श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में दर्शन का समय बदला

Share Now:

अयोध्या।
श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में मौसम में बदलाव के चलते आज 1 नवंबर से दर्शन और आरती की नई समय-सारिणी लागू।

अब राम मंदिर के पट सुबह 3:45 बजे के बजाय सुबह 4 बजे खुलेंगे।

श्रद्धालुओं को सुबह 7 बजे से रामलला के दर्शन शुरू होंगे।

नई व्यवस्था के तहत रामलला की मंगला आरती सुबह 4:30 बजे और श्रृंगार आरती सुबह 6:30 बजे होगी।

दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक रामलला एक घंटे विश्राम करेंगे।

इससे पहले दोपहर में रामलला को केवल 30 मिनट का विश्राम मिलता था।

शाम और रात में श्रद्धालुओं को रात 9:15 बजे तक दर्शन का अवसर मिलेगा।

रात 9:30 बजे शयन आरती होगी, जिसके बाद रात 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।

पहले मंदिर के पट सुबह 3:45 बजे खुलते थे और रात 10:30 बजे बंद होते थे।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मीडिया सलाहकार सुभाष चंद्र सिंह के मुताबिक, अर्चक प्रमुख आचार्य केशव ने मौसम के अनुसार नई समय-सारिणी तैयार की है।