- शाम 7:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें……………….*04.11.2026
➡️लखनऊ: यूपी होमगार्ड अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, विधानसभा के गेट पर पहुंचे प्रदर्शनकारी, खाली पदों पर भर्ती शुरू करने की मांग
➡️लखनऊ: युवक पर तमंचे से हमले के मामले में 5 गिरफ्तार, अस्ती रोड स्थित फार्म हाउस के बाहर हुई थी वारदात, 1 नवंबर की रात अनिल पर हुआ था जानलेवा हमला, पानी पीने के बहाने युवक पर चलाई थी गोली, उत्तम सिंह समेत 5 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, सुपारी देकर हत्या करवाने की रची गई थी साजिश, 3 अवैध तमंचे, कारतूस और ई-रिक्शा बरामद, शुभम, शिवम, शिवम पाल और अजय यादव अरेस्ट
➡️अयोध्या: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी अयोध्या पहुंचे, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने किया स्वागत, अयोध्या से गोरखपुर के लिए रवाना हुए जयंत, गोरखपुर में कार्यक्रम में शामिल होंगे जयंत चौधरी, लोकतंत्र बचाओ अभियान के कार्यक्रम में होंगे शामिल, विपक्ष पर विभाजन की नीति अपनाने का लगाया आरोप
➡️अयोध्या: अयोध्या पहुंचे आप सांसद संजय सिंह, संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, अमित शाह के घुसपैठिए बयान पर उठाए सवाल, बोले- 12 साल से भाजपा सरकार क्या कर रही?, अब तक कितने घुसपैठिए बाहर निकाले गए- संजय, अमित शाह आंकड़ा सार्वजनिक करें- आप सांसद, SIR से 13.37 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे- सांसद, चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर चल रहा- संजय, चंदा चोरी और जमीन खरीद घोटाला मुद्दा भी उठाया
➡️वाराणसी: वाराणसी में आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री का विरोध, अधिवक्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध, धीरेन्द्र शास्त्री पर मुकदमा दर्ज करने की मांग, भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी का विरोध
➡️रायबरेली: अवैध पटाखों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, दीपावली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, अवैध रूप से आतिशबाजी बेचने का आरोप, कब्जे से 42 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद, मिल एरिया थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
➡️कानपुर: जमीनी विवाद में कई राउंड चली गोलियां, फायरिंग में 3 लोग घायल, हैलेट भेजे गए, जिले के बिधनू थाना क्षेत्र का मामला
➡️बागपत: पुलिस विभाग पर हेड कांस्टेबल ने उठाए सवाल, हेड कांस्टेबल ने फिर उठाए विभाग पर सवाल, दो पुलिसकर्मियों की मौत पर उठाए सवाल, ओमवीर सिंह राजपूत ने वीडियो किया जारी, बोले- इन पुलिसकर्मियों का दर्द कौन सुनने वाला, पहले भी विभागीय उत्पीड़न का उठा चुके सवाल, तत्कालीन एसपी ने किया था लाइन हाजिर
➡️दिल्ली: एलजी ने दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल का किया दौरा, न्यू पुलिस लाइंस, किंग्सवे कैंप स्थित स्कूल का दौरा, CP अनुराग कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद, स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर-सुविधाओं का किया निरीक्षण, शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्धियों की ली जानकारी
➡️रायबरेली: सपा MLC कांति सिंह पहुंचीं रायबरेली, चुनाव जीतने के बाद पहली बार रायबरेली, सपा कार्यकर्ताओं ने कांति का किया स्वागत, कांति ने ओवैसी, धीरेन्द्र शास्त्री पर मारा तंज, ‘अखिलेश यादव सीधे एमपी से बनेंगे सीएम’
➡️बहराइच: EO नगर पालिका प्रमिता सिंह का विरोध, सभासदों का EO पर तानाशाही का आरोप, गैस पाइप लाइन डालने की EO ने दी अनुमति, बिना किसी जानकारी के ही दे दी अनुमति, सड़क टूटने से सड़क पर बह रहा लगातार पानी, दीपावली पर्व से पहले सड़क में मची अव्यवस्था, चांदपुरा चौराहे पर बह रहा पानी, रास्ता जलमग्न, बहराइच शहर स्थित चांदपुरा चौराहे का मामला
➡️प्रयागराज: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं प्रयागराज, दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचीं राज्यपाल, राजेन्द्र सिंह रज्जू भैय्या विश्वविद्यालय में कार्यक्रम, पूर्वांचल स्टार्टअप संवाद-2026 का किया शुभारंभ, स्टार्टअप संवाद में लोगों को सुझाव प्रदान करेंगी, कुछ नए भवनों और कक्षों का भी किया लोकार्पण, कल राजकीय बालिका गृह खुल्दाबाद जाएंगी, UP राजर्षि टण्डन यूनिवर्सिटी भी जाएंगी राज्यपाल
➡️ललितपुर: लेडिया पुरा में सनकी दामाद का कहर, सास, साली और साले को चाकू से गोदा, सास-साली की हालत नाजुक, झांसी रेफर, पत्नी से विवाद पर घटना को दिया अंजाम, आरोपी का एक साल पूर्व हुआ था प्रेम विवाह, घटना के बाद आरोपी मयंक नामदेव फरार, सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡️लखनऊ: सामूहिक दुष्कर्म मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, काकोरी पुलिस ने वांछित दूसरे आरोपी को दबोचा, सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 25 अक्टूबर को शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा, नामजद आरोपी आयुष पाल पहले जा चुका जेल, चिल्लौली अंडरपास के पास से साहिल की गिरफ्तारी
➡️देहरादून: मोहब्बेवाला इलाके में एक और बड़ा हादसा, दीवार तोड़कर कार पर गिरा मालवाहक कंटेनर, कार में चार लोगों के सवार होने की सूचना
➡️लखनऊ: यूपी होमगार्ड अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, विधानसभा के गेट पर पहुंचे प्रदर्शनकारी, खाली पदों पर भर्ती शुरू करने की मांग, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की झड़प, पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
➡️सोनभद्र: झारोखुर्द गांव में सड़क हादसा, मौत, तीन वाहनों की टक्कर में एक की मौत, सड़क हादसे में चार लोग हुए घायल, टीपर व मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, पीछे से आ रही बोलेरो भी चपेट में आई, ट्रक चालक राजकुमार की मौके पर मौत, ट्रक व बोलेरो सवार चार लोग घायल, भर्ती, दुद्धी कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला
➡️गोरखपुर: गोरखपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सर्किट हाउस पहुंचे ब्रजेश पाठक, जनप्रतिनिधियों की बैठक में होंगे सम्मिलित, बैठक में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद, सीएम योगी भी बैठक में हैं मौजूद
➡️चंदौली: अवैध पटाखों के कारोबार पर बड़ा प्रहार, बेकरी दुकान की आड़ में पटाखों का गोदाम, पुलिस ने रिद्धी बेकर्स की दुकान में मारा छापा, छिपाकर रखा गया था पटाखों का भारी जखीरा, पुलिस ने 103 किलोग्राम अवैध पटाखे पकड़े, राहुल सिंह नामक आरोपी को किया गिरफ्तार, बलुआ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
➡️आगरा: ज्वेलर्स शोरूम से चोरी का खुलासा, चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार हुई, महिला ने 15 लाख के जेवर चोरी किए थे, सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार में की थी चोरी, सोने की चूड़ियों के डिब्बे लेकर हुई थी फरार, रेलवे कॉलोनी के पास पुलिस ने दबोचा, चांदी और सोने के कई आभूषण बरामद, करीब 15 लाख रुपये के आभूषण बरामद, सदर बाजार, सर्विलांस की संयुक्त कार्रवाई, जिले के थाना सदर क्षेत्र का मामला
➡️गोरखपुर: सांसद आरएमडी अग्रवाल का बयान, जनता आंख मूंद कर PM मोदी के साथ- सांसद, PM मोदी के विश्वास से लाखों की भीड़ आई- सांसद, 3 बार दिल्ली में, अब 3 बार UP में सरकार बनेगी- सांसद
➡️बुलंदशहर: पशुओं से लदी पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में 68 वर्षीय तेजपाल की मौके पर मौत, छतारी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-509 पर हादसा
➡️फतेहपुर: दहेज हत्या के मामले में आया फैसला, कोर्ट ने दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा, पति, सास, ससुर को आजीवन कारावास, प्रत्येक पर 16-16 हजार का लगाया जुर्माना, अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर की थी हत्या, 2022 में आराधना देवी की जहर देकर हुई थी हत्या, खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गांव का मामला
➡️दिल्ली: अमूल ने घी और बटर महंगा किया, अमूल का घी 40 रुपये प्रति किलो महंगा होगा, अमूल का घी 640 से बढ़कर 680 रुपये होगा, अमूल मक्खन में 30 रुपये की बढ़ोतरी होगी
➡️दिल्ली: NCR – शराब सिंडिकेट पर ED की बड़ी कार्रवाई, गुरुग्राम के शराब सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-NCR, हरियाणा और पंजाब में छापेमारी, चर्चित शराब ब्रांड द ठेका से जुड़ा है पूरा मामला, बॉन्ड-टू-बॉन्ड ट्रांसफर सिस्टम के दुरुपयोग का आरोप, ED की छापेमारी में 11 लाख रुपये कैश बरामद
➡️गोरखपुर: CM योगी पहुंचे सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन, 3 बैठकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ रहेंगे मौजूद, पहली बैठक प्रबुद्धजनों के साथ होगी, दूसरी बैठक जनप्रतिनिधियों के साथ, तीसरी बैठक कोर कमेटी की होगी
➡️अमरोहा: बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, दवाई लेने गए दंपत्ति के घर में की चोरी, डेढ़ लाख कैश, सोना-चांदी के जेवर चोरी, नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव बीलना का मामला
➡️फर्रुखाबाद: बिजली तार चोरी करने वाले अरेस्ट, पुलिस ने 7 आरोपियों को किया अरेस्ट, बिजली का तार, ट्रांसफार्मर का तेल बरामद, SOG, सर्विलांस, शमसाबाद पुलिस की कार्रवाई
➡️फर्रुखाबाद: खाद्य सुरक्षा विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर पर आरोप, कंप्यूटर ऑपरेटर पर रिश्वत लेने का आरोप, गोलू उर्फ जतिन के लाइसेंस के नाम पर रिश्वत, लाइसेंस बनवाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप
➡️फिरोजाबाद: नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर रिश्वत का आरोप, कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया
➡️गोरखपुर: गोरखपुर एनेक्सी भवन पहुंचे डिप्टी सीएम, सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन पहुंचे केशव, जनप्रतिनिधियों की बैठक में होंगे शामिल, सीएम योगी की मौजूदगी में होगी बैठक
➡️महोबा: मां ने अपनी मासूम बच्ची की हत्या की, बच्ची के रोने से नाराज होकर मार डाला, मां ने बच्ची को मौत के घाट उतार दिया, बच्ची का घर के कमरे में मिला था शव, चरखारी कोतवाली के चिंतेपुरा मोहल्ले की घटना
➡️हाथरस: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, खेत में आलू की बुवाई के दौरान दर्दनाक हादसा, सासनी के नया नगला गांव में हुआ हादसा, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
➡️लखनऊ: महिगवां में दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी अरेस्ट, 2 नवंबर को ग्राम मुसपिपरी में हुई थी वारदात, पति को देखने के बहाने महिला के घर पहुंचा था, 55 वर्षीय राममिलन को पुलिस ने किया गिरफ्तार
➡️लखनऊ: चैरिटेबल ब्लड सेंटरों पर FSDA का बड़ा एक्शन, 24 चैरिटेबल ब्लड सेंटरों पर अगले आदेश तक रोक, 10 और ब्लड सेंटरों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद, प्रदेश के 62 जिलों के 158 ब्लड सेंटरों की हुई जांच, जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आईं, बिना ELISA जांच के रक्त जारी करने का मामला उजागर, दूषित प्लाज्मा और एक्सपायर्ड दवाइयां भी मिलीं, कोल्ड चेन और तापमान नियंत्रण में भी मिली खामियां, पहले 14 ब्लड सेंटरों पर हो चुकी है कार्रवाई, बाकी निरीक्षित केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी, गौतमबुद्ध नगर में लाइसेंस निलंबित, चल रहा था सेंटर
➡️सीतापुर: लापता युवक का पानी में उतराता मिला शव, बीती शाम घर से खेतों की तरफ गया था युवक, धान के खेत में भरे पानी में डूबने से हुई मौत, सदरपुर थाना क्षेत्र के बकहुआ गांव का मामला
➡️सिद्धार्थनगर: फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाली शिक्षिका पर कार्रवाई, शिक्षिका सुनैना गौड़ की सेवा समाप्ति के आदेश जारी, जांच में ST जाति का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया था, जुलाई 2026 को प्रमाण पत्र निरस्त किया गया था, नियुक्ति से अब तक मिले पूरे वेतन की वसूली के आदेश, संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को FIR दर्ज कराने के निर्देश, मानव संपदा पोर्टल पर कार्रवाई दर्ज कराने का आदेश, फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर 16 साल तक की नौकरी
➡️रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को कुचला, भीषण सड़क हादसे में पति की मौके पर मौत, हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक, गुरबक्शगंज थाने के किलौली के पास की घटना
➡️हाथरस: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान, पुलिस ने शोरूम पर छापा मारकर नकली सामान पकड़ा, उषा, प्रेस्टिज और LG के नाम से बेचा जा रहा था सामान, नामी कंपनियों के नाम-स्टीकर लगाकर बिक्री का आरोप, दुकानदार पुलकित माहेश्वरी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, सिकंदराराऊ के मोहल्ला रोशनगंज में था इलेक्ट्रॉनिक शोरूम
