शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें….. 31.10.2026

Share Now:

शाम 8:30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ: यूपी में 15 आईएएस अफसरों का तबादला, CS शशि प्रकाश को ACS नागरिक उड्डयन का भी चार्ज, अनुराग श्रीवास्तव कृषि उत्पादन आयुक्त बने, अनुराग श्रीवास्तव को नमामि गंगे का भी चार्ज, एम देवराज राज्य सतर्कता आयोग अध्यक्ष बने, एमकेएस सुंदरम प्रमुख सचिव समन्वय, परियोजना निदेशक, अजय चौहान को CEO यूपीडा का अतिरिक्त प्रभार, योगेश कुमार प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ बने, कृष्ण कुमार मंडलायुक्त झांसी बनाए गए, चन्द्र शेखर CEO कृषि सिंचाई योजना बनाए गए, भूपेंद्र एस चौधरी सचिव यूपी मानवाधिकार आयोग, देवेंद्र सिंह कुशवाहा विशेष सचिव प्रशासनिक सुधार, प्रवीण मिश्रा प्रबंध निदेशक यूपी SC वित्त विकास निगम, आलोक कुमार 2 अवस्थापना औद्योगिक विकास आयुक्त, आलोक कुमार 3 प्रमुख सचिव वित्त बनाए गए, आलोक कुमार 3 को बाह्य सहायतित परियोजना का भी चार्ज, पंधारी यादव प्रमुख सचिव बाह्य सहायतित परियोजना

➡️लखनऊ: त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, DGP राजीव कृष्णा ने जारी किए सख्त निर्देश, धनतेरस से छठ तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बाजारों में अधिकारी और थाना प्रभारी करेंगे फुट पेट्रोलिंग, शाम 6 बजे के बाद सायरन बजाकर गश्त करेंगी पुलिस, भीड़भाड़ वाले बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, पटाखा दुकानों और गोदामों की होगी सघन जांच, बिना लाइसेंस पटाखा दुकान लगाने पर रोक, बस-रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं की सुरक्षा के इंतजाम, अवैध हथियार और नशा तस्करी पर STF की नजर, DGP और ADG अमिताभ यश ने दिए निर्देश

➡️लखनऊ: लखनऊ पुलिस में बड़ी कार्रवाई, 12 दरोगा लाइन हाजिर, जनशिकायतों और IGRS निस्तारण में मिली लापरवाही, पुलिस आयुक्त ने 12 चौकी प्रभारी लाइन हाजिर किए, शासकीय कार्यों में रुचि नहीं लेने पर विभागीय कार्रवाई, गोमतीनगर विवेकखंड चौकी प्रभारी राखी लाइन हाजिर, चिनहट, गुडंबा, आलमबाग के चौकी प्रभारी भी हटाए गए, मड़ियांव, बीकेटी समेत कई थानों के दरोगा लाइन हाजिर, सुशांत गोल्फ सिटी, मोहनलालगंज के दरोगा भी हटाए गए, दुबग्गा, वजीरगंज, पारा और गौतमपल्ली के दरोगा शामिल

➡️लखनऊ: सरोजनीनगर में बिजली तार लूटने वाला गैंग पकड़ा गया, पुलिस ने गैंग के छह शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया, दरोगाखेड़ा निर्माणाधीन महिला बटालियन से हुई थी डकैती, सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर गोदाम का ताला तोड़ा था, 50 बंडल बिजली तार और 69 हजार रुपये बरामद, बरामद बिजली तार की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी, दोनों बरामद कारों की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई, 120 से अधिक CCTV कैमरों की मदद से पकड़े गए आरोपी, गोसाईंगंज और सुशांत गोल्फ सिटी की वारदातें भी खुलीं, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कई जिलों में मुकदमे दर्ज, पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार मिला

➡️लखनऊ: सिब्तैनाबाद इमामबाड़े में कथित अवैध निर्माण मामला, अहलेबैत यूथ काउंसिल ने इमामबाड़े का सर्वेक्षण किया, मौलाना सैय्यद सैफ अब्बास और अफजल हैदर मौजूद, कथित अवैध निर्माण को लेकर गंभीर सवाल उठाए, ASI और LDA की भूमिका पर उठाए सवाल, विभागों की कथित मिलीभगत से निर्माण का आरोप

➡️लखनऊ: यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, ECINET पोर्टल पर कंप्यूटर ऑपरेटरों की ID बंद होगी, सभी जिलों के ERO कार्यालयों को निर्देश जारी, पीलीभीत की विधानसभा में ID दुरुपयोग का मामला, आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर की सेवा समाप्ति के निर्देश, सभी ERO करेंगे लॉगिन ID निष्क्रिय होने की पुष्टि, मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजेंगे रिपोर्ट, सपा नेता रामगोपाल यादव ने भी उठाए थे सवाल

➡️लखनऊ: FSDA का 6 महानगरों में विशेष अभियान, 9 खाद्य प्रतिष्ठानों का कारोबार बंद, गंदगी और प्रतिबंधित रसायनों का इस्तेमाल, 69 टीमों ने 116 प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, जांच में 149 खाद्य नमूने लिए गए, अनियमितताओं पर 96 सुधार नोटिस जारी, 655 किलो खाद्य सामग्री जब्त, 537 किलो खाद्य सामग्री कराई गई नष्ट, जब्त सामग्री की कीमत 4.07 लाख रुपये, ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत कार्रवाई, कानपुर, गोरखपुर, गाजियाबाद, मेरठ में छापेमारी

➡️लखनऊ: इंदिरानगर में युवक पर जानलेवा हमला मामला, हमले में युवक उत्कर्ष यादव घायल हुआ था, मामले में इंदिरानगर पुलिस ने एक आरोपी पकड़ा, गोलू वर्मा उर्फ रितिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया, मटियारी रोड बादशाहखेड़ा नगर से हुई गिरफ्तारी, 30 अक्टूबर को युवक के साथ हुई थी मारपीट

➡️लखनऊ: इटौंजा में PNB बैंक के अंदर धोखाधड़ी का मामला, महिला से रुपये गिनने के बहाने 2500 रुपये उड़ाए, नोटों पर रंग लगे होने की बात कहकर किया गुमराह, बेटी ने शोर मचाकर बैंक कर्मचारियों की मदद ली, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, पुलिस ने आरोपी मो. सुल्तान खान को पकड़ा, आरोपी के कब्जे से रुपये और मोबाइल बरामद

➡️नोएडा: ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में छात्र से मारपीट, दूसरी कक्षा के छात्र को जमीन पर गिराकर पीटा, मारपीट में छात्र को गंभीर चोटें आने का दावा, 27 अक्टूबर की घटना, पिता ने दर्ज कराई FIR, स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, CCTV फुटेज दिखाने में आनाकानी का आरोप, अज्ञात छात्रों और स्कूल प्रबंधन पर मुकदमा, फेज-3 थाने में BNS की धाराओं में FIR दर्ज

➡️कुशीनगर: अवैध दुकानों का निर्माण और आवंटन पर नोटिस, पंचायत भवन परिसर में पुरानी दुकानें तोड़कर निर्माण, ग्राम पंचायत के आवंटन प्रक्रिया को बिना पूरा किए, जिला पंचायत राज अधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण, प्रधान और सचिव से एक सप्ताह से स्पष्टीकरण, विशुनपुरा विकास खंड के खेसिया गांव का मामला

➡️कानपुर: SGST द्वारा फर्जी ITC रैकेट का भंडाफोड़, 27 करोड़ रुपये के फर्जी ITC रैकेट का खुलासा, जाजमऊ स्थित ‘फराज एक्सपोर्ट’ पर छापेमारी, न स्टॉक मिला न कोई कारोबारी दस्तावेज, फर्म रजिस्ट्रेशन का सहमति पत्र भी फर्जी निकला, दिल्ली, चेन्नई की 10 रद्द फर्मों के जरिए हेरफेर, फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट से टैक्स देनदारी में खेल, विभाग ने 3.05 करोड़ रुपये जमा कराए, 1.52 करोड़ रुपये की ITC ब्लॉक करने का पत्र जारी

➡️वाराणसी: देश में बुलेट ट्रेन के नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी, PM ने नॉर्दर्न कॉरिडोर को दी मंजूरी- अश्विनी, दिल्ली से आगरा, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या जुड़ेंगे, कॉरिडोर वाराणसी, पटना होते हुए गुवाहाटी तक जाएगा, दिल्ली से आगरा का सफर सिर्फ 59 मिनट में, दिल्ली से कानपुर 1 घंटे 45 मिनट में पहुंचेंगे, दिल्ली से लखनऊ का सफर 2 घंटे 12 मिनट में, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट में, बुलेट ट्रेन का किराया किफायती होगा: अश्विनी वैष्णव, हवाई सफर से काफी कम होगा बुलेट ट्रेन का किराया

➡️चंदौली: सपा विधायक का भाजपा पर तीखा हमला, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव का हमला, एमएलसी चुनाव में जीत को लेकर बोले, 2027 विधानसभा चुनाव का रिहर्सल बताया, पीडीए सरकार बनने का दावा भी किया, मतदाताओं और समर्थकों का जताया आभार, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग दोहराई

➡️चंदौली: संदिग्ध परिस्थितियों में वकील का मिला शव, विकास भवन के पास मिला निखिलेश का शव, हाईवे की जमीन के विवाद में हत्या की आशंका, पुलिस पर तहरीर के बावजूद हीलाहवाली का आरोप, नाराज अधिवक्ताओं ने नेशनल हाईवे जाम किया, जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, सीओ सदर के आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन, सदर क्षेत्र के विकास भवन के NH19 का मामला

➡️अमरोहा: जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में चोरी, 3 स्टाफ नर्सों के घरों के ताले तोड़कर चोरी, जेवर और नगदी समेत लाखों का सामान चोरी, करवाचौथ के चलते सभी गई थीं अपने घर, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, देहात क्षेत्र की जिला अस्पताल कॉलोनी का मामला

➡️गोरखपुर: मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी घूस लेते अरेस्ट, डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को विजिलेंस ने पकड़ा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कुशीनगर अरेस्ट, 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, दिनेश कुमार गुप्ता की शिकायत पर कार्रवाई, सरकारी योजना से जुड़े मामले में मांगी घूस, 50 हजार की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप

➡️हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी विवि में कुलसचिव से मारपीट का मामला, वीडियो के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई दिनों से मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे आरोपी, धरने के दौरान कुलसचिव के साथ मारपीट का आरोप, रजनीश भारद्वाज, नरेंद्र मलिक, ओमबीर, उमाशंकर अरेस्ट, कनखल पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई में जुटी

➡️इटावा: लुधियानी गांव में डेंगू से पांचवीं मौत, डेंगू से 15 वर्षीय विशाल की मौत, पिता मनोज वाल्मीकि की भी हुई थी मौत, गांव में 100 से अधिक लोग बीमार- दावा, स्वास्थ्य विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप, इटावा के थाना बकेवर क्षेत्र का पूरा मामला

➡️देहरादून: सीएम धामी ने रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंडी, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पवेलियन ग्राउंड में आयोजन, PRD जवानों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा, हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब, देहरादून में मिनी स्टेडियम और अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र बनेगा, मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की पुरस्कार राशि बढ़ेगी, ओवरऑल विजेता जिले को अब मिलेंगे 10 लाख रुपये, पहले 5 लाख रुपये थी मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि

➡️उत्तरकाशी: केदारताल में 12 लोगों के फंसे होने की सूचना से हड़कंप, 7 ट्रैकर और 5 स्टाफ सदस्य शामिल, सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट, SDRF-NDRF की टीमें रेस्क्यू के लिए रवाना, 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, बाकी लोगों के रेस्क्यू के लिए अभियान जारी, आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर जुटी

➡️हरिद्वार: हरकी पैड़ी के पास गंगा में 40-45 श्रद्धालु फंसे, अचानक जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसे श्रद्धालु, भीमगोड़ा बैराज से पानी छोड़े जाने से बढ़ा जलस्तर, गंगा बंदी के चलते मुख्य गंगा में स्नान करने पहुंचे, सूचना पर SDRF और जल पुलिस की टीमें पहुंचीं, राफ्ट की मदद से सभी श्रद्धालुओं का रेस्क्यू, सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया

➡️देहरादून: बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए जांच के निर्देश, हादसे के कारणों और परिस्थितियों की होगी जांच, बद्रीनाथ से सहस्रधारा हेलीपोर्ट के लिए भरी थी उड़ान, हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति सीएम ने जताया शोक, शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

➡️दिल्ली: साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी लोन, छात्रवृत्ति के नाम पर ठगते थे, पश्चिम जिला पुलिस ने 4 आरोपी पकड़े, विकासपुरी के बुधेला इलाके में फर्जी कॉलिंग सेंटर, 21 मोबाइल, 10 नोटपैड, डेबिट कार्ड, चेकबुक, 45,170 कैश जब्त, पीड़ितों और संभावित शिकार लोगों का डेटा भी मिला, डीसीपी पश्चिम हरेश्वर वी. स्वामी की निगरानी में कार्रवाई

➡️दिल्ली: विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बांटी फील्ड किट, रोहिणी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला सामान, 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कार्यक्रम आयोजित, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने पर जोर, कुपोषण के खिलाफ जनभागीदारी जरूरी: विजेंद्र