आज अग्निवीरों के लिए बेहद अहम दिनअग्निवीरों के लिए बेहद अहम दिन….

Share Now:

*सीडीएस ने अग्निवीरों की सेवा अवधि के बारे में दिया ये अहम अपडेट*

दिल्ली: चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर अग्निवीर योजना पर नई जानकारी दी है.

अग्निवीर योजना के तहत जिन युवाओं को चार साल के लिए सेना में नियुक्त किया गया था, अब उनकी सेवा अवधि दो साल और बढ़ाने की बात कही गई है.

सीडीएस जनरल एनएस राजा ने कहा, “आज भारतीय रक्षा बलों और हमारे अग्निवीरों के लिए बेहद अहम दिन है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को भारतीय रक्षा बलों में शामिल होने का रास्ता दिया है.”

उन्होंने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, अग्निपथ योजना 14 जून 2022 को शुरू की गई थी. उस समय कहा गया था कि अग्निवीरों के प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन किया जाएगा और समय-समय पर इस योजना की समीक्षा होगी.”

उन्होंने बताया कि अग्निवीरों का पहला बैच अब अपनी चार साल की सेवा अवधि पूरी करने के क़रीब है. इन चार वर्षों में उनके प्रदर्शन के मूल्यांकन के आधार पर उनकी कार्यक्षमता को लेकर काफ़ी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है.

जनरल सुब्रमणि ने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, कि पहले के प्रावधान के मुताबिक़, 25 फ़ीसदी अग्निवीरों को योग्यता के आधार पर नियमित सैन्य बलों में शामिल किया जाना है. बाकी के 75 फ़ीसदी अग्निवीरों की अनुशासित और प्रेरित युवा के तौर पर समाज में लौटने की व्यवस्था थी.”

उन्होंने कहा, “लेकिन संशोधित योजना के तहत अब बाकी 75 फ़ीसदी अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर दिया जाएगा. इस दो साल की अवधि के पूरा होने के बाद, सशस्त्र बलों में शामिल होने के इच्छुक सभी अग्निवीरों को चयन मानदंडों के आधार पर सेना में भर्ती किया जाएगा.”