शाम 7:30 बजे तक की बड़ी खबरें……….

Share Now:

शाम 7:30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ: UP में मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 का कार्यक्रम संशोधित, 17 नवंबर को यूपी की मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन, 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दर्ज होंगी दावे और आपत्तियां, सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने और संशोधन का मिलेगा मौका, 28 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियों का होगा निस्तारण, 4 जनवरी 2027 को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन।

➡️लखनऊ: अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, पोस्ट के जरिए सीएम योगी पर साधा निशाना, 1.27 करोड़ वोट कटने के मुद्दे पर दी चुनौती, CM इसे ऑफिशियल हैंडल से री-पोस्ट करें-अखिलेश, ‘जब अपने पैर फटी बिवाई, तब समझ आई पीर पराई’, उर्दू के शेर के जरिए भी सीएम योगी पर कसा तंज, अब कोई फर्क कहां रह गया तुममें और हममें-अखिलेश।

➡️कुशीनगर: रेलवे ट्रैक पर व्यक्ति का धड़ मिलने से हड़कंप, 3 किमी दूर गांव में शव का निचला हिस्सा मिला, रामकोला पुलिस ने दोनों हिस्सों को कब्जे में लिया, मृतक की अभी तक नहीं हो सकी शिनाख्त, रामकोला के धर्मसमधा मंदिर के सामने मिला शव।

➡️कन्नौज: ग्राम पंचायत अधिकारी पर हमला, पुरानी रंजिश में दबंगों ने किया हमला, ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ की मारपीट, मारपीट के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी घायल, युवतियों के साथ छेड़खानी करने की शिकायत से नाराज, ग्राम पंचायत अधिकारी समेत तीन लोग घायल, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के हरेईपुर गांव की घटना।

➡️कन्नौज: हादसे में 3 मौतों पर कार्रवाई न होने पर आक्रोश, ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख लगाया जाम, अगौस के सामने तिर्वा-इंदरगढ़ मार्ग पर जाम, पुलिस पर मामले में हीलाहवाली का आरोप, ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई, अगौस के तीन ग्रामीणों की हुई थी मौत।

➡️बुलंदशहर: खुर्जा में दिनदहाड़े महिला से टप्पेबाजी, महिला सोने के कुंडल-अंगूठी लेकर फरार, महिला को तीन अज्ञात बदमाशों ने रोका, महिला को तीन अज्ञात बदमाशों ने रोका, कुंडल-अंगूठी लेकर तीनों बदमाश हुए फरार, बातों में उलझाकर नशीला पदार्थ सुंघाया, वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार।

➡️बहराइच: नाले में गिरकर युवक की मौत, बहराइच थाना दरगाह इलाके का मामला।

➡️दिल्ली: नशीली दवाओं के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने 4 आरोपी किए गिरफ्तार, 14.226 किलो नशीली दवाएं, 21180 टैबलेट-कैप्सूल जब्त, अल्प्राजोलम और ट्रामाडोल की खेप बरामद, मुख्य सप्लायर वीरेंद्र उर्फ हीरो गिरफ्तार, मेडिकल स्टोर से 480 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, नेटवर्क के कनेक्शन खंगालने में जुटी पुलिस।

➡️अयोध्या: परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं आगे बढ़ीं, परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाओं में बदलाव, स्थानीय अवकाश के चलते परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन, 18 नवंबर को चौदह कोसी परिक्रमा का अवकाश, 20 नवंबर को पंचकोसी परिक्रमा का स्थानीय अवकाश, अवकाश के चलते परीक्षाएं आगे बढ़ाई गईं, अब 22 नवंबर को होगी अर्धवार्षिक परीक्षा।

➡️सीतापुर: खेतों में मृत पड़े मिले सैकड़ों कौए, एक सियार का भी खेत में मिला शव, अचानक सैकड़ों कौओं की मौत से सनसनी, ग्रामीणों ने कौओं के शवों को जमीन में दफनाया, वन विभाग व पुलिस को दी गई मौत की सूचना, सदरपुर थाना क्षेत्र के हर्रैया गांव का मामला।

➡️बहराइच: पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद में मारपीट, कोतवाली देहात इलाके के गोविंदपुर में मारपीट, बच्चों द्वारा पटाखा फोड़े जाने को लेकर विवाद, अगले दिन सुबह परिवार के 4 सदस्यों पर हमला, हमले में रितेश, नंद किशोर, रानी देवी, लक्ष्मी घायल, विशेष समुदाय के युवकों पर मारपीट का आरोप, बहराइच कोतवाली देहात इलाके का मामला।

➡️महोबा: दुकानदार पर आधा दर्जन लोगों का हमला, 315 बोर के तमंचे से फायरिंग का आरोप, गोली लगने से दुकानदार सुमित घायल, सुरजीत नाम के व्यक्ति पर फायरिंग का आरोप, घायल के परिजनों ने कोतवाली में दी तहरीर, शहर कोतवाली क्षेत्र के डहर्रा गांव का मामला।

➡️दिल्ली: महेंद्र पार्क में हत्याकांड का खुलासा, हत्या के आरोप में 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पुलिस की गिरफ्त में, विजय प्रकाश उर्फ सोनू की हुई थी हत्या, CCTV और सर्विलांस से आरोपियों की पहचान, गिरफ्तार आरोपियों में सुमित, राहुल समेत 4 शामिल।

➡️लखनऊ: लखनऊ में महिला की पिटाई का वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होने के बाद जमकर बवाल, तोड़फोड़, आक्रोशित लोगों ने झुग्गी में की तोड़फोड़-आगजनी, झुग्गी में तोड़फोड़ और आगजनी से इलाके में तनाव, पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया, महिला की पिटाई के वीडियो के बाद भड़का आक्रोश, इंदिरानगर थाना क्षेत्र के सुगामऊ का मामला।

➡️दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मिले नौसेना प्रमुख, एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने की शिष्टाचार भेंट।

➡️गाजियाबाद: खाली प्लॉट में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले, बाहर से लाकर शव फेंके जाने की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौके से CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र का मामला।

➡️बरेली: बरेली में कोर्टकर्मी और SI में नोकझोंक, सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, कोर्टकर्मी विपिन कुमार ने 112 पर की शिकायत, SI पर फोन पर अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप, पत्नी का नंबर निकालकर धमकी देने का आरोप, झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी का आरोप, SI और कोर्टकर्मी में नोकझोंक का वीडियो वायरल, किला थाना क्षेत्र के कुंवरपुर शिवपुरी का मामला।

➡️बहराइच: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप, मां को बचाने आए दो बेटों को भी पीटा, महिला चंदा शुक्ला समेत तीन लोग घायल, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया, तीनों के खिलाफ FIR दर्ज, पूछताछ जारी, फखरपुर थाने के शरदपारा गांव का मामला।

➡️बागपत: बिजनौर सांसद चंद्रशेखर आजाद का बयान, ‘BJP को रोकने के लिए गठबंधन के लिए तैयार’, पश्चिमी यूपी में HC बेंच स्थापित करने की मांग।

➡️कन्नौज: सड़क हादसे में 3 मौतों के बाद परिजनों का आक्रोश, थार न पकड़ने से नाराज परिजनों ने लगाया जाम, तीनों शवों को सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन, कई थानों की पुलिस फोर्स परिजनों को समझाने में जुटी, सपा और भाजपा के कई नेता भी मौके पर पहुंचे, इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अगौस गांव का मामला।

➡️मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में 2 पक्षों में जमकर पथराव, दोनों पक्षों में छतों पर जमकर हुआ पथराव, शादी की दावत को लेकर हुआ था विवाद, पथराव के चलते 3 लोग गंभीर घायल, थाने से 1 आरोपी को छोड़ने के बाद पथराव, पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नरा गांव का मामला।

➡️संभल: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, जुनावई-पाठकपुर रोड पर सिकरौरा में हादसा।

➡️एटा: दो पक्षों में जमकर फायरिंग और पथराव, ताबड़तोड़ गोलियों से गांव में मची दहशत, पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 आरोपी दबोचे, 27 नामजद समेत 20-25 अज्ञात पर मुकदमा, एक आरोपी से अवैध तमंचा, 8 कारतूस बरामद, घटनास्थल से 315 बोर के 5 खोखे मिले, आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें गठित, मलावन थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव का मामला।

➡️महराजगंज: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, युवक को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मूर्ति विसर्जन के दौरान खेत में ले जाकर पीटा, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिखा, पनियरा थाना क्षेत्र के घटही मां स्थान का मामला।

➡️अमेठी: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, शराब के ठेके के पास युवक की मौत, जामो थाना क्षेत्र के भोये के पास का मामला।

➡️बुलंदशहर: इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत से गांव में तनाव, मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर लगाया जाम, धर्मपुर चौराहे पर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन, चकरोड़ पर मिट्टी डालने को लेकर हुआ था विवाद, जाम की सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स पहुंची, विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी ने ग्रामीणों को समझाया, जमीन से कब्जा हटाने, सख्त कार्रवाई का आश्वासन, विधायक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने खोला जाम, डिबाई कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला।

➡️मुरादाबाद: धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में मुकदमा दर्ज, दिल्ली की युवती को नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया, इमरान ने राहुल बनकर युवती से बढ़ाई नजदीकियां, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी, युवती पर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने का दबाव, पुलिस ने युवक और उसके भाई पर दर्ज किया केस, मुरादाबाद के कुन्दरकी थाना क्षेत्र का मामला।

➡️हमीरपुर: युवक ने वैन सवारों पर लगाया आरोप, वैन सवारों पर लूटपाट कर पीटने का आरोप, नशे में धुत वैन सवारों ने युवक को रोका, वैन सवारों ने मोबाइल, पैसे, जेवर छीन लिए, युवक के विरोध करने पर जमकर पीटा, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के रीवन का मामला।

➡️प्रतापगढ़: तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, मवेशी को बचाने के चक्कर में हादसा, कोतवाली देहात के सराय आनादेव का मामला।

➡️लखनऊ: अखिलेश यादव का ओवैसी पर इशारों में निशाना, बिना नाम लिए ओवैसी पर साधा सियासी निशाना, ओवैसी को बताया सियासत का खानाबदोश सौदागर, जितना कहते हैं, आका उतना कहकर चले जाते हैं-अखिलेश, नकली खैर-ख्वाह आग लगाने आते हैं-अखिलेश, अपनों पर जुल्म होता है तो गुम हो जाते हैं-अखिलेश।

➡️हरदोई: हिट एंड रन मामले में भट्ठा व्यवसायी समेत 3 अरेस्ट, भट्ठा व्यवसायी अनुज जायसवाल पुलिस की गिरफ्त में, बेलगाम स्कॉर्पियो ने मां-बेटे को मारी थी टक्कर, हादसे में मां गंभीर रूप से हुई थी घायल, फुटपाथ पर मूर्ति की दुकान लगाए थे मां-बेटे, हादसे के बाद स्कॉर्पियो लेकर फरार था आरोपी, CCTV कैमरे में कैद हुई थी पूरी घटना, संडीला कस्बे की सदर बाजार रोड का मामला।

➡️मैनपुरी: तेज रफ्तार 3 बाइक आपस में टकराईं, हादसे में एक की मौत, 6 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, नीम करोरी से दर्शन कर लौट रहे थे युवक, बेवर थाना क्षेत्र की घटना।

➡️कानपुर: सेंट्रल स्टेशन पर मिलीं 2 लापता नाबालिग किशोरियां, घर से नाराज होकर बिना बताए निकली थीं दोनों बहनें, GRP ने अभियान मुस्कान के तहत दोनों को किया बरामद, प्लेटफॉर्म पर बैठी मिलीं 15 और 16 साल की किशोरियां, दोनों किशोरियां जौनपुर की रहने वाली हैं, GRP ने दोनों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया।

➡️लखनऊ: यूपी में चंद्रशेखर और ओवैसी के साथ आने की तैयारी, भीम आर्मी और AIMIM के बीच गठबंधन की चर्चा तेज, यूपी में मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं चंद्रशेखर-ओवैसी, 12 तारीख को प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो सकता है बड़ा ऐलान, गठबंधन से यूपी का सियासी समीकरण बदलने के कयास।

➡️दिल्ली: चावड़ी बाजार हादसे के पीड़ितों को मुआवजे का ऐलान, CM रेखा गुप्ता ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान, जान गंवाने वाले 7 लोगों के परिवारों को मिलेगी मदद, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये, प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा।

➡️जालौन: रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए रिश्वत ली, 500 रुपये की रिश्वत लेते कैमरे में सिपाही कैद, थाने में तैनात सिपाही उपेंद्र कुमार ने रिश्वत ली, जालौन के नदीगांव थाने का मामला।

➡️हरिद्वार: शिवालिक नगर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ऑटो का जोरदार एक्सीडेंट, हादसे में 2 महिलाओं समेत 4 लोग घायल, दुर्घटना के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, ओवरटेक करने के प्रयास में हादसे की आशंका, सिडकुल और रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस।

➡️गाजियाबाद: रेस्टोरेंट के बाहर 2 युवकों के साथ मारपीट, आधा दर्जन युवकों पर मारपीट करने का आरोप, लाठी-डंडों और कुर्सियों से हमला, CCTV में कैद, पिस्तौल लगाकर हत्या की कोशिश का आरोप, पीड़ितों ने पुलिस को दी लिखित शिकायत, BAT AND OWL रेस्टोरेंट के बाहर हुई मारपीट, गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र का मामला।

➡️बरेली: रंजिश में युवक का ग्लेंडर से हाथ काटने का मामला, मामले में नामजद तीनों आरोपी गिरफ्तार, गोविंद, रामसरन और दत्रे को पुलिस ने दबोचा, निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल ग्लेंडर बरामद, नेतराम को घर के बाहर घेरकर किया था हमला, कैंट थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तारी।

➡️हमीरपुर: NH-34 पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, युवक के गले में घुसा लकड़ी का टुकड़ा, अनियंत्रित बाइक सवार पेड़ के पास गिरा, सड़क पर पड़ा लकड़ी का टुकड़ा गले में घुसा, गले में लकड़ी का टुकड़ा, युवक अस्पताल पहुंचा, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के NH-34 का मामला।

➡️फतेहपुर: PWD का जर्जर बोर्ड दंपति पर गिरा, जर्जर बोर्ड बाइक सवार दंपति पर गिरा, हादसे में बाइक सवार दंपति बाल-बाल बचे, गाजीपुर कस्बे के बहुआ रोड चौराहे की घटना।

➡️लखीमपुर: 8 साल की बच्ची का शव मिला, लापता बच्ची का खेत में शव मिला, गोला कोतवाली इलाके में शव मिला।

➡️रायबरेली: प्राइवेट बस चालक की लापरवाही से हादसा, बस की टक्कर से छज्जा और दीवार गिरी, नीचे बैठी युवती गंभीर रूप से हुई घायल, युवती के सिर, कमर, पैर में आई गंभीर चोट, हादसे के बाद बस चालक बस लेकर फरार, शहर कोतवाली क्षेत्र की घटना।

➡️बाराबंकी: कान्हीपुर में नाले में मिला युवक का शव, मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशान, थाना लोनी कटरा क्षेत्र का पूरा मामला।
————————————————————————————