नौ दिन गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतवर्षा

Share Now:

*सिंघनी में नौ दिन गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतवर्षा,तैयारियां तेज* 

*30 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा,राजन जी महाराज करेंगे श्रीराम कथा*

*जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह और शिवकुमार सिंह की पहल पर आयोजन*

सुलतानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र के सिंघनी गांव में 30 अक्टूबर से भक्ति की बयार बहेगी। बहुरावां बाजार के निकट स्थित अमृत गार्डेन में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह और ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम चलता रहा।कथा में राष्ट्रीय कथावाचक पूज्य राजन जी महाराज श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के जीवन,आदर्शों और मर्यादा का प्रसंग सुनाएंगे।आयोजक शिवकुमार सिंह ने बताया कि 30 अक्टूबर को धूमधाम से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।इसके बाद प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक श्रीराम कथा होगी। यह धार्मिक आयोजन सात नवंबर तक चलेगा।श्रीराम कथा को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोजक जुटे हुए हैं।क्षेत्र के श्रद्धालुओं में कथा को लेकर उत्साह है। नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।अमृत गार्डेन बहुरावां बाजार के निकट, ग्राम पंचायत सिंघनी में आयोजित कथा के दौरान प्रतिदिन तीन घंटे तक श्रद्धालु श्रीराम कथा का श्रवण कर सकेंगे। कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। आयोजक शिवकुमार सिंह ने श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।