रात 10:30 बजे की बड़ी खबरें…

Share Now:

*रात 10:30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️लखनऊ: काठमांडू में ओलावृष्टि से FZ539 फ्लाइट डायवर्ट। दुबई-काठमांडू उड़ान का रूट डायवर्ट किया गया। फ्लाईदुबई की FZ539 को लखनऊ डायवर्ट किया। काठमांडू एयरपोर्ट का रनवे अनुपलब्ध होने से फैसला। दोपहर 3 बजे काठमांडू पहुंचनी थी फ्लाइट। लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान को परिचालन सहायता।

➡️लखनऊ: मानकनगर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। पिता की हत्या के आरोप में बेटा वीरेश गिरफ्तार। मंगलखेड़ा रामनगर में रमाशंकर की हुई थी हत्या। 9 नवंबर की रात घर की छत पर चल रही थी पार्टी। सिगरेट मांगने को लेकर पिता-पुत्र में हुआ था विवाद। कहासुनी के बाद दोनों के बीच जमकर हुई मारपीट। गंभीर चोट लगने से रमाशंकर जमीन पर गिर पड़े। पिता की मौत की आशंका में आरोपी हुआ था फरार।

➡️बिजनौर: पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, सुसाइड की धमकी। पिछले 5 घंटे से टंकी पर चढ़ी है महिला मीनाक्षी। प्रधान के पुत्रों पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप। मांग पूरी न होने पर टंकी से कूदने की दी चेतावनी। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल। महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी। थाना मंडावर क्षेत्र के हमीदपुर गांव का मामला।

➡️मुजफ्फरनगर: पुलिस और गांजा तस्कर के बीच मुठभेड़। गांजा तस्कर आशीष लंगड़ा घायल, गिरफ्तार। मुठभेड़ में गांजा तस्कर के पैर में गोली लगी। 21 किलो गांजा, तमंचा, कारतूस और बाइक मिली। गांजा तस्कर आशीष पर 5 मुकदमे भी दर्ज। थाना नई मंडी क्षेत्र के कुकड़ी रोड पर मुठभेड़।

➡️लखनऊ: AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का बड़ा बयान। कल आजाद समाज पार्टी के साथ होगा गठबंधन-शौकत। कल गठबंधन को लेकर एलान किया जाएगा-शौकत। 403 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे-शौकत। गठबंधन के जरिए सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे-शौकत। ये गठबंधन बीजेपी को रोकने में सक्षम होगा-शौकत।

➡️सहारनपुर: अवैध खनन माफिया के मददगारों पर शिकंजा। वाहनों की रेकी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। खनन से लदे वाहनों को सुरक्षित रास्ता दिलाते थे। बेहट पुलिस ने अंकुश और मो. कैफ को दबोचा। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी।

➡️लखनऊ: CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना। उत्तराखंड महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री योगी। इनकी विभाजनकारी मानसिकता है-सीएम योगी। अखिलेश की पत्नी डिंपल उत्तराखंड की बेटी-CM। डिंपल न होतीं तो अखिलेश भैंस चरा रहे होते-CM।

➡️सिद्धार्थनगर: सनौली घाट पर हुआ दर्दनाक हादसा। जल भरने गया 16 वर्षीय किशन डूबा। छठ पूजा के लिए जल भरने गया था। मिश्रौलिया क्षेत्र की गौरडीह ग्राम पंचायत की घटना।

➡️बहराइच: अज्ञात कारणों से पति ने पत्नी का गला रेता। 4-5 दिन से ससुराल में पत्नी संग था आरोपी। नानपारा के इमलिया निवासी पति मुंशीलाल। नवाबगंज के धनकुट्टी गांव में रेता गला। वारदात के वक्त नशे में था आरोपी मुंशीलाल। महिला को बहराइच मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर किया गया। मामले की गहनता से जांच जारी-थाना अध्यक्ष। नवाबगंज इलाके के धनकुट्टी गांव का मामला।

➡️रायबरेली: बस व कार के बीच जोरदार टक्कर। फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराई बस। हादसे में कार के उड़े परखच्चे। घटना में कार सवार पिता-पुत्री घायल। घटना की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस। ऊंचाहार कस्बे के फ्लाईओवर की घटना।

➡️जालौन: तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को रौंदा। हादसे में महिला की मौके पर मौत। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल। टक्कर मारकर कार सवार मौके से फरार। सभी घायल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती। उरई-कोंच रोड पर मनोरी गांव की घटना।

➡️लखनऊ: लखनऊ पहुंचे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी। ASP अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के साथ करेंगे पीसी। यूपी में तीसरे मोर्चे को लेकर कल होगा ऐलान।

➡️बाराबंकी: मतदाता सूची से हिंदू वोटरों का नाम न होने का मामला। CM योगी के बयान के बाद हरकत में आया प्रशासन। SDM नवाबगंज राजस्व विभाग संग चंडदवारा पहुंचीं। शिकायतकर्ताओं संग हर एक वोटर की जांच में जुटीं। सभी BLO और अन्य अधिकारी जांच में लगे।

➡️गाजियाबाद: युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या। 20 वर्षीय आयुष की हत्या से हड़कंप। परिजनों का 4 लोगों पर हत्या का आरोप। सागर, अभिषेक, किशोरी और बलमा पर आरोप। पुलिस की उक्त कार्रवाई से परिजन नाराज। विजय नगर की चरण सिंह कॉलोनी की घटना।

➡️मिर्जापुर: आपसी रंजिश में अधेड़ की निर्मम हत्या। कुल्हाड़ी से वारकर उतारा मौत के घाट। 45 वर्षीय गेंदा प्रसाद की दर्दनाक मौत। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एक दिन में दो मर्डर से दहला विंध्याचल। विंध्याचल क्षेत्र के जरायम के गढ़ की घटना।

➡️सीतापुर: लापता युवक का तालाब में मिला शव। 9 नवंबर को घर से निकला था पुनीत। परिजनों ने पुलिस को दी थी सूचना। परिजनों ने पैनल से पोस्टमार्टम की मांग की। सदरपुर क्षेत्र के जहांगीराबाद का मामला।

➡️कानपुर: यूपी चुनाव 2027 को लेकर BJP का बड़ा कदम। 52 विधानसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 52 विधानसभा सीटें। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर सूची। क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने जारी की सूची।

➡️आगरा: घर का दरवाजा लगाने को लेकर संघर्ष। दो पड़ोसियों के बीच जमकर मारपीट। दोनों पक्षों के 6 लोग घायल। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। पथराव करने का वीडियो वायरल। पिनाहट क्षेत्र के अमरसिंह पुरा का मामला।

➡️देहरादून: 13 प्राधिकरणों में भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी। धामी सरकार ने प्राधिकरणों में सदस्य किए नामित। टिहरी जिला विकास प्राधिकरण में 3 सदस्य नामित। चंद्र किशोर मैठाणी को बनाया गया सदस्य। सतवीर पुंडीर और राजेंद्र भंडारी भी नामित। नरेंद्रनगर के पूर्व प्रमुख राजेंद्र भंडारी को जिम्मेदारी।

➡️दिल्ली: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम। 12 नवंबर से नई कीमतें होंगी लागू। दूध पर 2 से 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी। मदर डेयरी के नए रेट कल से होंगे लागू।

➡️हाथरस: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत से हड़कंप। पति राज और ससुरालियों पर हत्या का आरोप। जहर देकर हत्या करने का लगाया आरोप। आए दिन मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप। हसायन क्षेत्र के बरसोली गांव का मामला।

➡️कानपुर: स्कूटी टकराने के बाद सड़क पर जमकर बवाल। दो स्कूटियों की भिड़ंत के बाद हुआ विवाद। दबंगों ने बीच सड़क मचाया तांडव। पत्थर और डंडों से स्कूटी को किया चकनाचूर। सड़क पर जमकर की मारपीट और गुंडागर्दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। सीसामऊ थाने के लेनिन पार्क ढाल का मामला।

➡️आगरा: ताजमहल के आसपास 5 शातिर गिरफ्तार। पर्यटन पुलिस ने चेकिंग के दौरान 5 को दबोचा। गोविंदा, गुलशाद और कुनाल समेत 5 गिरफ्तार। मखमूर अहमद और शाबाज भी पुलिस की गिरफ्त में। ताजमहल के आसपास अव्यवस्था फैलाने पर कार्रवाई। पांचों आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश।

➡️सुल्तानपुर: खेत में लगे टॉवर पर चढ़ी किशोरी। प्रेम प्रसंग के चलते टॉवर पर चढ़ी। मौके पर पहुंची पुलिस समझाने में जुटी। चांदा क्षेत्र के सदरपुर गांव का मामला।

➡️बरेली: खड़ी कार में अचानक से लगी आग। कार सवार ने कूदकर बचाई जान। लोगों ने बमुश्किल आग पर पाया काबू। प्रेम नगर थाना क्षेत्र के डीडीपुरम की घटना.