BIG-NEWS

Share Now:

 बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ: DGP ने प्रदेश के 10 थानाध्यक्षों पर कार्रवाई की, खीरी में मैलानी और फरधान के इंस्पेक्टर हटाए गए, जसरथपुर, लोहमंडी के इंस्पेक्टर पर भी कार्रवाई, महेशगंज, उसावां, चांदपुर के थानाध्यक्ष भी हटे, लखनऊ के बीबीडी थानाध्यक्ष हटाए गए, मथुरा के जैत थानाध्यक्ष को सस्पेंड किया, उन्नाव के सोहरामऊ थानाध्यक्ष सस्पेंड किए गए, जनसुनवाई में लापरवाही बरतने पर DGP ने कार्रवाई की, लखनऊ ट्रिपल मर्डर के बाद DGP राजीव कृष्णा नाराज, भूमि विवादों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी-DGP, जनशिकायतों पर जिलों के SP 3 दिन में रिपोर्ट भेजें-DGP, थाने-चौकी में जनता की नहीं सुनी तो बड़ी कार्रवाई-DGP

➡️लखनऊ: पूर्व बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने सपा ज्वाइन की, समाजवादी पार्टी में शामिल हुए आंवला के पूर्व सांसद, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप का बीजेपी पर बड़ा हमला, बरेली से BJP को पूरी तरह समाप्त कर दूंगा- धर्मेंद्र, बीजेपी पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप, पिछड़ों के न्याय के लिए छोड़ी बीजेपी- धर्मेंद्र कश्यप

➡️लखनऊ: MLC मतगणना पर नेता प्रतिपक्ष मो. जासमीर का बयान, सपा यूपी की सभी 11 सीटें जीतने जा रही है- जासमीर, BJP पर मतगणना में गड़बड़ी कराने का लगाया आरोप, सपा प्रत्याशियों ने धांधली के सही आरोप लगाए- जासमीर, सपा हर संघर्ष और चुनौती में लड़ रही है- जासमीर, जनता का अभियान सपा के पक्ष में चल पड़ा है- जासमीर

➡️लखनऊ: यूपी में 11 MLC सीटों पर रुझान आना शुरू, लखनऊ शिक्षक MLC सीट से उमेश द्विवेदी आगे, बीजेपी प्रत्याशी उमेश द्विवेदी आगे चल रहे, आगरा से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल आगे, मेरठ से बीजेपी के श्रीचंद शर्मा आगे, गोरखपुर से सपा के संजयन त्रिपाठी आगे, वाराणसी से सपा के लाल बिहारी आगे

➡️बाराबंकी: 10 दिवसीय देवा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, डीएम ईशान प्रताप सिंह ने महोत्सव का उद्घाटन किया, 10 दिवसीय महोत्सव का फीता काटकर उद्घाटन, हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर महोत्सव, सैयद कुर्बान अली शाह की मजार पर चादरपोशी, मजार पर चादरपोशी के साथ हुआ मेले का शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बिरहा गायन, मुशायरे का आयोजन, महोत्सव पर पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया

➡️मुजफ्फरनगर: प्रेम विवाह करने वाले युवक की हत्या, ईंटों से कूचकर युवक को उतारा मौत के घाट, 1 साल पहले कोर्ट मैरिज करने पर थी रंजिश, युवती के परिजनों पर हत्या करने का आरोप, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, खतौली थाने के बिहारीपुर गांव का था मृतक

➡️फर्रुखाबाद: बजरंग दल ने डीएम को सौंपा शिकायत पत्र, सीओ सिटी अभय वर्मा पर लगाया आरोप, कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने का आरोप, अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप, जिला सह संयोजक से हुआ था विवाद, दूसरे पक्ष पर मारपीट का लगाया था आरोप, कार्यकर्ता कोतवाली गेट पर धरने पर बैठे थे, सुनवाई न होने पर धरने पर बैठे थे कार्यकर्ता, सीओ सिटी ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा था, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, फतेहगढ़ के कलेक्ट्रेट परिसर का मामला

➡️एटा: डीएम एम. अरुन्मोली के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, 7 आशा संगिनियों को पद से किया बर्खास्त, अलीगंज CHC की संगिनियां हुईं बर्खास्त, आशाओं से 2 हजार रुपये मांगने का मामला, वाउचर सत्यापन के नाम पर मांगे गए थे रुपये, CMO एटा ने निष्कासन के आदेश किए जारी, शीला देवी, रंजीता, मधु देवी, रीना देवी पर कार्रवाई, सुनीता देवी, विमलेश पाल और पुष्पा देवी पर कार्रवाई

➡️बुलंदशहर: शिकारपुर में सिंचाई विभाग की लापरवाही, नहर कटने से किसानों की फसलें जलमग्न, सेहतपुर बेरी गांव के किसानों को भारी नुकसान, नहर कटने से आलू की 90 बीघा फसल जलमग्न, धान की करीब 40 बीघा फसल हुई जलमग्न, 15 से 17 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान, शिकारपुर तहसील के सेहतपुर बेरी गांव का मामला

➡️आगरा: मंडी समिति मतगणना स्थल के बाहर हंगामा, सपा कार्यकर्ताओं, नेताओं ने की जमकर नारेबाजी, हंगामा कर रहे सपाइयों को पुलिस ने खदेड़ा, 200 मीटर दूर तक प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, मतगणना स्थल के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई, भारी पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौजूद

➡️प्रतापगढ़: पीएम किसान सम्मान निधि में घोटाला, योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला, मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा गया, CSC संचालक शिवकुमार यादव गिरफ्तार, संविदा वीआरसी ऑपरेटर अनुराग गुप्ता अरेस्ट, जितेंद्र कुमार को भी किया गया गिरफ्तार, 2 लैपटॉप, 5 मोबाइल, बायोमैट्रिक डिवाइस बरामद, 3 लाख से अधिक लोगों पर घोटाले का मुकदमा, फर्जी पंजीकरण कर किसान योजना में किया फ्रॉड

➡️लखीमपुर: पत्नी के हत्यारोपी पति दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल के कारावास की सजा, कोर्ट ने 12 हजार का अर्थदंड भी लगाया, एडीजे भूलेराम ने आरोपी को सुनाई सजा, कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सास को किया बरी, पति ने पत्नी की गला दबाकर की थी हत्या, दहेज में बाइक नहीं मिलने पर की थी हत्या

➡️ललितपुर: सड़क पर ट्रैक्टर खराब होने से जाम, सड़क के दोनों ओर लगा लंबा जाम, कई घंटों से जाम में फंसे वाहन, बेहाल, मड़ावरा के गिरार तिराहे में लगा जाम

➡️दिल्ली: हिमांशु भाऊ गैंग के कथित सदस्य की गिरफ्तारी, आरोपी की पहचान 24 वर्षीय यशपाल के रूप में हुई, हरियाणा के सोहना का रहने वाला है आरोपी, सुल्तानपुरी के फूल पार्क के पास स्पेशल स्टाफ ने पकड़ा, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी, तलाशी में बैग से 2 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस मिले

➡️कानपुर: दबंगों ने छात्र को सरेआम जमकर पीटा, दयानंद दीनानाथ कॉलेज के सामने पिटाई, कॉलेज फैकल्टी का गैर जिम्मेदाराना बयान, बोला- कॉलेज के बाहर हमारी जिम्मेदारी नहीं, पीड़ित छात्र ने कार्रवाई न करने का आरोप लगाया, बिधनू थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, जिले के बिधनू थानाक्षेत्र का पूरा मामला

➡️फर्रुखाबाद: तंबाकू कारोबारी के आवास पर छापा, धीरज अग्रवाल के घर पर DGGI टीम का छापा, कारोबारी धीरज अग्रवाल के आवास पर पहुंची टीम, टीम के साथ एक महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद, आवास पर अभिलेखों की जांच कर रही टीम, कायमगंज के पृथ्वीदरवाजा में है कारोबारी का घर

➡️दिल्ली: गृह मंत्री से मिले राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला, तेलंगाना के राज्यपाल ने शिष्टाचार भेंट की, दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

➡️बिजनौर: विजयपाल सिंह की हत्या का खुलासा, जमीन विवाद में हुई थी विजय की हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 9.5 बीघा जमीन की रंजिश में हुई हत्या, भतीजे प्रिंस ने चाचा को उतारा मौत के घाट, साथियों के साथ मिलकर की चाचा की हत्या, शानू, फौजन और राबिश भी गिरफ्तार, 3.5 लाख रुपये हत्या की फिरौती, थाना चांदपुर क्षेत्र का मामला

➡️प्रयागराज: TGT-PGT भर्ती को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज, बैरिकेडिंग हटाकर शिक्षक निदेशालय में घुसे अभ्यर्थी, निदेशालय का गेट खोलकर अंदर घुसे प्रदर्शनकारी छात्र, छात्रों की पुलिस से धक्का-मुक्की, तीखी नोकझोंक, बड़ी संख्या में छात्र निदेशालय के अंदर धरने पर बैठे, पुरानी नियमावली और पुराने पैटर्न से भर्ती की मांग

➡️लखनऊ: मतगणना स्थल के बाहर सपा-बीजेपी आमने-सामने, सपा और बीजेपी के कार्यकर्ता लगा रहे नारे, सपा और बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता आमने-सामने

➡️बरेली: शिक्षक खंड MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 35,137 वोटों की गिनती के लिए लगी 8 टेबल, सुबह से वोटों के बंडल बनाने का काम जारी था, संजय कम्युनिटी सेंटर में चल रही मतगणना, मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

➡️अयोध्या: अयोध्या के दीपोत्सव को लेकर बड़ी खबर, दीपोत्सव में शामिल हो सकते अमित शाह- सूत्र, दसवें दीपोत्सव में गृह मंत्री शाह हो सकते हैं शामिल, अमित शाह को भेजा गया दीपोत्सव का निमंत्रण पत्र, इस बार 30 लाख से अधिक दीये जलाने का लक्ष्य, राम की पैड़ी और सरयू तट पर दीपों से जगमगाएगी, 7 नवंबर को अयोध्या में मनाया जाएगा दीपोत्सव

➡️गोंडा: बृजभूषण शरण सिंह को मिला खास तोहफा, बृजभूषण को करीब 1 करोड़ का घोड़ा मिला, अयोध्या के सरफराज अहमद ने दिया घोड़ा, सरफराज ने सिंध नस्ल का एक घोड़ा दिया, घोड़े पर बृजभूषण शरण सिंह ने की घुड़सवारी, जन्मदिन से पहले बृजभूषण को दिया तोहफा

➡️लखनऊ: कृष्णानगर में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, सुखपाल हत्याकांड में इनामी आरोपी अरेस्ट, पुलिस ने राजेश रावत उर्फ काली को पकड़ा, आरोपी से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद, शराब के पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद

➡️हरिद्वार: भेल के फाउंड्री गेट पर पहुंचा हाथी, हाथी के पहुंचने से इलाके में हड़कंप, टस्कर हाथी को देखने के लिए लोगों की भीड़, भेल क्षेत्र में हाथी की दस्तक लगातार जारी, राजाजी नेशनल पार्क हाथी को रोकने में नाकाम

➡️लखनऊ: श्रद्धा दुबे के वकील ने खोले कई राज, वकील अमरदीप यादव पहले केस देखते थे, हजरतगंज में 2 मुकदमे दर्ज करवाए थे- अमरदीप, ‘श्रद्धा ने थ्रेड, पार्किंग विवाद का केस दर्ज करवाया था’, शिवा शर्मा हत्याकांड का केस अमरदीप नहीं देख रहे

➡️कौशाम्बी: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में 10 वर्षीय किशोर अवन की मौत, हादसे में 4 लोग घायल, 2 की हालत नाजुक, मंझनपुर थाना में हुआ हादसा

➡️सोनभद्र: काजू के छिलकों की आड़ में गांजा तस्करी, पुलिस की छापेमारी में दबोचा गया तस्कर, 60 किलो 525 ग्राम गांजा बरामद किया गया, बरामद गांजे की कीमत करीब 30.25 लाख रुपये, कैंटर में काजू के छिलकों के बीच छिपाया था गांजा, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र से ऋषि कुमार यादव अरेस्ट

➡️मैनपुरी: मैनपुरी में अभिधम्म दिवस का आयोजन, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू कार्यक्रम में शामिल, खरगे की विवादित टिप्पणी पर साधा निशाना, खरगे की भाषा पूरी तरह गलत- किरेन, समाज में इस तरह की भाषा स्वीकार्य नहीं- रिजिजू, कांग्रेस अब गाली गलौज पर आ गई है- किरेन, राहुल गांधी और खड़गे में कोई अंतर नहीं- रिजिजू, राहुल की संगत का असर खड़गे पर- रिजिजू, विपक्ष सेना को भी नहीं छोड़ रहा- केंद्रीय मंत्री, ये परिवार- कुर्सी के लिए सोचते हैं- रिजिजू

➡️उन्नाव: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, युवक के शरीर पर चोट के निशान, मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र की घटना

➡️लखनऊ: अखिलेश यादव ने एक्स पर किया पोस्ट, आगरा शिक्षक MLC चुनाव में मतगणना को लेकर पोस्ट, प्रशासन पर काउंटिंग रोकने के आरोप, अखिलेश यादव का सपा प्रत्याशी के आगे चलने का दावा, सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की, निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित कराने की अपील

➡️सीतापुर: केशव ग्रीन सिटी के डेवलपर के खिलाफ धरना, कांग्रेस सांसद राकेश राठौर धरने पर पहुंचे, समर्थन, किसान मोर्चा के शिव प्रकाश ने भी किया समर्थन, समर्थकों के साथ धरने पर पहुंचे शिव प्रकाश, मुकेश अग्रवाल की गिरफ्तारी न होने पर उठाए सवाल, पुलिस पर मुकेश द्वारा लाभान्वित होने का आरोप, डेवलपर की संपत्ति से नुकसान की भरपाई की मांग, प्रशासन ने एक सप्ताह में कार्रवाई का दिया आश्वासन, आश्वासन के बाद समाप्त किया गया धरना, गिरफ्तारी न होने पर पुनः धरने की कही बात

➡️गैरसैंण: उत्तराखंड में 7844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, गैरसैंण जलापूर्ति बांध परियोजना के लिए 122 करोड़, धान-गेहूं खरीद के लिए 1,100 करोड़ का बजट, अटल आयुष्मान योजना के तहत 100 करोड़ बजट, खेल विश्वविद्यालय के लिए 35 करोड़ का बजट, कुंभ मेले की व्यवस्थाओं के लिए 290 करोड़, हरिद्वार-गंगा कॉरिडोर परियोजना के लिए 30 करोड़, नंदा राजजात यात्रा के लिए 20 करोड़ का बजट, जोशीमठ में भू-धसाव के दृष्टिगत 48 करोड़ का बजट

➡️ललितपुर: गांव के युवक पर बच्चा बेचने का आरोप, बच्चे को इलाज के बहाने बेचने का आरोप, दिल्ली में छह माह बच्चा बेचने का आरोप, पीड़ित दंपति ने युवक पर लगाए आरोप, बच्चे की मां अधिकारियों के लगा रही चक्कर, बच्चे की बरामदगी के लिए लगा रही चक्कर, आदिवासी परिवार ने एसपी से की शिकायत, जिले के थाना जाखलौन क्षेत्र का मामला

➡️सोनभद्र: जनगणना-2027 को लेकर जनजागरूकता रैली, कलेक्ट्रेट परिसर से निकली जनजागरूकता रैली, डीएम चर्चित गौड़ ने दिखाई रैली को हरी झंडी, जनगणना के महत्व के प्रति लोगों को किया जागरूक, डीएम ने जनगणना में सही जानकारी देने की अपील, 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा निर्धारित, एक दिसंबर 2026 से चलेगा जनसंख्या गणना कार्यक्रम, चार जनवरी 2027 तक चलेगा जनसंख्या गणना कार्यक्रम

➡️लखनऊ: MLC मतगणना के बीच SP-BJP कार्यकर्ता आमने-सामने, सपा और बीजेपी के नारों से गूंजा मतगणना स्थल, मतगणना के बीच गरमाया सियासी माहौल, मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

➡️आगरा: दो महिला चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का मंगलसूत्र बरामद, महिला का मंगलसूत्र किया था चोरी, बाह के बटेश्वर टोका मई गांव से गिरफ्तारी

➡️ललितपुर: बाल्मीकि समाज के दो पक्षों में मारपीट, दो पक्षों के बीच हुई जमकर पत्थरबाजी, पत्थरबाजी व डंडे चलने का वीडियो वायरल, पहुंचकर पुलिस ने मामला कराया शांत, दोनों तरफ से पुलिस को सौंपी गई शिकायत, सदर कोतवाली क्षेत्र जेल चौराहा का मामला..

————————————————————————————