आडवाणी एक विराट वट बृक्ष…पढ़े

Share Now:

आज आडवाणी जी का जन्मदिन है और यह बहुत सुखद संयोग है कि वे अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने उनकी जीवन यात्रा पर आज समाचार पत्रों में बहुत ही प्रेरक और भावुक लेख लिखा है।

विभाजन की विभीषिका के बाद उजड़कर हिंदुस्तान आना, संघ के प्रचारक, जनसंघ के नेता और भाजपा के कई बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रहना — इस पूरी यात्रा में जहाँ उन्होंने पार्टी के वैचारिक आधार को मजबूत और स्पष्ट किया, वहीं संगठन को देशव्यापी बनाया।

अयोध्या आंदोलन के माध्यम से उन्होंने भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की यात्रा को एक नई ऊँचाई दी और छद्म धर्मनिरपेक्षता को भी बेनकाब किया। देश के उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में देश की सुरक्षा में उन्होंने प्रभावी काम किया और उनके प्रयासों से ही झारखंड, छत्तीसगढ़ एवं उत्तराखंड राज्य बने। आपातकाल के खिलाफ उनका संघर्ष, जनता और मीडिया के अधिकारों के लिए उनकी टिप्पणियाँ आज देश के राजनीतिक सफ़र के महत्त्वपूर्ण पड़ाव हैं।

मेरा परम सौभाग्य है कि मेरी राजनीतिक यात्रा में आडवाणी जी का आशीर्वाद मुझे मिला है और जब रथ यात्रा के दौरान बिहार में उन्हें गिरफ्तार किया गया था, तो पटना हाईकोर्ट में मैं ही उनका वकील था। बाद में सुप्रीम कोर्ट में भी कई मामलों में उनकी ओर से पेश होने का सौभाग्य मिला।

♦आज मैं उनसे मिलकर उनके जन्मदिन की बधाई देने और आशीर्वाद लेने गया था और जब मैंने उन्हें अपना नाम बताया कि मैं रविशंकर हूँ, तो इस उम्र में भी उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान आ गई।