*शाम 8:30 बजे की प्रमुख खबरें……………….*
➡️लखनऊ: हजरतगंज में घर में हुई चोरी का खुलासा। साफ-सफाई करने वाला कर्मचारी निकला चोर। पुलिस ने अभियुक्त निहाल को किया गिरफ्तार। पुराना विधायक निवास के बी-ब्लॉक में हुई थी चोरी। 7 नवंबर को घर का ताला तोड़कर चोरी की थी। हजरतगंज पुलिस ने दर्जनों CCTV खंगालीं। पुलिस ने कल देर रात आरोपी को दबोचा।
➡️लखनऊ: 12 नवंबर को शिवपाल यादव का गाजियाबाद दौरा। सुबह 10.30 बजे गाजियाबाद जिला कारागार पहुंचेंगे। गाजियाबाद जेल में आजम खां से करेंगे मुलाकात। दोपहर 1 बजे यूपी भवन पहुंचने का कार्यक्रम।
➡️मथुरा: वृंदावन के कथावाचक पर रेप का आरोप। महाराष्ट्र से ट्रांसफर होकर वृंदावन पहुंची FIR। पुलिस ने पीड़िता से किया संपर्क। जल्द वृंदावन आकर दर्ज कराएगी बयान, जांच शुरू। जीरो FIR ट्रांसफर होकर कोतवाली वृंदावन पहुंची। कथावाचक इंद्रदेव सरस्वती महाराज पर है आरोप। FIR मिलते ही विवेचना शुरू कर दी- CO वृंदावन।
➡️कानपुर: सिलेंडर गैस रिसाव से मकान में लगी आग। दमकल टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। 4 से 5 लोगों को सुरक्षित निकाला, आग बुझी। राजन जायसवाल के मकान में आग लगी। फीलखाना क्षेत्र के सरकी मोहाल की घटना।
➡️मेरठ: संतोष हॉस्पिटल में 4 वर्षीय बच्चे की मौत। परिजनों का डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप। शादी के 11 साल बाद हुई थी पहली संतान। हापुड़ निवासी परिवार मेरठ लेकर पहुंचा था। लोहियानगर क्षेत्र के संतोष हॉस्पिटल की घटना।
➡️बदायूं: बाइक हटाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट। स्कूटी की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद। 10 से 20 लोगों पर पथराव करने का आरोप। 6 युवकों पर मारपीट का आरोप, 3 लोग घायल। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वजीरगंज थाने के उरैना गांव का मामला।
➡️चंदौली: अस्पताल मैनेजर की संदिग्ध मौत से हड़कंप। राज हॉस्पिटल में मैनेजर थे पंकज चौबे। घर में सुबह कमरे में बेहोश मिले थे पंकज। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला।
➡️लखनऊ: रिश्वतखोरी के आरोप में आरक्षी प्रेम नारायण निलंबित। सोशल मीडिया पर वीडियो और ऑडियो क्लिप वायरल। मामले का पुलिस उपायुक्त उत्तरी ने लिया संज्ञान। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई। आरक्षी प्रेम नारायण तत्काल प्रभाव से निलंबित। एसीपी मलिहाबाद को सौंपी गई प्रारंभिक जांच।
➡️लखनऊ: DM के निर्देश पर 5 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज। BKT समाधान दिवस में किसान ने की शिकायत। किसान सुरेंद्र की शिकायत पर डीएम का एक्शन। जमीन के सीमांकन के खंभे तोड़ने का आरोप। सरकारी सीमांकन के बाद जमीन कब्जे की कोशिश। विपक्षियों पर खंभे तोड़कर फसल बोने का आरोप। विरोध करने पर किसान से गाली-गलौज और धमकी। पीड़ित ने डायल 112 पर फोन कर मांगी थी मदद। इंद्रपाल, रामखेलावन, आशीष और अजीत समेत 5 आरोपी। शिवखड़ गांव में 1.5850 हेक्टेयर जमीन का विवाद। न्यायालय के आदेश की अवहेलना का मामला। बीकेटी थाने में पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज।
➡️लखनऊ: पराग दूध की कीमतों में हुआ इजाफा। दूध की लागत बढ़ने के चलते कीमतों में संशोधन। 12 नवंबर की शाम से लागू होंगी नई दरें। पराग गोल्ड 1 लीटर अब 76 रुपये में मिलेगा। 500 एमएल गोल्ड दूध 38 रुपये का हुआ। पराग टोंड मिल्क 1 लीटर 61 रुपये में मिलेगा। 500 ML टोंड दूध की कीमत 31 रुपये हुई। गोल्ड दूध पर 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी। टोंड दूध पर 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम। लखनऊ दुग्ध संघ के महाप्रबंधक ने दी जानकारी।
➡️अलीगढ़: बच्चों के विवाद में दबंगों ने की मारपीट। महिला को ईंट मारकर किया घायल। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराया। रोरावर थाना के मजहर की कोठी क्षेत्र की घटना।
➡️दिल्ली: 1992 के अमरिक सिंह अपहरण मामले में फैसला। पंजाब पुलिस के पूर्व DCP गुरमीत सिंह दोषी करार। CBI कोर्ट ने गुरमीत सिंह को दोषी ठहराया। लुधियाना के होटल अमलताश से हुआ था अपहरण। सह-आरोपी पूर्व DSP परमिंदरजीत सिंह बरी। 34 साल पुराने अपहरण मामले में आया फैसला।
➡️दिल्ली: मकान में अचानक लगी भीषण आग। परिसर में खड़ी दो गाड़ियां भी राख। दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाई। पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार की घटना।
➡️मुरादाबाद: सपा सांसद रुचि वीरा का बड़ा बयान। कारसेवकों पर गोली चलाने को सही ठहराया। तत्कालीन परिस्थितियों के हिसाब से काम- रुचि। संविधान बचाने के लिए जरूरी थी कार्रवाई- रुचि। भगवान राम किसी एक पार्टी के नहीं- रुचि वीरा। राम मंदिर का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए- रुचि। सपा कभी राम मंदिर के विरोध में नहीं थी- रुचि।
➡️मथुरा: बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में खंडहर में भीषण आग। अकोला वाली धर्मशाला के पास लगी आग। खंडहर में रखे थर्माकोल और लकड़ियों में आग। देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप। बाल्टियों और पानी की मदद से आग पर काबू।
➡️दिल्ली: स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने छठ घाट का निरीक्षण किया। रोहिणी के 5 घाटों पर तैयारियों का लिया जायजा। साफ-सफाई, लाइटिंग और पेयजल व्यवस्था के निर्देश। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश। 13-16 नवंबर तक आयोजित होगी 4 दिवसीय छठ पूजा।
➡️लखनऊ: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नगर निगम को उपलब्धि। राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ नगर निगम का तीसरा स्थान। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया पुरस्कार। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ सम्मान समारोह। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने ग्रहण किया सम्मान। स्वच्छता क्षेत्र में लखनऊ की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान।
➡️उधम सिंह नगर: 8 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की वारदात। पटाखे दिलाने के बहाने ले गया था आरोपी। परिजनों ने ITI थाने पहुंचकर दी तहरीर। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ा। काशीपुर के आईटीआई क्षेत्र की घटना।
➡️लखनऊ: बीकेटी में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार। फतेहपुर खमरई के हरिश्चन्द्र हत्याकांड में कार्रवाई। हत्या के आरोप में मोनू गौतम गिरफ्तार। बीकेटी पुलिस ने संसारपुर पड़री तिराहे से दबोचा। शराब पीने के दौरान पैसों का हुआ था विवाद।
➡️काशीपुर: पुलिस की जुआ अड्डे पर बड़ी कार्रवाई। जुआ खेलते हुए कुल 12 जुआरी अरेस्ट। कब्जे से 3.01 लाख कैश, ताश बरामद। जिंदल के गड्ढा कॉलोनी का मामला।
➡️बरेली: आलू के उधार रुपये मांगने पर दबंगों की गुंडागर्दी। रुपये मांगने पर घेरकर युवक की जमकर पिटाई। दबंगों ने बच्चों को भी नहीं बख्शा, की मारपीट। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग। फरीदपुर थाना क्षेत्र के भसोकर गांव का मामला।
➡️हापुड़: सीएम योगी का 14 नवंबर को संभावित दौरा। गढ़ कार्तिक पूर्णिमा मेले में आ सकते हैं CM। मेले को लेकर CM ने कल शाम ली थी बैठक। कार्तिक पूर्णिमा मेले में शिरकत कर सकते हैं CM।
➡️बुलंदशहर: दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला आया सामने। नवविवाहिता को 2 दिन कमरे में बंद रखा। भूखी-प्यासी महिला ने वीडियो किया वायरल। 6 माह के बच्चे को लेकर लगाई मदद की गुहार। दो साल पहले हुई थी महिला की शादी। ससुरालियों पर लगातार प्रताड़ना का आरोप। दिल्ली से पहुंचे पिता-भाई को मिलने नहीं दिया। जहांगीराबाद थाने के मोहल्ला किला का मामला।
➡️बलरामपुर: भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट। SSB और पुलिस ने चलाया सतर्कता अभियान। संयुक्त टीम ने सीमावर्ती इलाकों में की चेकिंग। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस-SSB की पैदल गश्त। कोयलावास बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा। शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अभियान। सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर रखी नजर। बलरामपुर के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र का मामला।
➡️उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद। मां यमुना की डोली खरसाली पहुंची। विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद। शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव पहुंची।
➡️प्रतापगढ़: मेले में पुलिसकर्मियों द्वारा वसूली का मामला। SP ने दोनों को किया लाइन हाजिर, बैठाई जांच। सांसद प्रमोद तिवारी ने की थी शिकायत। सिपाही अमित सिंह, विवेक मिश्रा पर आरोप। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र का है पूरा मामला।
➡️चित्रकूट: अंडे के रुपये के विवाद में युवक की मौत। युवक की पिटाई के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार। 8 नवंबर की रात लाठी-डंडों से की गई थी पिटाई। गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा था इलाज। 10 नवंबर को इलाज के दौरान युवक की मौत। कैलाश पटेल और धीरू पटेल की गिरफ्तारी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बरगढ़ थाना क्षेत्र के लपांव गांव का मामला।
➡️बदायूं: तालाब में मिला किशोर का क्षत-विक्षत शव। 17 वर्षीय उमेश की हत्या करने का आरोप। मृतक का चक्की मालिक से हुआ था विवाद। चक्की मालिक के बेटे पर मारपीट का आरोप। पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया। अभी लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई- पुलिस। दातागंज क्षेत्र नतिनीपुर गांव का मामला।
➡️लखनऊ: पारा के फतेहगंज में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद। विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट। युवकों पर युवतियों को लाठी-डंडों से पीटने का आरोप। शिवा, अक्कू मिश्रा और टिल्लू पर हमले का आरोप। मारपीट के बाद तीनों युवक मौके से फरार। घायल युवतियों को इलाज के लिए भेजा गया। काकोरी CHC में घायलों को कराया गया भर्ती। पारा थाना क्षेत्र के फतेहगंज का मामला।
➡️चित्रकूट: युवक बलजीत पर चाकू से जानलेवा हमला। अज्ञात लोगों ने बाबूपुर मोड़ पर किया हमला। चाकू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल। पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती। पुलिस हमलावरों की तलाश और जांच में जुटी। चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र का मामला।
➡️लखनऊ: मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर कार्यक्रम। लखनऊ प्रेस क्लब में कार्यक्रम का हुआ आयोजन। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को किया गया याद। शहर के प्रतिष्ठित मौलाना और शिक्षाविद रहे मौजूद।
➡️वाराणसी: बाइक से गिरी युवती को ट्रक ने कुचला। 2 बाइकों की टक्कर के बाद बिगड़ा संतुलन। सड़क पर गिरी युवती ट्रक की चपेट में आई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक मौके से फरार। वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र का मामला।
➡️सिद्धार्थनगर: लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा। कूड़ा नदी में डूबकर दो युवक लापता। विसर्जन के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा। नदी में दोनों युवकों की तलाश जारी। मोहाना थाना क्षेत्र की कूड़ा नदी की घटना।
➡️चित्रकूट: शिवनरेश हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा। हत्या कर शव जलाने के मामले में गिरफ्तारी। आरोपी जितिन त्रिपाठी पुलिस के हत्थे चढ़ा। मोबाइल की CDR और साक्ष्यों से हुई पहचान। पैश्वनी नदी पुल के पास से आरोपी गिरफ्तार। सरधुवा थाना क्षेत्र के अर्की गांव का मामला.

