सुबह 10:30 बजे तक की बड़ी खबरें…

Share Now:

*सुबह 10:30 बजे तक की बड़ी खबरें……………….*

➡️दिल्ली: दिल्ली में सांसों का संकट, AQI 400 पार, नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम का बुरा हाल, दीवाली के बाद दिल्ली की हवा जहरीली हुई, लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी हो रही, दीवाली के बाद प्रदूषण ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ा।

➡️बागपत: पटाखा फोड़ने से दुकान में लगी आग, दुकान में रखा लाखों का सामान राख, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र का मामला।

➡️फर्रुखाबाद: अनुपम दुबे को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही रद्द की, HC ने आरोप तय करने तक के आदेश रद्द किए, व्यापारी पर फायरिंग के बाद लगा था गैंगस्टर, जस्टिस गौतम चौधरी ने कार्यवाही रद्द की।

➡️अलीगढ़: पुलिस पर दरवाजा तोड़ घर में घुसने का आरोप, सादे कपड़ों में घर में घुसे तीन पुलिसकर्मी, अमित वेसवा, आकाश कुमार, अक्षय गुर्जर पर आरोप, जुए की सूचना पर बिना वर्दी घर में घुसे थे तीनों, विजयगढ़ थाना के कसाईयान मोहल्ले का मामला।

➡️बरेली: पुराना विवाद, ग्राइंडर से काट डाला हाथ, दबंगों ने ग्राइंडर से काटा युवक का हाथ, पुलिस ने 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया, घटना के बाद से आरोपी हुए मौके से फरार, नेतराम का हाथ ग्राइंडर से काटकर अलग, कैंट थाना क्षेत्र के बभिया गांव की घटना।

➡️बिजनौर: शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका की हत्या की, डेढ़ माह बाद मिला लापता युवती का कंकाल, युवती राखी का कंकाल नहर के पास से बरामद, कॉल डिटेल के आधार पर युवक विकास अरेस्ट, शादी के दबाव में हत्या करने की बात कबूल की, बबनपुरा चौकी क्षेत्र में नहर किनारे फेंका था शव।

➡️लखीमपुर: पुलिस से नाराज होते दिखे बीजेपी विधायक, पुलिस ने मानवता शर्मसार की- योगेश वर्मा, पुलिस पिटाई से हुए घायल से मिलने पहुंचे, सीओ सिटी से बोलते विधायक का वीडियो, दलित मजदूर को पुलिस ने दी थी थर्ड डिग्री, चोरी के शक में ओयल चौकी ले गई पुलिस, पुलिस ने पीट-पीटकर अधमरा किया- पीड़ित, रंजीत दिवाली पर हरियाणा से घर आया था।

➡️सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, एक की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल, तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, घायलों को CHC कूरेभार में भर्ती कराया गया, 6 लोगों की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर हुए, छठ पूजा के लिए दिल्ली से बिहार जा रहे थे, कूरेभार के माइल स्टोन 118.8 की घटना।

➡️गाजियाबाद: CBI के पूर्व जज को ठगों ने लगाया चूना, डेबिट कार्ड चोरी कर 75 हजार रुपये निकाले, बैंक स्टेटमेंट देखने पर धोखाधड़ी का पता चला, अलग-अलग तारीखों में 10 बार में रकम निकाली, वेव सिटी थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, घटनास्थल प्रतापगढ़ होने से केस वहीं ट्रांसफर, बृजेश कुमार पांडेय ने लगाया ठगी का आरोप।

➡️गाजीपुर: जुआ खेलने के दौरान चली गोली, आपसी विवाद में चली गोली, गोली चलने से दो व्यक्ति घायल, घायल वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजे गए, सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहाव की घटना।

➡️मथुरा: वृंदावन में एक विदेशी नागरिक का शव मिला, फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों को पता चला, ढाई साल से कृष्ण भक्ति कर रहा था विदेशी शख्स, कोस्टारिका के 60 वर्षीय जेरार्डो एनरिक की मौत, हार्ट अटैक से मौत की आशंका, जांच पड़ताल शुरू, वृंदावन थाना क्षेत्र के रशियन बिल्डिंग की घटना।

➡️सीतापुर: दो लुटेरे पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार, 6 नवंबर को सर्राफा व्यापारी से की थी लूट, नकदी समेत जेवरात लूटकर हुए थे फरार, कब्जे से लूटी गई नकदी और सोना बरामद, संदना थाना के गनेशपुर तिराहे का मामला।

➡️आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मांग की, नायडू ने 500 के नोट बंद करने की मांग की, डिजिटल करेंसी को बढ़ावा देने पर जोर दिया, 100 और 200 के ही नोट चलन में हों- नायडू, मैंने पीएम मोदी से चर्चा भी की है- नायडू, 500 के 72.57 हजार करोड़ नोट प्रचलन में हैं, कुल वैल्यू में 500 के नोटों का दबदबा ज्यादा।

➡️दिल्ली: प्रशांत विहार थाना इलाके में चाकूबाजी, युवक की हत्या से इलाके में सनसनी, डी मॉल के पास युवक पर चाकू से वार।

➡️दिल्ली: दिल्ली में यमुना पर शुरू होगी क्रूज सेवा, दिल्ली में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, क्रूज सेवा का आज शुभारंभ किया जाएगा, सोनिया विहार में आज उद्घाटन कार्यक्रम।

➡️दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का कहर, चांदनी चौक और पूसा में AQI 395, दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार, NSUT जाफरपुर में AQI 382 रिकॉर्ड किया गया, राष्ट्रमंडल खेल परिसर में AQI 380 दर्ज, तालकटोरा गार्डन में AQI 372 रिकॉर्ड हुआ, धुंध की चादर, लोगों को सांस लेने में परेशानी।

➡️दिल्ली: जमानत मिलने पर भी जेल में रहा आरोपी, डेढ़ महीने जेल में रहने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, वकीलों ने ट्रायल कोर्ट में पक्ष रखने से मना किया था, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत दी थी, जमानत की शर्तें ट्रायल कोर्ट को तय करनी थीं, लेकिन ट्रायल कोर्ट में वकीलों ने पक्ष नहीं रखा था, मुआवजा और अवैध हिरासत पर SC ने जवाब मांगा.