*सुबह की देश राज्यों से प्राप्त बड़ी एवं प्रमुख खबरे….*
*02- नवंबर 2026 – सोमवार*
*==============================*
*1* चंडीगढ़ में शाह बोले- राहुल कभी PM नहीं बनेंगे, पूरा जीवन मॉक पार्लियामेंट में ही बने रहिए, पंजाब में NDA सरकार बनाएगी
*2* राहुल बोले- मेरी बात सच होगी, ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे, CEC के खिलाफ विपक्षी पार्टियों की रैली,
*3* ‘मोदी जाना भी चाहें तो नहीं जाने देंगे’, रामलीला मैदान से राहुल गांधी की हुंकार, ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने की चेतावनी
*4* BJP बोली- राहुल और प्रियंका के बीच मतभेद, कहा- INDIA ब्लॉक रैली में राहुल ने बहन को बोलने नहीं दिया; प्रदर्शन में 8 नेताओं ने स्पीच दी थी
*5* दादी ने इमरजेंसी लगाई, राहुल कर रहे लोकतंत्र की बात… प्रह्लाद जोशी का तीखा हमला, बोले- नकली PM ही बनकर रहेंगे
*6* ‘कहां थे 10 लाख लोग, हमें दिखाइए’, राहुल गांधी की रैली पर संबित पात्रा का तंज, बोले- यह शिव की बारात नहीं, अराजकता का तमाशा
*7* हैदराबाद में आज शाह का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च, SIR पर कांग्रेस के रुख का विरोध; नितिन नवीन भी बिहार-बंगाल में निकालेंगे
*8* बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी, पीएम मोदी बोले- ‘कनेक्टिविटी के लिए गेम चेंजर’
*9* ‘न्यायपालिका की तत्परता में सुधार की जरूरत पर आत्मचिंतन किया जाए’, बोले CJI सूर्यकांत
*10* 25 विधायकों ने उमर अब्दुल्ला को अल्टीमेटम दिया, कहा- मांगें नहीं मानीं तो सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे; मंत्री पद न मिलने से विधायक नाराज
*11* दिल्ली में मोबाइल खरीदा गया, कुमारस्वामी के घर हैंडओवर, सिद्धारमैया स्टिंग ऑपरेशन में बेंगलुरु पुलिस के बड़े खुलासे, गरमाई सियासत
*12* EPFO ने वॉट्सएप सर्विसेज शुरू की, PF बैलेंस-पासबुक और 5 नए ट्रांजेक्शन देख सकेंगे, डिएक्टिव खातों का ऑटोमैटिक सेटलमेंट होगा
*13* विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय-बाजार से ₹34,843 करोड़ निकाले, 2026 में अब तक ₹2.95 लाख करोड़ की निकासी, इस साल बाजार 13% गिरा
*14* अमेरिका के फ्लोरिडा में सड़क पर प्लेन क्रैश, गिरते ही आग के गोले में बदला, 9 लोग सवार थे; रोड पर आग लगी
*15* चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ चेन्नई से 420 किमी दूर, 10 राज्यों पर होगा असर, तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा
*16* न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, साइफर्ट ने 93 रन बनाए; श्रेयस-ईशान की फिफ्टी बेकार, टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से जीती
*==============================*
