सुबह 7 :00 बजे की बड़ी खबरें

Share Now:

*सुबह 7 :00 बजे की बड़ी खबरें……………….*

*➡️एटा: सर्राफा व्यापारी से लूट का खुलासा, लूट की साजिश रचने वाले दो आरोपी अरेस्ट, लूटे गए सामान के बंटवारे में भी थे शामिल, मैनपुरी के गौरव और मंगल गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से आभूषण बरामद*

*➡️अम्बेडकरनगर: मिठाई से भरी वैन को खाद्य विभाग ने पकड़ा, वैन में 2.5 कुंतल से ज्यादा मिठाई बरामद, जांच के दौरान मिठाई में मिली फफूंद, डिब्बों में भरी मिठाइयों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, खाद्य विभाग टीम ने मिठाइयों के सैंपल लिए, बड़े पैमाने पर नकली मिठाई खपाने की आशंका, शहर के कई मिष्ठान भंडारों में सप्लाई की चर्चा, बस स्टेशन के पास खाद्य विभाग की कार्रवाई*

*➡️सीतापुर: नौ दिन से लापता युवक का मिला शव, गांव के बाहर जंगल में लटका मिला शव, कई दिन पुराना होने से सड़ने लगा था शव, परिजनों ने पुलिस को दी थी गुमशुदगी की सूचना, इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के चंदनपारा का मामला*

*➡️वाराणसी: तीसरे और चौथे राउंड की रिकाउंटिंग हुई, पांचवां राउंड पूरा हो चुका है, आशुतोष सिन्हा- सपा- 28863, केदारनाथ सिंह – भाजपा- 19373, दोनों के बीच अंतर- 9490*

*➡️दिल्ली: NDPS एक्ट के तहत केंद्र सरकार का फैसला, अतिरिक्त रासायनिक पदार्थों को शामिल किया गया, ‘मैन्युफैक्चर्ड ड्रग्स’ की श्रेणी में शामिल किया गया, 28 अक्टूबर 2026 को जारी हुई अधिसूचना, वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन, संबंधित पदार्थों के साल्ट भी अधिसूचना में शामिल*

*➡️बाराबंकी: हैदरगढ़ में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर युवक पर हमला, 3 लोग घायल, परमानंद शुक्ला के घर पर बोला गया हमला, भाभी और बेटी भी हमले में हुए घायल, एक दर्जन से अधिक लोगों पर हमले का आरोप, चोरी का डीजल बिकने की सूचना देना पड़ा भारी, परमानंद ने पुलिस को दी थी डीजल चोरी की सूचना, पुलिस चालक समेत 2 लोगों को थाने ले गई थी*

*➡️जालौन: 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में अरेस्ट, पैर में गोली लगने से आरोपी आजाद खां घायल, बसों में महिलाओं से चोरी के मामलों में था वांछित, कब्जे से तमंचा, कारतूस, नकद, बाइक बरामद, जालौन-कोंच संपर्क मार्ग पर हुई मुठभेड़*

*➡️बाराबंकी: ऑटो और हाफ डाले में जोरदार टक्कर, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल, मौके पर एंबुलेंस न पहुंचने का आरोप, घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, देवा रोड पर गांधी भवन के पास की घटना*

*➡️लखनऊ: सपा प्रत्याशी कांति सिंह विजयी घोषित, स्नातक सीट पर सपा प्रत्याशी कांति सिंह जीतीं, कांति सिंह ने 17225 वोटों से जीत दर्ज की, सपा प्रत्याशी कांति सिंह को 56905 वोट मिले, BJP प्रत्याशी अवनीश कुमार को 39778 वोट*

*➡️लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मतगणना जारी, 4 स्नातक तथा 6 शिक्षक क्षेत्र के प्रत्याशी विजयी, वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना जारी, मेरठ स्नातक क्षेत्र से भाजपा के दिनेश कुमार गोयल जीते, आगरा स्नातक क्षेत्र से BJP के डा० मानवेंद्र प्रताप सिंह जीते, इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से सपा प्रत्याशी की जीत, सपा प्रत्याशी डा० मान सिंह यादव 60,358 मतों से जीते, लखनऊ शिक्षक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी जीते, वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव जीते, आगरा शिक्षक क्षेत्र से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल जीते, मेरठ शिक्षक क्षेत्र से भाजपा के श्रीचन्द शर्मा विजयी घोषित, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजयी, बीजेपी प्रत्याशी डा० हरी सिंह ढिल्लो 21,672 मतों से जीते, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से भाजपा को जीत मिली, बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी 16,790 मतों से जीते, वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना जारी, थोड़ी देर में घोषित हो सकता है नतीजा*

*➡️कन्नौज: बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद, गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट, दबंगों पर पिता-बेटे को पीटने का आरोप, दूसरे पक्ष ने भी जमकर की मारपीट, महिला समेत 4 के खिलाफ दी तहरीर, छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का मामला*

*➡️लखनऊ: यूपी में MLA चुनाव पर बड़ी खबर, 11 में से 6 सीट पर बीजेपी की जीत, 4 सीटों पर सपा प्रत्याशियों का कब्जा, मेरठ स्नातक सीट पर BJP की जीत, आगरा स्नातक सीट पर BJP की जीत, इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट सपा ने जीती, लखनऊ स्नातक सीट सपा ने जीती, लखनऊ शिक्षक सीट बीजेपी ने जीती, वाराणसी शिक्षक सीट सपा ने जीती, आगरा शिक्षक सीट सपा ने जीती, मेरठ शिक्षक सीट BJP ने जीती, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट BJP ने जीती, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक BJP ने जीती, वाराणसी स्नातक सीट पर मतगणना जारी, थोड़ी देर में घोषित हो सकता है नतीजा*

*➡️फर्रुखाबाद: मामूली बात पर दारोगा पर मारपीट का आरोप, दारोगा शिवकुमार पर ग्रामीण को पीटने का आरोप, सड़क किनारे बंधी थी ग्रामीण की भैंस, दारोगा को कार निकालने में परेशानी हुई, ग्रामीण का मोबाइल छीनने का भी आरोप, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कोतवाली कायमगंज क्षेत्र का मामला*

*➡️कन्नौज: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, दो पक्षों में लड़ाई की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, मौके पर मौजूद युवक की तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान अवैध तमंचा बरामद, पुलिस ने युवक राम जी को हिरासत में लिया, सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला*