डंपर की भीषण टक्कर से उजड़ गईं दो जिंदगियां, मासूम बच्ची समेत दो की मौत

Share Now:

  1. डंपर की भीषण टक्कर से उजड़ गईं दो जिंदगियां, मासूम बच्ची समेत दो की मौत
    सरदार पुरवा मोड़ पर दर्दनाक हादसा, एक बच्ची गंभीर घायल; मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस, चालक फरार

परसपुर (गोंडा)। परसपुर-सीबीएन बेलसर मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे सरदार पुरवा मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्ची को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार परसपुर से बेलसर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सरदार पुरवा मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश में पुलिस जुटी है।लड़के की मृत्यु हो गई है और लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है