान की भी चर्चा, पश्चिमी यूपी में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी*
*➡️लखनऊ: मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय का बड़ा बयान, विशेष धर्म के फर्जी वोट बनाए गए- योगेन्द्र, बीएलओ मेहनत नहीं कर पा रहे- योगेन्द्र, कुछ अफसर पूर्वाग्रह से प्रेरित हैं- योगेन्द्र*
*➡️आगरा: प्रोफेसर कॉलोनी में चोरी की वारदात से हड़कंप, परिवार के लोगों को सोते हुए कमरे में किया बंद, पाइप फैक्ट्री मालिक के घर को बनाया निशाना, 3 नकाबपोश चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, लाखों रुपए की सोने-चांदी की ज्वैलरी हुई चोरी, कमला नगर थाना क्षेत्र का मामला, जांच शुरू*
*➡️अमरोहा: दूल्हे को दी धमकी, बिन दुल्हन लौटी बारात, ऐन वक्त पर दूल्हे ने निकाह से किया इनकार, प्रेमी ने दूल्हे को फोन कर दी हत्या की धमकी, प्रेमी ने कहा- निकाह किया तो गोली मार दूंगा, दूल्हे से प्रेमी ने बोला- वो मेरी दुल्हन बनेगी, दुल्हन के भाई ने प्रेम प्रसंग से किया इनकार, भाई बोला- ज्यादती दुश्मनी में कॉल की गई, 4 घंटे तक थाने में दोनों पक्षों में चली पंचायत, बिना दुल्हन लौटी बारात, आरोपी हिरासत में, मंडी धनौरा थाना क्षेत्र का मामला, जांच जारी*
*➡️बागेश्वर: बागेश्वर में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, भतीजे ने सगे चाचा-चाची की हत्या की, लोहे की रॉड से दोनों पर ताबड़तोड़ वार, चाचा और चाची को उतारा मौत के घाट, मृतक दंपति की बहू पर भी किया हमला, बीच-बचाव करने आई थी, गंभीर घायल, अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रही बहू, गोविंद बल्लभ खोलिया ने की निर्मम हत्या, घटना के बाद से आरोपी गोविंद हुआ फरार, पुलिस हत्यारोपी गोविंद की तलाश में जुटी, पूरन चंद्र खोलिया, भगवती देवी की गई हत्या, गरुड़ तहसील के नर्गवाड़ी गांव में डबल मर्डर, इस दोहरे हत्याकांड से गांव में फैली दहशत*
*➡️रायबरेली: आतिशबाजी की दुकानों को लेकर डीएम ने की बैठक, दुकानदारों को सुरक्षा मानकों के पालन के सख्त निर्देश, बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री पर रहेगी रोक- डीएम*
*➡️देहरादून: सुबोध उनियाल ने इस्तीफे की पेशकश की, दलेर मेंहदी से माफी नहीं मांगूंगा- उनियाल*
*➡️लखनऊ: पारा के तिकुनिया चौराहे पर पलटा ई-रिक्शा, शराब के नशे में धुत ई-रिक्शा चालक, सड़क हादसे में कई सवारियां घायल*
*➡️कानपुर: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने दी जान, ठगों ने फोन हैक कर फोटो की थी एडिट, फोटो एडिट कर पैसे की कर रहे थे मांग, मानसिक रूप से परेशान होकर लगाई फांसी, कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र की घटना*
