*रात 10 बजे की बड़ी खबरें……*
➡️ कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश
(प्रेस विज्ञप्ति)
03 स्नातक तथा 06 शिक्षक क्षेत्र के उम्मीदवार विजयी घोषित
लखनऊ एवं वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना जारी
लखनऊ, 28 अक्टूबर, 2026
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 05 स्नातक व 06 शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 03 स्नातक तथा 06 शिक्षक क्षेत्रों के उम्मीदवारों को विजयी घोषित कर दिया गया है। लखनऊ तथा वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सायं 8:00 बजे तक की प्राप्त सूचना के अनुसार मतगणना जारी है।
घोषित परिणाम निम्नवत हैं-
1. मेरठ स्नातक क्षेत्र- दिनेश कुमार गोयल (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 24,929 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
2. आगरा स्नातक क्षेत्र- डा० मानवेंद्र प्रताप सिंह, गुरु जी (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 42,743 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
3. इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र- डा० मान सिंह यादव (समाजवादी पार्टी) ने कुल 60,358 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
4. लखनऊ शिक्षक क्षेत्र- उमेश द्विवेदी (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 13,179 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
5. वाराणसी शिक्षक क्षेत्र- लाल बिहारी यादव (समाजवादी पार्टी) ने कुल 11,612 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
6. आगरा शिक्षक क्षेत्र- डॉ० आकाश अग्रवाल (समाजवादी पार्टी) ने कुल 14,046 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
7. मेरठ शिक्षक क्षेत्र- श्रीचन्द शर्मा (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 18,099 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
8. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र- डा० हरी सिंह ढिल्लो (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 21,672 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
9. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र- ध्रुव कुमार त्रिपाठी (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 16,790 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
लखनऊ एवं वाराणसी स्नातक क्षेत्र की रात्रि 8 बजे तक की गणना सूचना निम्नवत हैः-
01. लखनऊ स्नातक क्षेत्र में आठवे चरण की गणना समाप्त, अगले चरण की गणना प्रारंभ।
02. वाराणसी स्नातक क्षेत्र में पांचवे चरण की गणना समाप्त, अगले चरण की गणना प्रारंभ
➡️ “मोदी कहीं नहीं जाएगा…”
‘मुझे रास्ते से हटाने के लिए हर तरह की कोशिश चल रही है।
लोग गिद्ध की तरह मुझे नोचेंगे, तब भी मोदी देश के लिए जिएगा, जूझेगा और काम करता रहेगा’
– नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
➡️ लखनऊ।MLC चुनाव से जुड़े सवाल पर ओपी राजभर ने कहा कि विधानसभा के चुनाव में यही पढ़े-लिखे लोग वोट देने नहीं जाएंगे, इसी बीच किसी ने पूछ लिया कि ‘क्या बनारस के पढ़े-लिखे लोग बीजेपी के साथ नहीं हैं?’
➡️ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने वरिष्ठ सपा नेता आजम खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतों को अपने कब्जे में ले लिया है।
ईडी के मुताबिक, अटैच की गई संपत्तियों की कीमत 426.46 करोड़ रुपए है। हालांकि, इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1,170 करोड़ रुपए आंकी गई है। ED ने बुधवार को यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की।
ईडी की ओर से बताया गया है कि जौहर यूनिवर्सिटी का संचालन मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट करता है। ट्रस्ट की स्थापना आजम खान ने की थी। वह इसके प्रमुख ट्रस्टी हैं। यूनिवर्सिटी का परिसर रामपुर के जौहर नगर क्षेत्र में स्थित है।
ED का आरोप है कि सरकारी धन, ठेकेदारों से प्राप्त रकम और जमीन से जुड़े मामलों में अनियमितताओं के जरिए अपराध से अर्जित धन का इस्तेमाल यूनिवर्सिटी की संपत्तियां बनाने में किया गया।
➡️ अर्नब तूफान का तांडव, 7 राज्यों में अलर्ट, 150 KM की रफ्तार से हवाएं और भारी तबाही का खतरा
➡️ दिल्ली।नतीजों के बाद PM नरेंद्र मोदी का तंज 28 MLC सीटों के चुनाव को लेकर X पर कांग्रेस से सवाल किया कि उसने कितनी सीटें जीतीं. चुनाव बैलेट पेपर से हुए और कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली.
➡️ स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा। मैड्रिड के दक्षिण में दो ट्रेनों की टक्कर। हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत की खबर।
➡️ दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से पूछा – जिस व्यक्ति का नाम पहले से ही मतदाता सूची में दर्ज है, उससे फॉर्म-6 जमा करने के लिए क्यों कहा जाना चाहिए ? फॉर्म-6 तो पहली बार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने वालों के लिए होता है…
➡️ MLC चुनाव के नतीजों के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसा. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ’28 में से कितनी सीटें जीती… 0′ और ‘Ballot Box इस्तीफा दो…’. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बैलेट पेपर से हुए इन चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाया था.
➡️ लखनऊ। अखिलेश यादव ने एक्स पर किया पोस्ट।वाराणसी प्रशासन पर दिल्ली-लखनऊ के ‘विरोधाभासी दबाव’ को हम समझ सकते हैं लेकिन अधिकारियों को लोकतंत्र का साथ देना चाहिए। अधिकारी इतना भ्रष्ट आचरण भी न करें कि अपनी ही निगाह में गिर जाएं। अंदर प्रशासन दिल्ली-लखनऊ के बीच की लड़ाई के दो पाटों के बीच में पिस रहा है और बाहर सक्रिय, सचेत, सतर्क पीडीए प्रहरी पूरी मुस्तैदी के साथ निगरानी कर रहे हैं। जरा सी भी चूक महंगी पड़ सकती है।
अभी तो हार की शुरुआत है, भाजपा को तो अब सदैव के लिए हारने की आदत डालनी है। पीडीए प्रहरियों से पुन: पुनः हमारी अपील है कि ‘जब तक जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं।’
➡️ ‘कांग्रेस की सीटें गिनने के लिए आर्यभट्ट ने बनाया था ‘शून्य’! दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का राहुल गांधी-कांग्रेस पर तंज
➡️ लखनऊ।MLC चुनाव के नतीजों पर बीजेपी में अलग-अलग सुर! केशव मौर्य के बयान से पार्टी प्रवक्ता ने किया किनारा?
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चुनावी प्रदर्शन पर मंथन की बात कही, लेकिन भारत समाचार पर बीजेपी प्रवक्ता संजय चौधरी ने उनके बयान से असहमति जताई।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बीच बीजेपी के भीतर बयानबाजी को लेकर नया सवाल खड़ा हो गया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वीकार किया कि बीजेपी को अधिक सीटें जीतने की उम्मीद थी, लेकिन अपेक्षा के मुताबिक सफलता नहीं मिली। परिणाम पर केशव ने चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी की जीत वाली सीटों की समीक्षा करने की बात कही थी। लेकिन पार्टी केशव के बयान से सहमत नहीं।
➡️ बलिया: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चक्रवात अर्नब पर कहा, “सभी जगहों पर पिछले 8-10 दिनों से सबको सतर्क किया जा रहा है। किसानों को सलाह भेजी गई थी कि फसलों की कटाई 28 तारीख से पहले कर लें, नहीं तो 4-5 दिन वे नहीं करेंगे। पानी के निकास का प्रबंध करें। सरकार ध्यान रखी हुई है। कहीं पर भी जन धन की हानि ना हो इसके लिए सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं। सावधानी बनाने के लिए अलर्ट किया गया है किसानों से मेरी अपील है कि तूफान आने की स्थिति में वे सड़कों पर न घूमे, पेड़ के नीचे न जाएं, खेतों के भीतर न रहें… विभिन्न जगहों पर जहां कठिनाइयां हैं सरकार वहां बचाव की व्यवस्था कर रही है।”
➡️ इजरायल में काउंटिंग जारी, किसी को बहुमत नहीं…
इजरायल चुनाव में नेतन्याहू के गठबंधन को 53 सीटें, आइजेनकोट के गठबंधन को 48
➡️ ब्राजील
राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद देश छोड़कर भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, परिवार समेत अमेरिका के मियामी पहुंचे! फ्लावियो के देश छोड़ने पर लूला का तीखा तंज ‘ईमानदार थे तो सबूत देकर जाते!’
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने फ्लावियो बोल्सोनारो के देश छोड़ने पर तीखा हमला बोला।
लूला बोले ‘अफसोस है कि फ्लावियो ब्राजील छोड़कर चले गए। यहीं रहकर साबित कर सकते थे कि मीडिया में लगे आरोप झूठे हैं।’
लूला ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों समेत सभी जरूरी दस्तावेज चुनावी अदालत में जमा कराए, लेकिन फ्लावियो ने ऐसा नहीं किया।
➡️ वाराणसी।भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह अब धरने से उठ गए है, उन्होंने कहा कि उन्हें कमिश्नर से पांचवें राउंड की मतगणना दोबारा कराने का आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि इस राउंड की गिनती को लेकर उन्हें आपत्ति है।
