परसपुर चौराहे पर अचानक बाइक में लगी आग, जलकर हुई राख
परसपुर (गोंडा)। नगर पंचायत परसपुर के मुख्य चौराहे पर मंगलवार की शाम करीब आठ बजे अचानक एक बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइक से तेज लपटें उठने लगीं। घटना को देखकर मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आग इतनी तेज थी कि बाइक जलकर पूरी तरह राख हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। अचानक हुई इस घटना से चौराहे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। रिपोर्ट: नीरज कुमार सिंह शेखर दर्पण न्यूज, संवाददाता परसपुर

