*रात 10 बजे की बड़ी खबरें…..*29.10.2026

Share Now:

*रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ: योगी सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया को बनाया सरल, चरित्र सत्यापन के इंतजार में नहीं अटकेगी नौकरी, सत्यापन पूरा होने से पहले भी मिलेगा नियुक्ति पत्र, शर्तों के साथ नियुक्ति, सत्यापन के बाद होगी पुष्टि, 30 दिन में देनी होगी पुलिस की सत्यापन रिपोर्ट, देरी होने पर गृह विभाग सुनिश्चित कराएगा कार्रवाई, अभ्यर्थियों को पुलिस के चक्कर नहीं लगाने होंगे, जांच लंबित होने से नौकरी का अवसर नहीं छिनेगा, प्रतिकूल रिपोर्ट पर भी अभ्यर्थी को सुनवाई का मौका, पहले से कार्यरत कर्मचारियों का दोबारा सत्यापन नहीं

➡️आगरा: आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा, परिवार को कार ने रौंदा, मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मां-बेटे की मौत, पांच साल की बेटी गंभीर घायल, अरतौनी के पास रेलिंग पार करते समय हादसा, 23 वर्षीय अंजू देवी, 2 साल के बेटे अंश की मौत, पति के साथ करवाचौथ का सामान लेने गई थी, 5 साल की बेटी आकांक्षा घायल, अस्पताल में भर्ती, सिकंदरा थाना क्षेत्र के दिल्ली-आगरा हाईवे पर हादसा

➡️इटावा: करवाचौथ से पहले युवक ने दी जान, पत्नी को ससुराल से लाने गया था युवक, शाम को अकेले लौटा तो उठाया खौफनाक कदम, 22 वर्षीय सोनू यादव ने फांसी लगाकर दी जान, चौबिया थाना क्षेत्र के टगपुरा गांव का मामला

➡️प्रतापगढ़: जिंदा सांप पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, आग लगाने का युवक ने बनवाया वीडियो, वायरल वीडियो में तड़पता दिखाई दिया सांप, दिलीपपुर थाना इलाके का वायरल वीडियो

➡️सहारनपुर: तीतरो के माधवपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, सहारनपुर के थाना तीतरों क्षेत्र की घटना

➡️सहारनपुर: नानौता में 200 किलो सफेद रसगुल्ले बरामद, लोगों की सेहत से खिलवाड़, खाद्य विभाग अलर्ट, रसगुल्लों का नमूना लेकर बाकी मिठाई कराई नष्ट, कार में ले जाए जा रहे थे सफेद रसगुल्ले, दस्तावेज न मिलने पर कार को किया सीज, सहारनपुर के थाना नानौता क्षेत्र का मामला

➡️दिल्ली: सक्रिय कथित गैंग का स्पेशल सेल ने किया भंडाफोड़, गैंगस्टर राहुल शर्मा और गौतम उर्फ बौंसर गिरफ्तार, कब्जे से 2 इटली मेड पिस्टल, 8 कारतूस बरामद, रानी खेड़ा बस डिपो के पास कार से पकड़े गए दोनों, पुलिस का दावा- गिरफ्तारी से संभावित गैंगवार टला

➡️कुशीनगर: अर्नब चक्रवात का कुशीनगर में असर, बूंदाबांदी के साथ शुरू हुई बारिश, बारिश से तापमान में आई गिरावट, 12वीं तक के विद्यालय बंद करने के आदेश

➡️प्रयागराज: TGT-PGT अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना खत्म, शिक्षा निदेशालय से छात्रों को पुलिस ने जबरन उठाया, दर्जनों छात्र-छात्राओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, पिछले 4 दिनों से निदेशालय पर चल रहा था धरना, पुरानी नियमावली और पुराने पैटर्न पर भर्ती की मांग, टीजीटी-पीजीटी भर्ती में एक और अवसर देने की मांग, कई दौर की वार्ता के बाद भी नहीं माने छात्र-छात्राएं, देर शाम पुलिस ने कार्रवाई कर धरना खत्म कराया

➡️बलरामपुर: चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर स्कूलों में छुट्टी, कल 12वीं तक सभी विद्यालयों में छुट्टी रहेगी, मौसम विभाग की एडवाइजरी पर फैसला लिया गया

➡️गोरखपुर: सीएम से मिले BJP जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, लखनऊ में सीएम योगी से मिले बीजेपी जिलाध्यक्ष

➡️फिरोजाबाद: सिरसागंज क्षेत्र के किसरांव गांव में हादसा, तालाब में डूबने से ढाई साल के मासूम की मौत, घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हुआ था

➡️बुलंदशहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, पहासू थाना क्षेत्र का मामला

➡️दिल्ली: 210 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में CBI की कार्रवाई, चंद्रा प्रोटेको लिमिटेड और निदेशकों पर केस दर्ज, 5 बैंकों को 210.13 करोड़ के कथित नुकसान का आरोप, 541.46 करोड़ की क्रेडिट सुविधा लेकर धन का दुरुपयोग, प्रयागराज में कंपनी निदेशकों से जुड़े कई ठिकानों पर रेड, CBI ने छापेमारी में अहम दस्तावेज और खाते जब्त किए

➡️सीतापुर: जिला कारागार में सुहागिनों ने मनाया करवा चौथ, 50 महिला बंदियों में से 27 ने रखा था व्रत, जेल में बंद 17 महिलाओं के पति भी थे जेल में बंद, जेल प्रशासन ने 17 पतियों को पत्नियों से मिलाया

➡️अम्बेडकरनगर: करवाचौथ के दिन मातम में बदली खुशियां, नवविवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, मृतका के मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, जहांगीरगंज थानाक्षेत्र के बौराव गांव का मामला

➡️महोबा: डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत, हादसे में अन्य बाइक सवार की हालत गंभीर, लोगों ने डंपर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा, कबरई थाना क्षेत्र के पहरा मार्ग की घटना

➡️दिल्ली: रामलीला मैदान पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रियंका ने रैली की तैयारियों का जायजा लिया, केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा भी मौजूद, 1 नवंबर को होने वाली रैली का किया निरीक्षण

➡️ग्रेटर नोएडा: भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, करोड़ों की कथित हेराफेरी पर PNB का CBI को पत्र, ग्राहकों के खाते से रकम निकालने, FD तोड़ने के आरोप, PNB ने CBI से FIR दर्ज करने की मांग की, 20 ग्राहकों ने लिखित शिकायत देकर लगाए आरोप, भारत समाचार के खुलासे के बाद हरकत में बैंक प्रबंधन, हफ्तेभर से अफसरों को बचाने के आरोपों के बीच एक्शन, ग्राहकों की रकम में कथित हेराफेरी मामले में जांच की मांग.